30 लाख सरकारी पदों को भरेगी कांग्रेस, देश का हरेक युवा समझ गया है कि BJP रोजगार नहीं दे सकती: प्रियंका गांधी

प्रियंका ने कहा- कांग्रेस पार्टी के पास युवाओं को रोजगार देने की ठोस योजना है

30 लाख सरकारी पदों को भरेगी कांग्रेस, देश का हरेक युवा समझ गया है कि BJP रोजगार नहीं दे सकती: प्रियंका गांधी

प्रियंका ने कहा कि देश के कुल श्रमबल में जितने बेरोजगार हैं, उनमें 83 प्रतिशत युवा हैं। कुल बेरोजगारों में शिक्षित युवाओं की हिस्सेदारी वर्ष 2000 में 35.2 प्रतिशत थी जो वर्ष 2022 में यह 65.7 प्रतिशत यानी लगभग दोगुनी हो गई है।

नई दिल्ली। कांग्रेस की वरिष्ठ नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने दावा किया है कि यदि कांग्रेस आगामी लोकसभा चुनावों में सत्ता में आती है तो रिक्त सरकारी नौकरी के 30 लाख पदों को भरा जाएगा और परीक्षाओं में नकल रोकने के लिए सख्त कानून बनेगा।  

प्रियंका ने बुधवार को सोशल मीडिया पर जारी एक संदेश में कहा कि कांग्रेस सरकार रोजगार क्रांति के जरिये देश के युवाओं का हाथ मजबूत करेगी। युवा ही देश का भविष्य हैं। वे मजबूत होंगे तो देश मजबूत होगा।

उन्होंने कहा कि देश के कुल श्रमबल में जितने बेरोजगार हैं, उनमें 83 प्रतिशत युवा हैं। कुल बेरोजगारों में शिक्षित युवाओं की हिस्सेदारी वर्ष 2000 में 35.2 प्रतिशत थी जो वर्ष 2022 में यह 65.7 प्रतिशत यानी लगभग दोगुनी हो गई है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के मुख्य आर्थिक सलाहकार कह रहे हैं कि सरकार बेरोजगारी की समस्या हल नहीं कर सकती। यही भारतीय जनता पार्टी सरकार की सच्चाई है। आज देश का हर युवा समझ चुका है कि भाजपा रोजगार नहीं दे सकती।

कांग्रेस नेता ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के पास युवाओं को रोजगार देने की ठोस योजना है। खाली पड़े 30 लाख सरकारी पद तत्काल भरे जाएंगे और हर स्नातक और डिप्लोमाधारक को एक लाख रुपये सालाना की अप्रेंटिसशिप दी जाएगी। पेपर लीक के खिलाफ नया सख्त कानून आएगा और गिग श्रमिकों को सामाजिक सुरक्षा की गारंटी मिलेगी। इसके अलावा स्टार्ट-अप के लिए 5000 करोड़ का राष्ट्रीय कोष बनाया जाएगा।

Read More CBSE 12वीं गणित का पेपर: क्यूआर कोड स्केन करने पर खुल रहा था यूट्यूब का वीडियो, गाना गाते हुए दिखा युवक

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

जैसलमेर के मेडिकल छात्र ने राजकोट में किया सुसाइड : ट्रेन के आगे कूदा, डेढ़ माह पहले भी प्रयास जैसलमेर के मेडिकल छात्र ने राजकोट में किया सुसाइड : ट्रेन के आगे कूदा, डेढ़ माह पहले भी प्रयास
जैसलमेर के फलसूंड निवासी और राजकोट एम्स के एमबीबीएस अंतिम वर्ष के छात्र रतन कुमार मेघवाल (23) ने शनिवार तड़के...
त्योहारों से पहले जयपुर में गैस संकट : एजेंसियों पर लंबी कतारें, ब्लैक में बिक रहे हैं सिलेंडर
बीकानेर एसपी कार्यालय के सामने आत्मदाह करने वाले की मौत : इलाज के दौरान दम तोड़ा, महिला कर रही थी प्रताड़ित
पश्चिम एशिया संकट : एयर इंडिया ने बढ़ाई उड़ानों की संख्या, कई मार्गों पर संचालित हो रही फ्लाइट; घटनाक्रम पर नजर रख रही एयरलाइंस
आप ने की संगठन को मजबूत करने के लिए बड़े स्तर पर अभियान चलाने की घोषणा : राजस्थान में 10 हजार से अधिक सभाएं करेगी पार्टी, बैठक में लिया निर्णय
जयपुर पुलिस आयुक्त ने भांकरोटा थाने में की जनसुनवाई : परिवादियों की सुनी समस्याएं, अधिकारियों को दिए निस्तारण के निर्देश 
जनता को भयावह युद्धों के दुष्प्रभावों से बचाने में लगी सरकार : हताश कांग्रेस ने देश के विरुद्ध ही खोल दिया मोर्चा, प्रधानमंत्री ने कहा- देश में डर उत्पन्न करने की कोशिश में लगी कांग्रेस