नगरीय निकायों में पट्टा व लीज डीड अब आयुक्त या अधिशासी अधिकारी स्तर से होंगे जारी, दिए निर्देश

पट्टे व लीज डीड एकल हस्ताक्षर से जारी

नगरीय निकायों में पट्टा व लीज डीड अब आयुक्त या अधिशासी अधिकारी स्तर से होंगे जारी, दिए निर्देश

राजस्थान सरकार के स्वायत्त शासन विभाग ने नगरीय निकायों में पट्टा और लीज डीड जारी करने की प्रक्रिया को लेकर नया स्पष्ट आदेश जारी किया है। विभाग ने बताया कि जहां निर्वाचित बोर्ड का गठन नहीं हुआ है, वहां प्रशासक को केवल बोर्ड की शक्तियां दी गई हैं, महापौर, सभापति या अध्यक्ष की नहीं।

जयपुर। राजस्थान सरकार के स्वायत्त शासन विभाग ने नगरीय निकायों में पट्टा और लीज डीड जारी करने की प्रक्रिया को लेकर नया स्पष्ट आदेश जारी किया है। विभाग ने बताया कि जहां निर्वाचित बोर्ड का गठन नहीं हुआ है, वहां प्रशासक को केवल बोर्ड की शक्तियां दी गई हैं, महापौर, सभापति या अध्यक्ष की नहीं। आदेश में कहा गया है कि विभाग के संज्ञान में आया है कि कई नगरीय निकायों में लीज डीड, पट्टा और सामान्य पत्रावलियां भी प्रशासक के सामने अनुमोदन के लिए भेजी जा रही हैं, जो नियमों के अनुरूप नहीं है।

प्रशासक के समक्ष केवल वही मामले प्रस्तुत किए जाएं, जिन पर बोर्ड स्तर पर निर्णय आवश्यक हो। अब निर्देश दिए गए हैं किपट्टों से संबंधित सभी पत्रावलियों का अनुमोदन आयुक्त या अधिशासी अधिकारी स्तर पर ही किया जाए और पट्टे व लीज डीड एकल हस्ताक्षर से जारी किए जाएं। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि इस स्पष्टीकरण के बाद भी यदि पट्टा या लीज डीड लंबित रहती है तो इसकी जिम्मेदारी संबंधित आयुक्त या अधिशासी अधिकारी की होगी।

Post Comment

Comment List

Latest News

ईंधन संकट पर सरकार का जवाब: भारत मे गैस-सिलेंडर, तेल औऱ पेट्रोल की कोई कमी नहीं, देश में क्रूड सप्लाई पूरी तरह सुरक्षित, झूठे मुद्दों पर विपक्ष फैला रहा अफवाह ईंधन संकट पर सरकार का जवाब: भारत मे गैस-सिलेंडर, तेल औऱ पेट्रोल की कोई कमी नहीं, देश में क्रूड सप्लाई पूरी तरह सुरक्षित, झूठे मुद्दों पर विपक्ष फैला रहा अफवाह
पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने लोकसभा में आश्वस्त किया कि भारत की ईंधन आपूर्ति पूरी तरह सुरक्षित है। उन्होंने...
ईरान-इजराइल संघर्ष: हैकर्स ने बनाया इजरायल की 'अकादमी ऑफ द हिब्रू लैंग्वेज' वेबसाइट को निशाना, लिखा विवादित संदेश—''हिब्रू सीखने की कोई ज़रूरत नहीं, नहीं पड़ेगी इसकी आवश्यकता''
गोविंद सिंह डोटासरा-टीकाराम जूली ने गैस दाम को लेकर केंद्र पर बोला हमला, जनता पर आर्थिक हमला करने का लगाया आरोप
एमआई रोड व्यापार मंडल का होली स्नेह मिलन 18 मार्च को, बाजार की समस्याओं के समाधान के लिए तीन चरणों में तैयार होगा रोडमैप
जयपुर में हाई ड्रामा : 100 फीट ऊंची पानी टंकी पर चढ़ी महिला ने लगाई जान देने की धमकी, नगर निगम कर्मचारियों के सस्पेंशन की मांग
शिक्षा मंत्री ने निकाली आरटीई के तहत निजी विद्यालयों में नि:शुल्क प्रवेश की लॉटरी, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने पर सरकार का जोर
राहुल गांधी का केंद्र सरकार पर हमला: एलपीजी आपूर्ति सुनिश्चित करने की संभावनाओं पर दें ध्यान, 'माइंडसेट' बदलने की दी सलाह