सरकारी बेड़े में ईवी का अभाव, पेट्रोल-डीजल पर हर साल खर्च हो रहे 11 करोड़ से अधिक

286 सरकारी वाहनों में 249 वाहन अब भी पेट्रोल-डीजल पर निर्भर

सरकारी बेड़े में ईवी का अभाव, पेट्रोल-डीजल पर हर साल खर्च हो रहे 11 करोड़ से अधिक
राजस्थान में सरकारी वाहनों पर 4 साल में पेट्रोल-डीजल का खर्च 44.34 करोड़ रुपए से अधिक। मोटर गैराज विभाग के 286 वाहनों में 178 पेट्रोल, 71 डीजल और केवल 17 इलेक्ट्रिक। करीब 94 फीसदी वाहन पारंपरिक ईंधन पर निर्भर। सरकार इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा दे रही।

जयपुर। सरकारी वाहनों के संचालन में पेट्रोल-डीजल पर निर्भरता कम करने और इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने की सरकारी कवायद के बीच राजस्थान के सरकारी वाहन बेड़े की तस्वीर अलग ही कहानी बयां कर रही है। राज्य के मोटर गैराज विभाग के आंकड़ों के अनुसार वित्तीय वर्ष 2022-23 से 2025-26 तक चार साल में सरकारी वाहनों के पेट्रोल-डीजल पर 44.34 करोड़ रुपए से अधिक खर्च हुए हैं। इनमें पेट्रोल पर करीब 4 करोड़ 59 लाख 69 हजार 570.11 रुपए और डीजल पर 40 करोड़ 34 लाख 95 हजार 333.61 रुपए खर्च किए गए। यानि हर साल पेट्रोल-डीजल पर 11 करोड़ रुपए से अधिक राशि खर्च हो रही है।

वाहन बेड़े में इलेक्ट्रिक की हिस्सेदारी बेहद कम :

मोटर गैराज विभाग के नियंत्रण, निरीक्षण अथवा संचालन में कुल 286 वाहन हैं। इनमें 178 पेट्रोल, 71 डीजल और महज 17 इलेक्ट्रिक वाहन शामिल हैं। यानी कुल सरकारी वाहन बेड़े में करीब 94 फीसदी वाहन अभी भी पारंपरिक ईंधन पर निर्भर हैं। सीएनजी श्रेणी का एक भी वाहन दर्ज नहीं है।

इलेक्ट्रिक वाहनों की संख्या बढ़ाने की जरूरत : सरकारी वाहन बेड़े में इलेक्ट्रिक वाहनों की संख्या महज 17 होना इस पूरे आंकड़े का सबसे महत्वपूर्ण पहलू है। इनमें से 2 गाड़ी मुख्यमंत्री, 5 राजस्थान हाउस दिल्ली और 10 गाडियां सचिवालय में संचालित हो रही है। एक तरफ ईंधन खर्च लगातार करोड़ों में है, वहीं दूसरी ओर इलेक्ट्रिक वाहनों की हिस्सेदारी बेहद सीमित है। ऐसे में सरकारी वाहनों को चरणबद्ध तरीके से इलेक्ट्रिक वाहनों में बदलने से ईंधन खर्च घटाने के साथ प्रदूषण कम करने में भी मदद मिल सकती है।

Read More राजस्थान के बांधों में 58.34 फीसदी पानी, कोटा सबसे आगे

खर्च के साथ बदलता दिखा ईंधन का ट्रेंड :

Read More जयपुर एयरपोर्ट : स्पाइसजेट की दुबई फ्लाइट देरी से रवाना, यात्रियों की बढ़ी परेशानी

शुरुआती वर्ष में डीजल वाहनों पर खर्च पेट्रोल की तुलना में काफी अधिक था, लेकिन इसके बाद डीजल खर्च में गिरावट आई और पेट्रोल मद का खर्च बढ़ा। 2023-24 में पेट्रोल पर सबसे ज्यादा 1.24 करोड़ और 2022-23 में डीजल पर 14.43 करोड़ रुपए खर्च हुए। इससे सरकारी परिवहन व्यवस्था में ईंधन के बदलते उपयोग का संकेत मिलता है।

Read More बीएल संतोष का राजस्थान दौरा : टिकट नाराजगी दूर कर बूथ मजबूत करने की कवायद, निकाय चुनावों को लेकर भाजपा में डैमेज कंट्रोल शुरू

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार विजेताओं से नरेन्द्र मोदी ने की बातचीत, कहा- बच्चों के व्यवहार और रोजमर्रा की जिंदगी में शिक्षक की भूमिका अहम राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार विजेताओं से नरेन्द्र मोदी ने की बातचीत, कहा- बच्चों के व्यवहार और रोजमर्रा की जिंदगी में शिक्षक की भूमिका अहम
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार विजेताओं से बातचीत में शिक्षकों से बच्चों की पढ़ाई के साथ उनके व्यवहार...
निकाय चुनाव में पुरुषों की संख्या महिलाओं से करीब 11 हजार ज्यादा, प्रदेश में 38,929 प्रत्याशी मैदान में
सरकारी स्कूलों को पीपीपी मोड पर क्यों नहीं चलाया जा सकता?
सोनिया गांधी की किताब नवंबर में होगी लॉन्च, ‘हार्पर कॉलिन्स इंडिया’ करेगा पब्लिश
वाईफाई हैकिंग से बचने के लिए राउटर रखें सुरक्षित, डिफॉल्ट पासवर्ड तुरंत बदलें
Weather Update : जयपुर सहित कई जिलों में बारिश का दौर जारी, 24 जिलों में येलो अलर्ट
फुकेट-दिल्ली फ्लाइट हादसा : एयर इंडिया ने पायलट को किया बर्खास्त, पायलट ने ली थी नशीली दवा