उपमुख्यमंत्री शिंदे और अशोक खरात की फोन पर 17 बार हुई बात : सीएम फड़णवीस ने दिया सीबीआई को जांच का आदेश, अवैध संपत्ति और गलत कारनामों का जल्द होगा पर्दाफाश 

महाराष्ट्र में हड़कंप: 'बाबा' खरात सीडीआर मामले की होगी हाई-लेवल जांच

उपमुख्यमंत्री शिंदे और अशोक खरात की फोन पर 17 बार हुई बात : सीएम फड़णवीस ने दिया सीबीआई को जांच का आदेश, अवैध संपत्ति और गलत कारनामों का जल्द होगा पर्दाफाश 
मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस ने स्वयंभू बाबा अशोक खरात और राजनेताओं के बीच सीडीआर लीक मामले की गहन जांच के आदेश दिए हैं। एकनाथ शिंदे पर लगे आरोपों के बीच, सीएम ने डेटा एक्सेस की अवैधता और ED द्वारा संपत्ति जांच की पुष्टि की। महिलाओं के खिलाफ अपराध और वित्तीय धोखाधड़ी के इस जाल का पर्दाफाश करने के लिए SIT मुस्तैद है।

मुंबई। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस ने घोषणा की है कि स्वयंभू बाबा अशोक खरात से जुड़े कॉल डिटेल रिकॉर्ड (सीडीआर) मामले में गहन जांच करायेंगे। इसमें बलात्कार और संपत्ति धोखाधड़ी के कई आरोपों का सामना कर रहे बाबा खरात और उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे समेत राज्य के कई राजनेताओं के बीच हुई बातचीत का रिकॉर्ड है। साथ ही सीएम फड़णवीस ने यह भी कहा कि प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) अशोक खरात की संपत्ति की जांच करेगा।

सीएम फड़णवीस ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि अनधिकृत व्यक्तियों के लिए सीडीआर तक पहुंच बनाने पर सख्ती से रोक है। उन्होंने कहा, "केवल नामित एजेंसियों को ही ऐसे डाटा एक्सेस का अधिकार है। राज्य सरकार इस बात की जांच करेगी कि यह जानकारी कैसे लीक हुई और इसके लिए कौन जिम्मेदार है।” उन्होंने कहा कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जायेगी। उन्होंने कहा कि संवेदनशील मामलों
में केवल आरोप पर्याप्त नहीं हैं और कोई भी कार्रवाई ठोस सबूतों पर आधारित होनी चाहिए।

उनकी यह टिप्पणी सामाजिक कार्यकर्ता अंजलि दमानिया के उस दावे के बाद आयी है, जिसमें उन्होंने उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और आरोपी बाबा खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत होने का दावा किया था। मुख्यमंत्री ने बताया कि खरात के सभी बैंक खातों और वित्तीय लेन-देन की पहचान कर ली गयी है। उन्होंने कहा, "मेरा दृढ़ विश्वास है कि सभी अवैध संपत्ति और गलत कारनामों का पर्दाफाश होगा।" सीएम फड़णवीस ने कहा कि जनता का भरोसा बढ़ रहा है और अधिक लोग खरात के बारे में जानकारी साझा करने के लिए आगे आ रहे हैं। अब तक लगभग 12 मामले दर्ज किये जा चुके हैं।

इस मामले की जांच कर रही विशेष जांच टीम (एसआईटी) पर भरोसा करने का आग्रह करते हुए सीएम फड़णवीस ने आश्वासन दिया कि जांच तब तक जारी रहेगी, जब तक पूरे नेटवर्क का खुलासा नहीं हो जाता। उन्होंने कहा, “ महिलाओं के खिलाफ दुराचार या अत्याचार के मामलों में सख्त सजा दी जायेगी। यह मुद्दा राजनीति से ऊपर है और इस मामले पर पूरे महाराष्ट्र में आम सहमति है।”

Read More मेलोनी सरकार ने लगातार 1,413 दिन पूरे कर बनाया नया इतिहास, PM Modi ने दी बधाई

Post Comment

Comment List

Latest News

ब्रिक्स 2026 : भारत-रूस के बीच एसएमआर, एस-400 में देरी, एआई और रेयर अर्थ पर होगी चर्चा ब्रिक्स 2026 : भारत-रूस के बीच एसएमआर, एस-400 में देरी, एआई और रेयर अर्थ पर होगी चर्चा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की आगामी बैठक में छोटे मॉड्यूलर रिएक्टरों, नए परमाणु बिजली संयंत्र, एस-400...
राजस्थान में अनुपूरक बजट राशि खर्च करने के निर्देश, केंद्रीय योजनाओं में मंजूरी के बाद ही धनराशि खर्च होगी
जयपुर पहुंची पैलेस ऑन व्हील्स, पारम्परिक अंदाज में पर्यटकों का स्वागत
अशोक सिद्धार्थ का मायावती को पत्र, कहा-'आपके आदेश से बढ़कर मेरे लिए कुछ नहीं', मायावती को बताया राजनीतिक गुरू
फिलीपींस में दर्दनाक हादसा: नौका में आग लगने से 5 लोगों की मौत, 87 लापता; बचाव और राहत कार्य जारी
भारत, वैश्विक व्यापार में महिलाओं के नेतृत्व वाले उद्यमों के लिए मौके बढ़ाने हेतु ब्रिक्स सहयोगियों के साथ मिलकर काम करेगा : पीयूष गोयल
ट्रंप का बड़ा ऐलान, बोले- होर्मुज जलडमरूमध्य अब कहलाएगा ट्रंप जलडमरूमध्य, ईरान के खिलाफ युद्ध में अमेरिका जीत रहा है