रणथंभौर में सख्ती : पर्यटकों और वन्यजीवों की सुरक्षा के लिए वन विभाग का बड़ा कदम, जीपीएस बंद और ओवरस्पीड पर गाड़ियों की रोकी जाएगी एंट्री

यू-टर्न बैन ज़ोन में उल्लंघन

रणथंभौर में सख्ती : पर्यटकों और वन्यजीवों की सुरक्षा के लिए वन विभाग का बड़ा कदम, जीपीएस बंद और ओवरस्पीड पर गाड़ियों की रोकी जाएगी एंट्री

रणथंभौर टाइगर रिजर्व में नियमों की अनदेखी करने वाले सफारी वाहनों पर वन विभाग ने सख्त रुख अपनाया। 29 जनवरी से 11 फरवरी तक की रिपोर्ट में जीपीएस निष्क्रिय रखने और प्रतिबंधित क्षेत्रों में यू-टर्न लेने के मामलों के बाद विभाग ने कई वाहनों को नोटिस जारी किए।

जयपुर। रणथंभौर टाइगर रिजर्व में नियमों की अनदेखी करने वाले सफारी वाहनों पर वन विभाग ने सख्त रुख अपनाया है। 29 जनवरी से 11 फरवरी तक की रिपोर्ट में जीपीएस निष्क्रिय (GPS-Inactive) रखने और प्रतिबंधित क्षेत्रों में यू-टर्न लेने के मामलों के बाद विभाग ने कई वाहनों को नोटिस जारी किए हैं।

जीपीएस बंद मिला, प्रवेश पर रोक
वन विभाग की ओर से जारी सूची के अनुसार कई सफारी वाहनों का जीपीएस निर्धारित समय पर निष्क्रिय पाया गया। वन विभाग ने स्पष्ट किया है कि पार्क भ्रमण के दौरान जीपीएस चालू रखना अनिवार्य है। जब तक संबंधित वाहन अपना जीपीएस सक्रिय नहीं करेंगे, तब तक उन्हें पार्क में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी।

यू-टर्न बैन ज़ोन में उल्लंघन
29 जनवरी से 11 फरवरी 2026 के बीच कुछ वाहनों को यू-टर्न बैन ज़ोन में नियमों का उल्लंघन करते हुए पाया गया। यह कदम पर्यटकों और वन्यजीवों की सुरक्षा के लिहाज से गंभीर माना गया है। विभाग ने चेतावनी दी है कि भविष्य में दोहराव होने पर ब्लैकलिस्टिंग और पंजीकरण निरस्तीकरण जैसी कार्रवाई की जाएगी।

ओवरस्पीड पर भी कार्रवाई
जीपीएस ओवरस्पीड रिपोर्ट में 40 किमी/घंटा से अधिक गति से वाहन चलाने के कई मामले सामने आए हैं। वन विभाग ने इसे सुरक्षा के लिए बड़ा खतरा बताते हुए संबंधित वाहन मालिकों और चालकों को सख्त चेतावनी दी है। उप वन संरक्षक (पर्यटन) संजीव शर्मा ने इस संबंध में सोमवार को आदेश भी जारी किए हैं ।

Read More सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा में इस बार क्यूआर कोड युक्त प्रवेश-पत्र, 7.70 लाख अभ्यर्थी होंगे शामिल

Post Comment

Comment List

Latest News

धोखाधड़ी मामले में सुमित अग्रवाल को राजस्थान हाई कोर्ट से राहत : गिरफ्तारी पर रोक, पढ़ें पूरा मामला धोखाधड़ी मामले में सुमित अग्रवाल को राजस्थान हाई कोर्ट से राहत : गिरफ्तारी पर रोक, पढ़ें पूरा मामला
राजस्थान हाई कोर्ट ने कलाइट इंजीनियरिंग एंड वर्कस के प्रोपराइटर गुवाहाटी निवासी सुमित अग्रवाल को राहत देते हुए उसके खिलाफ...
प्रधानमंत्री बालेन शाह का बड़ा फ़ैसला : दलितों पर सदियों से हो रहे अत्याचार के लिए मांगेंगे माफ़ी, सामाजिक संगठनों ने की भेदभाव-विरोधी कानूनों को सख्ती से लागू करने की मांग
नौसेना के बेड़े में शामिल हुआ तारागिरी युद्धपोत : राजनाथ सिंह ने कहा-मजबूत और सक्षम नौसेना समय की आवश्यकता, ऊर्जा सुरक्षा होगी मजबूत
एसआई भर्ती परीक्षा-2025 : निर्धारित समय एवं तिथि पर ही आयोजित होगी परीक्षा, सर्वोच्च न्यायालय ने किया जारी आदेश में संशोधन
पत्नी ने की पति की हत्या : 12 घंटे में पुलिस ने सुलझाया अधजले शव का मामला, मृतक की पत्नी गिरफ्तार 
दिल्ली में सीबीआई की बड़ी कार्रवाई : एमसीडी और एएसआई के रिश्वतख़ोरी रैकेट का भंडाफोड़, आरोपी गिरफ़्तार
महिला आरक्षण विधेयक पर घमासान : कांग्रेस ने सरकार के फैसले को बताया 'एकतरफा' , सर्वदलीय बैठक की मांग