वृद्धों की सेवा अब बनेगी करियर का सुनहरा अवसर : राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान में नए कोर्स की शुरुआत, युवाओं के लिए रोजगार के नए द्वार

शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक देखभाल में दक्ष

वृद्धों की सेवा अब बनेगी करियर का सुनहरा अवसर : राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान में नए कोर्स की शुरुआत, युवाओं के लिए रोजगार के नए द्वार

देश में तेजी से बढ़ रही वृद्धजन आबादी और उनकी विशेष स्वास्थ्य आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान जयपुर ने एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए जेरियाट्रिक केयर असस्टिेंट के लिए 1 वर्षीय सर्टिफिकेट कोर्स की शुरुआत। यह कोर्स आयुर्वेद आधारित समग्र देखभाल के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित करेगा और युवाओं के लिए रोजगार के नए द्वार।

जयपुर। देश में तेजी से बढ़ रही वृद्धजन आबादी और उनकी विशेष स्वास्थ्य आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान जयपुर ने एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए जेरियाट्रिक केयर असस्टिेंट (वृद्धावस्था देखभाल सहायक) के लिए 1 वर्षीय सर्टिफिकेट कोर्स की शुरुआत की है। यह कोर्स आयुर्वेद आधारित समग्र देखभाल के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित करेगा और युवाओं के लिए रोजगार के नए द्वार खोलेगा। संस्थान के कुलपति प्रोफेसर संजीव शर्मा ने बताया कि यह पाठ्यक्रम न केवल प्रशक्षिति बल्कि संवेदनशील केयर असस्टिेंट तैयार करेगा, जो वृद्धजनों की शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक देखभाल में दक्ष होंगे।

उन्होंने कहा कि भारत में बढ़ती बुजुर्ग आबादी के साथ इस क्षेत्र में कुशल मानव संसाधन की मांग तेजी से बढ़ रही है, ऐसे में यह पहल समय की आवश्यकता है। कायचिकत्सिा विभागाध्यक्ष प्रोफेसर एच.एम.एल. मीणा के अनुसार, यह कोर्स 12 माह (48 सप्ताह) का होगा, जिसमें कुल 1296 घंटे का प्रशक्षिण दिया जाएगा। इसमें 144 घंटे सैद्धांतिक एवं 1152 घंटे व्यावहारिक (हैंड्स-ऑन) प्रशक्षिण शामिल रहेगा। प्रशक्षिण हिंदी और अंग्रेजी दोनों माध्यमों में उपलब्ध होगा। 

Post Comment

Comment List

Latest News

रूसी उप विदेश मंत्री का बड़ा बयान, बोले-ईरान के साथ निरंतर संपर्क में है देश, अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी से प्रतिक्रिया की मांग की रूसी उप विदेश मंत्री का बड़ा बयान, बोले-ईरान के साथ निरंतर संपर्क में है देश, अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी से प्रतिक्रिया की मांग की
रूस के उप विदेश मंत्री आंद्रेई रुदेन्को ने कहा है कि मॉस्को ईरान के साथ निरंतर संपर्क में है। उन्होंने...
राज्यसभा में उठा पैक्स सिलिका में शामिल होने से भारत के डेटा की निजता प्रभावित होने का मामला, दिग्विजय सिंह ने जताई नागरिकों की निजता के उल्लंघन की आशंका
गर्मी में पेयजल संकट से निपटने की तैयारी, 105 करोड़ से अधिक राशि स्वीकृत
थाने में पत्नी ने पति को जड़ा थप्पड़ : बहन संग की मारपीट, तीन तलाक केस में फंसाने की दी धमकी
कोरोना काल की तरह धैर्य के साथ करना होगा पश्चिम एशिया संकट का मुकाबला: बिजली-पेट्रोलियम समेत कई अहम मुद्दों पर हुई चर्चा, साढ़े तीन घंटे चली पीएम मोदी की हाईलेवल मीटिंग
प्रदेश सरकार ने दी राहत : वन गार्डों को मिली 11 बाइक, अब क्षेत्र की गस्त होगी आसान
वित्तमंत्री सीतारमण ने कहा, संकटग्रस्त आवास परियोजनाओं को शर्त पूरा होने पर ही मिलेगी मदद