वियतनाम में आज मिस वर्ल्ड 2026 का फिनाले : भारत की निखिता पोरवाल पर नजरें, 111 देशों की प्रतिभागी ले रही हिस्सा

निखिता पोरवाल ताज की दौड़ में शामिल

वियतनाम में आज मिस वर्ल्ड 2026 का फिनाले : भारत की निखिता पोरवाल पर नजरें, 111 देशों की प्रतिभागी ले रही हिस्सा
मिस वर्ल्ड 2026 का ग्रैंड फिनाले आज वियतनाम के न्हा ट्रांग में होगा। 111 देशों की सुंदरियां ताज की दौड़ में हैं। भारत की निखिता पोरवाल को भी मजबूत दावेदार माना जा रहा है। उज्जैन की निखिता ने भारतीय संस्कृति और सामाजिक सरोकारों से दुनिया का ध्यान खींचा। फिनाले शाम 5:30 बजे शुरू होगा।

नई दिल्ली। दुनिया की प्रतिष्ठित सौंदर्य प्रतियोगिता मिस वर्ल्ड 2026 का ग्रैंड फिनाले आज 5 सितंबर को वियतनाम के न्हा ट्रांग में होगा। प्रतियोगिता में 111 देशों की प्रतिभागी हिस्सा ले रही हैं। भारत की ओर से फेमिना मिस इंडिया वर्ल्ड 2024 की विजेता निखिता पोरवाल ताज की दौड़ में शामिल हैं। भारतीय समयानुसार फिनाले शाम करीब 5:30 बजे शुरू होने की जानकारी है।

मध्य प्रदेश के उज्जैन की रहने वाली निखिता ने प्रतियोगिता के दौरान ग्लैमर के साथ भारतीय संस्कृति और सामाजिक सरोकारों को भी वैश्विक मंच पर पेश किया। उनके ‘Beauty With a Purpose’ प्रोजेक्ट का फोकस आदिवासी समुदायों और युवाओं की शिक्षा, कौशल विकास तथा बेहतर भविष्य से जुड़े मुद्दों पर रहा। वहीं, ‘Dances of the World’ सेगमेंट में देवी मीनाक्षी से प्रेरित प्रस्तुति देकर उन्होंने भारतीय परंपरा की झलक दिखाई।

इस बार का आयोजन मिस वर्ल्ड की 75वीं वर्षगांठ के कारण भी खास है। मौजूदा मिस वर्ल्ड थाईलैंड की ओपल सुचाता हैं, जो अपनी उत्तराधिकारी को ताज पहनाएंगी। भारत ने आखिरी बार 2017 में मानुषी छिल्लर के जरिए यह खिताब जीता था। ऐसे में निखिता के पास नौ साल बाद भारत को फिर ताज दिलाने का मौका है।

Tags: finale

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

राजस्थान के बांधों में 7683 एमसीएम पानी, पिछले 24 घंटे में 57.91 एमसीएम की बढ़ोतरी राजस्थान के बांधों में 7683 एमसीएम पानी, पिछले 24 घंटे में 57.91 एमसीएम की बढ़ोतरी
राजस्थान में बारिश के बाद बांधों में पानी की आवक जारी। जल संसाधन विभाग की 5 सितंबर की रिपोर्ट के...
पीएम आवास योजना ग्रामीण में 2.89 लाख आवासों का लक्ष्य, 10 सितंबर तक स्वीकृति और पहली किश्त जारी करने के निर्देश
मस्जिदों को अवैध बताकर कार्रवाई का अभियान ठीक नहीं : तत्काल रोके सरकार, मायावती ने कहा- भारतीय परंपरा के अनुरूप इनका सम्मान करना जरूरी
शिक्षक राष्ट्र निर्माण के शिल्पकार, भावी पीढ़ी के मार्गदर्शक : शिक्षक दिवस पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुजनों को दी शुभकामनाएं
अमेरिका का ईरान के तेल टैंकर पर हमला : खार्ग द्वीप के पास दागी 4 मिसाइलें, वैश्विक तेल आपूर्ति पर असर पड़ने की बढ़ी आशंका
इंसानों की बनाई सबसे दूर की वस्तु वॉयेजर-1 : अंतरिक्ष में कर रहा सफर, 50 साल बाद भी भेज रहा वैज्ञानिकों को डेटा
वियतनाम में आज मिस वर्ल्ड 2026 का फिनाले : भारत की निखिता पोरवाल पर नजरें, 111 देशों की प्रतिभागी ले रही हिस्सा