Weather Update : शेखावाटी में सर्दी जमाव बिन्दु के नजदीक, जयपुर सहित कई जिलों में बढ़ी ठिठुरन 

सुबह-शाम की सर्दी के साथ-साथ दिन में भी सर्दी

Weather Update : शेखावाटी में सर्दी जमाव बिन्दु के नजदीक, जयपुर सहित कई जिलों में बढ़ी ठिठुरन 

राजधानी जयपुर सहित अधिकांश जिलों में सर्दी का असर बढ़ गया है। दिन और रात दोनों का तापमान गिरने से सर्दी अभी और बढ़ने की उम्मीद है। वहीं उत्तर भारत से आ रही बर्फीली हवाओं के कारण राजस्थान में तापमान तेजी से गिर गया है। सीकर, चूरू और जयपुर सहित कई शहरों में इस मौसम की सबसे ठंडी रात दर्ज की गई। सीकर में गुरुवार रात को तापमान जमाव बिंदु के नजदीक एक डिग्री रिकॉर्ड हुआ।

जयपुर। राजधानी जयपुर सहित अधिकांश जिलों में सर्दी का असर बढ़ गया है। दिन और रात दोनों का तापमान गिरने से सर्दी अभी और बढ़ने की उम्मीद है। वहीं उत्तर भारत से आ रही बर्फीली हवाओं के कारण राजस्थान में तापमान तेजी से गिर गया है। सीकर, चूरू और जयपुर सहित कई शहरों में इस मौसम की सबसे ठंडी रात दर्ज की गई। सीकर में गुरुवार रात को तापमान जमाव बिंदु के नजदीक एक डिग्री रिकॉर्ड हुआ। वहीं, बुधवार की रात को शेखावाटी क्षेत्र तापमान 2 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया, जिससे ग्रामीण इलाकों में ओस की बूंदें जम गईं और पाला पड़ने की आशंका बढ़ गई है।

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, राज्य में अगले एक सप्ताह तक मौसम साफ रहने की संभावना है। इस दौरान उत्तरी हवाएं और तेज होंगी, जिससे तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस तक और गिरावट आ सकती है। इधर सर्द हवाओं के असर से दिन के अधिकतम तापमान में भी गिरावट हुई। इससे सुबह-शाम की सर्दी के साथ-साथ दिन में भी सर्दी बढ़ गई।

Post Comment

Comment List

Latest News

Weather Update : प्रदेश में आज से फिर बदलेगा मौसम, बादल छाने के आसार  Weather Update : प्रदेश में आज से फिर बदलेगा मौसम, बादल छाने के आसार 
प्रदेश में शनिवार से पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने से तापमान में बढ़ोतरी होने की संभावना है। उत्तर-पश्चिम के जिलों...
रोहित वेमुला के सवाल खत्म नहीं हुए : यह लड़ाई लड़ते रहना हमारी जिम्मेदारी, राहुल गांधी ने कहा- देश में सपने देखने का सबको बराबर का हक
PFMS के e-UC पोर्टल से अब ऑनलाइन भेजे जाएंगे उपयोगिता प्रमाण-पत्र, वित्त विभाग ने जारी किया परिपत्र
पैंथरों की हरकत पर नजर रखेगा जीएसएस रेडियो कॉलर
सुरों में सजी जीवन की सीख : JLF में गौर गोपाल दास का राग–वैराग्य, कहा- हर जीवन एक अधूरी धुन की तरह है, जिसमें कोई न कोई बोझ छुपा होता है
असर खबर का : पशु चिकित्सा केन्द्र पर लगा मिला ताला, अधिकारी से मांगा स्पष्टीकरण
अमेरिकी सांसदों ने ट्रंप को लिखा पत्र : भारत से दालों पर टैरिफ कम करवाने की मांग की, कहा- दलहन उत्पादकों को हो रहा नुकसान