ओला-उबर से जुड़े ड्राइवरों ने की हड़ताल की घोषणा : यात्रियों को होगी परेशानी, आरोप- कंपनियां मनमाने ढंग से तय कर रही किराया

हड़ताल के चलते यात्रियों को ट्रैवल प्लान में परेशानी का हो सकती है

ओला-उबर से जुड़े ड्राइवरों ने की हड़ताल की घोषणा : यात्रियों को होगी परेशानी, आरोप- कंपनियां मनमाने ढंग से तय कर रही किराया

यूनियन का आरोप है कि सरकार द्वारा मोटर व्हीकल एग्रीगेटर गाइडलाइंस 2025 लागू होने के बावजूद कंपनियां मनमाने ढंग से किराया तय कर रही हैं।

नई दिल्ली। देश में ऐप-बेस्ड टैक्सी और बाइक टैक्सी सेवाएं प्रभावित रह सकती हैं। ओला, उबर और रैपिडो से जुड़े ड्राइवरों ने ‘ऑल इंडिया ब्रेकडाउन’ के तहत 6 घंटे की हड़ताल की घोषणा की है। यह हड़ताल मिनिमम किराया तय करने और कमर्शियल राइड में प्राइवेट गाड़ियों के इस्तेमाल पर रोक की मांग को लेकर बुलाई गई है। आंदोलन का नेतृत्व तेलंगाना गिग एंड प्लेटफॉर्म वर्कर्स यूनियन (TGPWU) और अन्य राष्ट्रीय श्रमिक संगठनों ने किया है।

यूनियन का आरोप है कि सरकार द्वारा मोटर व्हीकल एग्रीगेटर गाइडलाइंस 2025 लागू होने के बावजूद कंपनियां मनमाने ढंग से किराया तय कर रही हैं, जिससे ड्राइवरों का शोषण हो रहा है। यूनियन ने केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी को पत्र लिखकर दो मांगें रखी हैं—पहली, ऑटो, कैब और बाइक टैक्सी जैसी ऐप-बेस्ड सेवाओं के लिए मिनिमम बेस किराया तुरंत नोटिफाई किया जाए। दूसरी, कमर्शियल राइड के लिए प्राइवेट गाड़ियों के इस्तेमाल पर सख्त रोक लगाई जाए। हड़ताल के चलते यात्रियों को ट्रैवल प्लान में परेशानी का हो सकती है।

 

Tags: strike

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

जुमे की तीसरी नमाज अदा : शहर की मस्जिदों में उमड़ी भारी भीड़, नमाजियों के लिए की गईं उचित व्यवस्थाएं  जुमे की तीसरी नमाज अदा : शहर की मस्जिदों में उमड़ी भारी भीड़, नमाजियों के लिए की गईं उचित व्यवस्थाएं 
पवित्र रमजान माह में जुमे की तीसरी नमाज शहर की प्रमुख मस्जिदों में बड़े श्रद्धा और अनुशासन के साथ अदा...
नायडू सरकार का बड़ा कदम, 13 साल से कम उम्र के बच्चों के सोशल मीडिया इस्तेमाल पर लगाई रोक, 90 दिनों में लागू होगा नियम
ईरान-इजरायल में हमलों का सिलसिला सातवें दिन भी जारी, ऑपरेशन ट्रू प्रॉमिस-4 के तहत हवाई रक्षा तंत्र और मिसाइल लॉन्चर नष्ट   
विधानसभा में हंगामा: 'राजस्थान डिस्टर्ब एरिया बिल' पर डोटासरा का सरकार पर तीखा वार
केरल सरकार की पहल: पश्चिम एशिया में जारी युद्ध के मद्देनजर केरल सरकार की हेल्प डेस्क पर प्राप्त हुए 830 कॉल,आधिकारिक दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन करने की सलाह
रूस के सोची शहर में 4.5 तीव्रता का भूकंप, जानमाल की कोई हानि नहीं
Weather Update : प्रदेश में गर्मी के तेवर हुए तीखे, हीट वेव चलने की आशंका