चंडीगढ़ में मेयर समेत तीन पदों के चुनाव की तैयारी, DC करेंगे व्यवस्थाओं का निरीक्षण

कुछ नई व्यवस्थाएं की जा रही 

चंडीगढ़ में मेयर समेत तीन पदों के चुनाव की तैयारी, DC करेंगे व्यवस्थाओं का निरीक्षण

चंडीगढ़ नगर निगम में मेयर, सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर चुनाव की तैयारियां शुरू हो गई हैं। पारदर्शिता के लिए असेंबली हॉल में अतिरिक्त सीसीटीवी लगाए जाएंगे और हाथ उठाकर मतदान की संभावना है। चुनाव तिथि अभी तय नहीं है। डिप्टी कमिश्नर निशांत कुमार यादव व्यवस्थाओं की समीक्षा करेंगे।

चंडीगढ़। चंडीगढ़ नगर निगम के मेयर, सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर पदों के लिए जनवरी के अंत होने वाले चुनाव को लेकर प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं।  पिछले चुनावों में हुए विवादों को ध्यान में रखते हुए इस बार कुछ नई व्यवस्थाएं की जा रही हैं। नगर निगम के असेंबली हॉल में अतिरिक्त सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। इसके साथ ही ऑब्जर्वर के बैठने की व्यवस्था में भी बदलाव किया जा रहा है। इस बार चुनाव हाथ खड़े करके कराए जाने की संभावना है। साथ ही, इस बात पर विशेष नजर रखी जाएगी कि चुनाव के दौरान कोई भी सदस्य किसी को प्रलोभन या धमकी न दे।

फिलहाल मेयर चुनाव की तारीख घोषित नहीं हुई है, इसलिए नगर निगम की ओर से अभी नोटिफिकेशन भी जारी नहीं किया गया है। हालांकि, अगले कुछ दिनों में अधिसूचना जारी होने की संभावना है। तीनों पदों का कार्यकाल 29 जनवरी तक है। चुनाव की तैयारियों का जायजा लेने के लिए डिप्टी कमिश्नर असेंबली हॉल का निरीक्षण करेंगे। डिप्टी कमिश्नर निशांत कुमार यादव नगर निगम पहुंच सकते हैं और दोपहर के समय व्यवस्थाओं की समीक्षा करेंगे। 

 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

पश्चिम एशिया संकट : एयर इंडिया ने बढ़ाई उड़ानों की संख्या, कई मार्गों पर संचालित हो रही फ्लाइट; घटनाक्रम पर नजर रख रही  एयरलाइंस पश्चिम एशिया संकट : एयर इंडिया ने बढ़ाई उड़ानों की संख्या, कई मार्गों पर संचालित हो रही फ्लाइट; घटनाक्रम पर नजर रख रही एयरलाइंस
पश्चिम एशिया संकट के बीच एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस ने क्षेत्र के लिए उड़ानों की संख्या बढ़ाकर 80...
आप ने की संगठन को मजबूत करने के लिए बड़े स्तर पर अभियान चलाने की घोषणा : राजस्थान में 10 हजार से अधिक सभाएं करेगी पार्टी, बैठक में लिया निर्णय
जयपुर पुलिस आयुक्त ने भांकरोटा थाने में की जनसुनवाई : परिवादियों की सुनी समस्याएं, अधिकारियों को दिए निस्तारण के निर्देश 
जनता को भयावह युद्धों के दुष्प्रभावों से बचाने में लगी सरकार : हताश कांग्रेस ने देश के विरुद्ध ही खोल दिया मोर्चा, प्रधानमंत्री ने कहा- देश में डर उत्पन्न करने की कोशिश में लगी कांग्रेस
पाइपलाइन से पेट्रोलियम चोरी का खुलासा : मुख्य आरोपी सहित 4 गिरफ्तार, पाइपलाइन को पंक्चर कर चोरी करने का किया प्रयास
बगदाद में अमेरिकी दूतावास पर ड्रोन हमला : आत्मघाती ड्रोन का किया उपयोग, वायु रक्षा रडार प्रणाली को हुआ नुकसान
लोक अदालत में 16 मामलों का निस्तारण : 1.19 करोड़ की राशि स्वीकृत, रेल दुर्घटना प्रभावितों को मिली त्वरित राहत