महाकुंभ मेला क्षेत्र में फिर हादसा : पंडालों में लगी आग, फायर ब्रिगेड ने किया काबू
आग लगने के कारणों की जांच जारी
महाकुंभ मेले के दौरान एक और हादसा हो गया है, मेले में पंडालों में आग लग गई है
प्रयागराज। महाकुंभ मेले के दौरान एक और हादसा हो गया है। मेले में पंडालों में आग लग गई है। आग से मेला क्षेत्र के सेक्टर- 22 में कई पंडाल जल गए। हादसे की सूचना पर फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू किया। आग से किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।
इससे एक दिन पहले ही मेले में भगदड़ हो गई थी। वहीं कुछ दिन पहले भी मेला क्षेत्र में आग लग गई थी। आग लगने के किसी भी हादसे को लेकर मेला क्षेत्र में 4 आर्टिकुलेटिंग वाटर टावर तैनात की गई हैं। इसके अलावा 350 से अधिक फायर ब्रिगेड की गाड़ियां यहां मौजूद है।
Related Posts
Post Comment
Latest News
10 Mar 2026 18:53:33
सेठी कॉलोनी स्थित मिनी स्वास्थ्य भवन में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. रवि शेखावत की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग...

Comment List