नए तेल रूट बनने से होर्मुज का कम हो जाएगा महत्व : ट्रंप ने कहा- वैकल्पिक रास्ते हो रहे तैयार

होर्मुज की अब बहुत ज्यादा नहीं होगी जरूरत

नए तेल रूट बनने से होर्मुज का कम हो जाएगा महत्व : ट्रंप ने कहा- वैकल्पिक रास्ते हो रहे तैयार
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि मध्य पूर्व में नई पाइपलाइनों और वैकल्पिक तेल मार्गों के विकास से भविष्य में होर्मुज जलडमरूमध्य का महत्व घटेगा। ट्रंप के मुताबिक, अभी करीब 1.8 करोड़ बैरल तेल रोजाना यहां से गुजर रहा है। तनाव के बीच बड़े तेल टैंकरों और एलएनजी जहाजों की आवाजाही काफी कम हुई है।

वॉशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को कहा कि भविष्य में होर्मुज जलडमरूमध्य का महत्व कम हो जाएगा, क्योंकि मध्य पूर्व में पाइपलाइनें बन रही हैं और तेल ले जाने के लिए वैकल्पिक रास्ते विकसित किए जा रहे हैं। ट्रंप ने पत्रकारों से कहा, अभी पाइपलाइनें बन रही हैं। सीरिया से होकर जाने वाला रास्ता  (जो बहुत बढ़िया है) बन रहा है और असल में खुला भी है, लोग सीरिया से ट्रक ले जा रहे हैं, तेल से भरे बड़े-बड़े ट्रक। होर्मुज जलडमरूमध्य के कई विकल्प तैयार किए जा रहे हैं। होर्मुज जलडमरूमध्य अब वैसा नहीं रहा जैसा पहले हुआ करता था.) ईरानियों के पास आखिर में ऐसा होर्मुज जलडमरूमध्य बचेगा जिसकी अब बहुत ज्यादा जरूरत नहीं होगी। अब पूरे मध्य पूर्व में पाइपलाइनें बन रही हैं, इसलिए उन्हें होर्मुज से होकर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

ट्रंप ने को ट्रुथ सोशल पर एक तस्वीर पोस्ट की, जिसके अनुसार अभी इस जलडमरूमध्य से रो•ााना लगभग 1.8 करोड़ (18 मिलियन) बैरल तेल गुजर रहा है, जबकि ईरान के साथ टकराव शुरू होने से पहले यह आंकड़ा 2 करोड़ (20 मिलियन) बैरल था। ट्रंप ने होर्मुज जलडमरूमध्य को जहाजों की आवाजाही के लिए खुला घोषित कर दिया था, लेकिन ईरान के खिलाफ नौसैनिक नाकेबंदी अभी भी जारी है।

होर्मुज जलडमरूमध्य वैश्विक ऊर्जा व्यापार के लिए एक अहम रास्ता बना हुआ है। क्षेत्रीय तनाव के बीच इससे होकर होने वाली जहाजों की आवाजाही में काफी कमी आई है। हाल के दिनों में यहाँ से गुजरने वाले जहाजों की संख्या बहुत कम हो गई है। बड़े तेल टैंकर और गैस कैरियर लगभग इस रास्ते का इस्तेमाल करना बंद कर चुके हैं। तनाव बढऩे से पहले, दुनिया का लगभग पांचवां हिस्सा तेल और तरल प्राकृतिक गैस (एलएनजी) की खेप इसी जलडमरूमध्य से होकर गु•ारती थी।

 

Read More नारायण सिंह सर्किल बस स्टैंड बंद करने से हो रहा भारी नुकसान : रोडवेज ने माना, हाईकोर्ट ने मांगी तथ्यात्मक रिपोर्ट

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

इंसानों की बनाई सबसे दूर की वस्तु वॉयेजर-1 : अंतरिक्ष में कर रहा सफर, 50 साल बाद भी भेज रहा वैज्ञानिकों को डेटा इंसानों की बनाई सबसे दूर की वस्तु वॉयेजर-1 : अंतरिक्ष में कर रहा सफर, 50 साल बाद भी भेज रहा वैज्ञानिकों को डेटा
नासा का वॉयेजर-1 आज इंसानों की बनाई सबसे दूर की वस्तु है। अगस्त 2012 में इंटरस्टेलर स्पेस में पहुंचा यह...
वियतनाम में आज मिस वर्ल्ड 2026 का फिनाले : भारत की निखिता पोरवाल पर नजरें, 111 देशों की प्रतिभागी ले रही हिस्सा
दिल्ली में तेज बारिश से दो फ्लाइट जयपुर डायवर्ट, यात्रियों को हुई परेशानी
सावधान! नल में पानी आया...पीने लायक है या नहीं, गुणवत्ता परीक्षण का सिस्टम फेल
वायदा बाजार की नरमी का असर : सोना और चांदी हुई सस्ती, जानें क्या है भाव  
नए तेल रूट बनने से होर्मुज का कम हो जाएगा महत्व : ट्रंप ने कहा- वैकल्पिक रास्ते हो रहे तैयार
देर रात मोबाइल चलाते हैं बच्चे, मोदी ने कहा- अभिभावकों से बात करें शिक्षक