दिल्ली और मुंबई का हवाई अड्डा दुनिया में सबसे अच्छा

एयरपोर्ट सर्विस क्वालिटी अवॉर्ड्स में चीन और सिंगापुर भी शामिल

दिल्ली और मुंबई का हवाई अड्डा दुनिया में सबसे अच्छा

सालाना 4 करोड़ से अधिक यात्रियों को संभालने वाले मेगा-हवाई अड्डों में एक नाम रोम के फिमिसिनो का भी है। इसने अपनी गुणवत्ता के लिए भी अवॉर्ड जीता है।

नई दिल्ली।  एक यात्री के लिए एयरपोर्ट की भूमिका सिर्फ यात्रा शुरू या खत्म करने तक सीमित नहीं होती। दुनिया के कुछ सबसे बेहतरीन हवाई अड्डों के बीच यात्रियों को सबसे अच्छी सुविधा और सुखद अनुभव देने की प्रतिस्पर्धा भी चलती है। यात्रियों के अनुभव के आधार पर दुनिया के सबसे अच्छे हवाई अड्डों को अवॉर्ड भी दिया जाता है। एयरपोर्ट सर्विस क्वालिटी अवॉर्ड्स की सोमवार को घोषणा की गई है। ये अवॉर्ड्स यात्रियों के अनुभव के आधार पर दुनिया के कुछ सबसे बेस्ट एयरपोर्ट्स को दिए जाते हैं। सालाना 4 करोड़ से अधिक यात्रियों को संभालने वाले मेगा-हवाई अड्डों में एक नाम रोम के फिमिसिनो का भी है। इसने अपनी गुणवत्ता के लिए भी अवॉर्ड जीता है। सीएनएन की खबर के अनुसार, ट्रेड ग्रुप एयरपोर्ट्स काउंसिल इंटरनेशनल और ट्रैवल टेक्नोलॉजी कंपनी एमेडियस यात्रा के दिन हवाई अड्डे पर इकट्ठा यात्रियों के सर्वे के आधार पर पुरस्कार विजेताओं का निर्धारण करते हैं। 2022 में लगभग 4,65,000 सर्वे इकट्ठा किए गए थे। ये सर्वेक्षण चेक-इन, ईज आॅफ नेविगेशन, शॉपिंग और खाने-पीने सहित 30 कारकों को देखते हैं। क्वालिटी के लिए अरद पुरस्कार जीतने वाले 69 हवाई अड्डों में से 24 यूरोप में, 22 एशिया-प्रशांत क्षेत्र में, 11 उत्तरी अमेरिका में, पांच लैटिन अमेरिका में, चार अफ्रीका में और तीन मिडिल ईस्ट में हैं।


 दुनिया के सबसे अच्छे बड़े हवाई अड्डे कैटेगरी में सलाना 4 करोड़ से अधिक यात्रियों वाले सर्वश्रेष्ठ हवाई अड्डों में (एशिया-प्रशांत क्षेत्र में) मुंबई का छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा और दिल्ली का इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा भी शामिल है।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

भारत ने यूएनएचआरसी में दोहराया आतंकवाद मानवाधिकारों के लिए सबसे गंभीर खतरा, एकीकृत वैश्विक प्रतिक्रिया की आवश्यकता पर दिया जोर भारत ने यूएनएचआरसी में दोहराया आतंकवाद मानवाधिकारों के लिए सबसे गंभीर खतरा, एकीकृत वैश्विक प्रतिक्रिया की आवश्यकता पर दिया जोर
जेनेवा में राजदूत सिबी जॉर्ज ने स्पष्ट किया कि आतंकवाद मानवाधिकारों के लिए गंभीर खतरा है और इसके खिलाफ वैश्विक...
पेंटागन की रिपोर्ट में खुलासा : ईरान पर हमले में अमेरिका ने 6 दिन में फूंक डाले 11.3 अरब डॉलर, विशेषज्ञों का कहना- अमेरिकी बजट और घरेलू राजनीति के लिए बड़ी चुनौती बन सकता है युद्ध का खर्च
हवाई में फिर फटा ज्वालामुखी : आसमान में एक हजार फीट तक उठे लावा के फव्वारे, कांच जैसे टुकड़े गिरे
जयपुर में कैफे की आड़ में चल रहा था हुक्का-बार : पुलिस की रेड में मैनेजर समेत 7 युवक गिरफ्तार, जानें पूरा मामला 
रींगस में पैंथर की दहशत : घर के बाहर महिला पर किया हमला, गंभीर रुप से घायल; ट्रेंकुलाइज का प्रयास जारी
निजीकरण के विरोध में जलदाय कर्मचारी कल करेंगे जलभवन का घेराव, हजारों कर्मचारी होंगे शामिल
रसोई गैस और तेल की किल्लत का यह शुरुआती दौर : एलपीजी आपूर्ति सुनिश्चित करने की  संभावनाओं पर ध्यान दें सरकार, राहुल गांधी बोले- तैयारी नहीं की तो करोड़ों लोगों का होगा नुकसान