पश्चिमी विक्षोभ के असर से दिल्ली में हाड़ कंपा देने वाली ठंड का कहर, बारिश से बढ़ी सिहरन

पश्चिमी विक्षोभ से दिल्ली में ठंड और बारिश

पश्चिमी विक्षोभ के असर से दिल्ली में हाड़ कंपा देने वाली ठंड का कहर, बारिश से बढ़ी सिहरन

पश्चिमी विक्षोभ से दिल्ली में ठंड बढ़ी, हल्की बारिश हुई। न्यूनतम तापमान आठ डिग्री रहा। मौसम विभाग ने उत्तर भारत में बारिश, बर्फबारी और ओलावृष्टि की चेतावनी दी जारी की।

नई दिल्ली। उत्तर भारत को प्रभावित कर रहे पश्चिमी विक्षोभ के कारण मंगलवार को राष्ट्रीय राजधानी में ठंड का असर और बढ़ गया। सुबह से दिल्ली के कई हिस्सों में हल्की बारिश हुई, जिसके रुक-रुक कर दिन भर होने के आसार हैं। इससे राजधानी में सर्दी और बढ़ गयी। मौसम विभाग के अनुसार, सफदरजंग में न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि पालम में यह 9.2 डिग्री सेल्सियस रहा। बादलों और ठंडी हवाओं के कारण सुबह के समय ठंड का एहसास अधिक रहा। मौसम विभाग ने बताया कि 26 से 28 जनवरी के बीच एक सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित करेगा, जिससे व्यापक बारिश और बर्फबारी होने के आसार हैं। सत्ताइस जनवरी को कुछ स्थानों पर भारी बर्फबारी, वर्षा और ओलावृष्टि भी हो सकती है। 

जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी के आसार हैं। इन क्षेत्रों में 27 जनवरी को कहीं-कहीं भारी वर्षा या हिमपात भी हो सकता है। पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ के कुछ हिस्सों में 27 जनवरी को गरज के साथ बारिश, बिजली गिरने और 40-50 किमी प्रति घंटे, कुछ समय के लिए 60 किमी प्रति घंटे तक की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान है। 

उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों, जिनमें पश्चिमी उत्तर प्रदेश और राजस्थान शामिल हैं, में हल्की से मध्यम बारिश के साथ आंधी-तूफान आने का अनुमान है। पूर्वी उत्तर प्रदेश में 27 और 28 जनवरी को बारिश के आसार हैं, जबकि मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में कहीं-कहीं हल्की वर्षा हो सकती है। 

मौसम विभाग ने 26 और 27 जनवरी को जम्मू-कश्मीर में तथा 27 जनवरी को हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और राजस्थान में ओलावृष्टि की चेतावनी भी जारी की है। मौसम विभाग ने यह भी कहा कि 30 जनवरी की रात से एक और पश्चिमी विक्षोभ उत्तर-पश्चिम भारत को प्रभावित कर सकता है, जिससे एक और बारिश का दौर आ सकता है। 

Read More "जमीन पर बैठकर बजाई थाली, चूल्हे पर बनाया खाना" : रसोई गैस सिलेंडर की कमी को लेकर विपक्षी दलों का संसद भवन में प्रदर्शन

तापमान को लेकर आईएमडी ने बताया कि उत्तर-पश्चिम भारत में अगले दो दिनों में न्यूनतम तापमान में तीन से पांच डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है, जिसके बाद अगले दो दिनों में इसमें गिरावट आने की संभावना है। मध्य भारत में सप्ताह के उत्तरार्ध में तापमान में धीरे-धीरे कमी आ सकती है, जबकि महाराष्ट्र और गुजरात में भी न्यूनतम तापमान में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है।

Read More LPG की कमी पर राज्यसभा में चर्चा की मांग, भाकपा सांसद संदोष कुमार ने दिया कार्यस्थगन प्रस्ताव का नोटिस

आने वाले दिनों में उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश, राजस्थान और बिहार के कुछ इलाकों में सुबह और रात के समय घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ के कुछ हिस्सों में शीतलहर की स्थिति बन सकती है, जबकि 27 जनवरी को हिमाचल प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में 'कोल्ड डे' की स्थिति रह सकती है।

Read More राज्यसभा चुनाव: संभावित क्रॉस वोटिंग के मद्देनजर ओडिशा कांग्रेस के 6 विधायक बेंगलुरु पहुंचे, जरूरी बैठकों और प्रशिक्षण सत्रों में भाग लेने का निर्देश

प्रशासन ने लोगों को सतर्क रहने, कोहरे वाले क्षेत्रों में अनावश्यक यात्रा से बचने और मौसम संबंधी परामर्शों का पालन करने की सलाह दी है, विशेषकर उन इलाकों में जहां बर्फबारी और ओलावृष्टि की संभावना है।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

दिल्ली में गरज के साथ तेज हवाएं चलने का अनुमान : खराब श्रेणी में वायु गुणवत्ता, बारिश ले सकती है व्यापक रुप दिल्ली में गरज के साथ तेज हवाएं चलने का अनुमान : खराब श्रेणी में वायु गुणवत्ता, बारिश ले सकती है व्यापक रुप
अगले तीन दिनों तक हल्की बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं का अनुमान है। पश्चिमी विक्षोभ के असर से 20 मार्च...
ऑपरेशन ‘जेन्टल-मेन्टल’ सफल : 40 हजार के इनामी MD सप्लाई नेटवर्क का सरगना राजू गिरफ्तार, जानें पूरा मामला 
वायदा बाजार में नरमी का असर : चांदी और शुद्ध सोना हुआ सस्ता, जानें क्या है ‌भाव  
मध्य प्रदेश में ईवी चार्जिंग प्वाइंट से भीषण हादसा : घर में आग लगने से 6 लोगों की मौत, दरवाजों में लगे इलेक्ट्रॉनिक लॉक के कारण चपेट में आए लोग
रूसी कच्चे तेल से भरे टैंकरों ने बदला रुख : चीन से हटकर अब भारत की ओर बढ़ रहे, बीच सफर में बदला अपना गंतव्य
संगठन सृजन अभियान : 4 राज्यों में कांग्रेस ने राजस्थान से लगाए 6 पर्यवेक्षक, पार्टी हाईकमान ने 4 राज्यों में शुरू की प्रक्रिया
जमुनिया आईलैंड में आबाद हो रही जल मानुष की दुनिया, आसपास के इलाकों में भी बढ़ रहा इनका फैलाव