वाईफाई हैकिंग से बचने के लिए राउटर रखें सुरक्षित, डिफॉल्ट पासवर्ड तुरंत बदलें

एडवाइजरी जारी की

वाईफाई हैकिंग से बचने के लिए राउटर रखें सुरक्षित, डिफॉल्ट पासवर्ड तुरंत बदलें
राजस्थान पुलिस की साइबर क्राइम शाखा ने वाईफाई नेटवर्क को हैकिंग और साइबर फ्रॉड से बचाने की एडवाइजरी जारी की। पुलिस ने डिफॉल्ट एडमिन पासवर्ड बदलने, मजबूत वाईफाई पासवर्ड रखने और WPA3 या WPA2-AES एन्क्रिप्शन इस्तेमाल करने की सलाह दी।

जयपुर। राजस्थान पुलिस की साइबर क्राइम शाखा ने वाईफाई नेटवर्क को हैकिंग और साइबर फ्रॉड से सुरक्षित रखने के संबंध में एडवाइजरी जारी की है। पुलिस ने आमजन को सलाह दी है कि वे अपने वाईफाई राउटर की सुरक्षा को लेकर लापरवाही न बरतें। असुरक्षित वाईफाई नेटवर्क से अनधिकृत डिवाइस जुड़ने पर इंटरनेट की स्पीड और डेटा खपत प्रभावित होने के साथ डिजिटल सुरक्षा एवं गोपनीयता को भी खतरा हो सकता है।

डीआईजी साइबर क्राइम शांतनु कुमार ने बताया कि यदि किसी व्यक्ति को संदेह है कि उसके वाईफाई नेटवर्क से कोई अनधिकृत डिवाइस जुड़ा है तो वह अपने मोबाइल या लैपटॉप को वाईफाई नेटवर्क से कनेक्ट कर ब्राउजर के माध्यम से राउटर का एडमिन पेज खोल सकता है। एडमिन यूजरनेम और पासवर्ड से लॉगिन करने के बाद कनेक्टेड डिवाइस, डिवाइस लौस्ट या अटैच्ड डिवाइस जैसे विकल्पों में जाकर जुड़े हुए डिवाइस की जांच की जा सकती है और अनजान डिवाइस को रिमूव किया जा सकता है।

डिफॉल्ट एडमिन पासवर्ड तुरंत बदलें :

साइबर पुलिस ने राउटर की सेटिंग में दिए गए डिफॉल्ट एडमिन पासवर्ड को तुरंत बदलने की सलाह दी है। वाईफाई पासवर्ड कम से कम 12 अंकों का रखने और उसमें अपरकेस व लोअरकेस अक्षरों, संख्याओं तथा विशेष प्रतीकों का इस्तेमाल करने को कहा है। साथ ही एसएसआईडी यानी वाईफाई नाम ऐसा रखें, जिससे व्यक्तिगत पहचान या राउटर के ब्रांड की जानकारी उजागर न हो।

Read More कांग्रेस ने शुरू किया जेन जी आउटरीच अभियान, घोषित की विशेष समिति

WPA3 या  WPA2- AES करें इस्तेमाल :

Read More जन्माष्टमी पर गोविंद देव जी जाने वाले श्रद्धालुओं को मिलेगी डिजिटल सुविधा, क्यूआर कोड स्कैन करते ही पार्किंग, डायवर्जन और वैकल्पिक मार्ग की जानकारी एक जगह

एडवाइजरी में राउटर की सुरक्षा के लिए WPA3 या कम से कम WPA2- AES एन्क्रिप्शन इस्तेमाल करें। पुराने क्योंकि इससे नेटवर्क की सुरक्षा कमजोर हो सकती है। राउटर की रिमोट मैनेजमेंट सुविधा को भी डिसेबल रखने को कहा गया है, ताकि इंटरनेट के जरिए बाहर से राउटर की सेटिंग तक पहुंच को रोका जा सके।

Read More गुम होती विरासत को कैमरे में कैद करने निकलेगी टोली, जयपुर से होगा "राजस्थान अध्याय" का आगाज़

गेस्ट डिवाइस के लिए अलग नेटवर्क :

पुलिस ने स्मार्ट टीवी, कडळऔर गेस्ट डिवाइस के लिए अलग गेस्ट नेटवर्र्क  बनाएं। इससे मुख्य ६्र-ा्र नेटवर्क को अतिरिक्त सुरक्षा मिलती है। राउटर के फर्मवेयर को भी नियमित रूप से अपडेट रखें ताकि नए सुरक्षा पैच मिलते रहें। सुरक्षा बढ़ाने के लिए भरोसेमंद डिवाइस के राउटर में व्हाइटलिस्ट करें।

Post Comment

Comment List

Latest News

वायदा बाजार की नरमी का असर : सोना और चांदी हुई सस्ती, जानें क्या है भाव   वायदा बाजार की नरमी का असर : सोना और चांदी हुई सस्ती, जानें क्या है भाव  
वायदा बाजार में नरमी के असर से जयपुर सर्राफा बाजार में सोने-चांदी की कीमतों में रिकॉर्ड गिरावट दर्ज। चांदी 1,300...
नए तेल रूट बनने से होर्मुज का कम हो जाएगा महत्व : ट्रंप ने कहा- वैकल्पिक रास्ते हो रहे तैयार
देर रात मोबाइल चलाते हैं बच्चे, मोदी ने कहा- अभिभावकों से बात करें शिक्षक
राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार विजेताओं से नरेन्द्र मोदी ने की बातचीत, कहा- बच्चों के व्यवहार और रोजमर्रा की जिंदगी में शिक्षक की भूमिका अहम
निकाय चुनाव में पुरुषों की संख्या महिलाओं से करीब 11 हजार ज्यादा, प्रदेश में 38,929 प्रत्याशी मैदान में
सरकारी स्कूलों को पीपीपी मोड पर क्यों नहीं चलाया जा सकता?
सोनिया गांधी की किताब नवंबर में होगी लॉन्च, ‘हार्पर कॉलिन्स इंडिया’ करेगा पब्लिश