सहनस्त्रा नदी से मिला डायनासोर का जीवाश्म : डायनासोर के सींग और आंशिक पंख मौजूद, इसका मिलना बहुत महत्वपूर्ण

डायनासोर भारत में भी मौजूद था

सहनस्त्रा नदी से मिला डायनासोर का जीवाश्म : डायनासोर के सींग और आंशिक पंख मौजूद, इसका मिलना बहुत महत्वपूर्ण

शिवालिक पहाड़ियों से निकली सहनस्त्रा नदी के किनारे से ट्राईशेरा टोप्स प्रजाति के डायनासोर का जीवाश्म मिला है। पर्यावरणविद् डा. उमर अली सैफ ने आज इस बारे में जानकारी दी कि डायनासोर के नाक के सींग और आंशिक पंख मौजूद हैं। जिसकी लंबाई 46 सेंटीमीटर, मोटाई चार सेंटीमीटर और चौड़ाई नौ सेंटीमीटर से साढ़े पंद्रह सेंटीमीटर और अंतिम सिरे में आठ सेंटीमीटर है। मई महीने में इसी का अंडा मिला था, जिसकी लंबाई 19 सेंटीमीटर, चौड़ाई साढ़े सात सेंटीमीटर और आयतन 444 सेंटीमीटर और लंबाई एवं चौड़ाई का अनुपात ढाई सेंटीमीटर है।

सहारनपुर। शिवालिक पहाड़ियों से निकली सहनस्त्रा नदी के किनारे से ट्राईशेरा टोप्स प्रजाति के डायनासोर का जीवाश्म मिला है। पर्यावरणविद् डा. उमर अली सैफ ने आज इस बारे में जानकारी दी कि डायनासोर के नाक के सींग और आंशिक पंख मौजूद हैं। जिसकी लंबाई 46 सेंटीमीटर, मोटाई चार सेंटीमीटर और चौड़ाई नौ सेंटीमीटर से साढ़े पंद्रह सेंटीमीटर और अंतिम सिरे में आठ सेंटीमीटर है। मई महीने में इसी का अंडा मिला था, जिसकी लंबाई 19 सेंटीमीटर, चौड़ाई साढ़े सात सेंटीमीटर और आयतन 444 सेंटीमीटर और लंबाई एवं चौड़ाई का अनुपात ढाई सेंटीमीटर है। यह अंडा भारत में प्रचलित टाईटेनीसारिड मेगालूलियस अंडों से अलग करता है। प्राप्त जीवाश्म की लंबाई 330 मीटर और बीच में मोटाई 55 मिली मीटर है। इसका आकार दोधारी कटार जैसा है। जो ट्राईशेरा टोप्स के नाक जैसा है।

डॉ. उमरअली सैफ ने प्राप्त जीवाश्म के फोटो जांच के लिए जिवोलोजी सोसायटी आफ इंडिया को भेजे हैं। डॉ. उमर अली सैफ ने बताया कि इस जीवाश्म का मिलना बहुत महत्वपूर्ण है। क्योंकि भारत में लेट क्रेरेटेसीयश काल यानि करीब 10 करोड़ वर्ष पूर्व से लेकर साढ़े छह करोड़ वर्ष पूर्व के डायनासोर के जीवाश्म बहुत ही कम संख्या में मिले हैं। डॉ. सैफ के मुताबिक गुजरात के नर्मदा घाटी क्षेत्र में राजासोरस जैसे मांसाहारी डायनासोर के जीवाश्म पाए गए हैं। सींगधारी डायनासोर यानि ट्राइसेरा टोप्स उत्तरी अमेरिका में पाए जाते थे। सहारनपुर के शिवालिक क्षेत्र से इसके जीवाश्म मिलने से यह संभावना पैदा होती है कि प्राचीन समय में इस तरह का डायनासोर भारत में भी मौजूद था या वह किसी प्रजाति से विकसित हुआ होगा।

 

Read More भारत के पास पेट्रोलियम का पर्याप्त भंडार : देश में कच्चे तेल का 25 दिन का अतिरिक्त भंडार, अधिकारियों ने कहा- पेट्रोलियम उत्पादों की नहीं होगी कोई कमी

 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

चिकित्सा विभाग के विभिन्न कार्यक्रमों की समीक्षा बैठक का हुआ आयोजन, स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाने और लक्ष्यों की प्राप्ति सुनिश्चित करने पर विशेष जोर चिकित्सा विभाग के विभिन्न कार्यक्रमों की समीक्षा बैठक का हुआ आयोजन, स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाने और लक्ष्यों की प्राप्ति सुनिश्चित करने पर विशेष जोर
सेठी कॉलोनी स्थित मिनी स्वास्थ्य भवन में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. रवि शेखावत की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग...
किरेन रिजिजू का विपक्ष पर हमला: राजनीतिक रोटी सेंकने के लिए लाया गया ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव 
क्या सच में जल्द खत्म होने वाला युद्व? पश्चिम एशिया तनाव के बीच ट्रंप-पुतिन ने की टेलीफ़ोन पर बात, युद्ध सहित कई वैश्विक मुद्दों पर हुई चर्चा
जयपुर में ड्रग्स के खिलाफ बड़ी कार्रवाई : 9.15 ग्राम स्मैक के साथ आरोपी गिरफ्तार, जानें पूरा मामला 
मिडिल ईस्ट तनाव का भारत पर असर: एलपीजी आपूर्ति प्रभावित, संसद भवन में हरदीप पुरी और जयशंकर ने की पीएम मोदी से मुलाकात
19 मार्च से शुरू होंगे चैत्र नवरात्र, घट स्थापना के साथ घरों और मंदिरों में शक्ति स्वरूपा मां दुर्गा की आराधना होगी प्रारंभ
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने दी ईरान को चेतावनी, कहा-अगर ईरान होर्मुज जलडमरूमध्य मार्ग को रोकता है, तो उस पर बीस गुना अधिक भयानक होगा हमला