17 फरवरी को होगा कैम्पस प्लेसमेंट शिविर का आयोजन, 20 निजी नियोजक 700 से अधिक रिक्तियों पर योग्य अभ्यर्थियों का करेंगे चयन

जयपुर: कैंपस प्लेसमेंट शिविर में 700 रिक्तियां

17 फरवरी को होगा कैम्पस प्लेसमेंट शिविर का आयोजन, 20 निजी नियोजक 700 से अधिक रिक्तियों पर योग्य अभ्यर्थियों का करेंगे चयन

जयपुर के भूषण आईटीआइ परिसर में मंगलवार को रोजगार शिविर आयोजित होगा। इसमें 20 निजी कंपनियां निर्माण, मार्केटिंग और रिटेल क्षेत्रों के लिए 700 से अधिक युवाओं का मौके पर चयन करेंगी।

जयपुर।  प्रदेश के बेरोजगार युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए मंगलवार को केंपस प्लेसमेंट शिविर का आयोजन किया जाएगा। यह शिविर जिला प्रशासन निरंतर एवं उप प्रादेशिक रोजगार कार्यालय, जयपुर द्वारा  सिरसी रोड स्थित भूषण औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान परिसर में आयोजित होगा।

विभाग की उपनिदेशक  नवरेखा ने बताया कि इस शिविर में निजी क्षेत्र के संस्थान भाग लेकर रोजगार, स्वरोजगार, प्रशिक्षण एवं कैरियर मार्गदर्शन से संबंधित अवसर प्रदान करेंगे तथा योग्य अभ्यर्थियों का मौके पर चयन किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि निर्माण, रिटेल, स्टाफिंग, मार्केटिंग, कॉल सेंटर सहित विभिन्न क्षेत्रों से संबंधित 20 निजी नियोजक लगभग 700 रिक्तियों के साथ इस शिविर में भाग लेंगे। यह आयोजन युवाओं के लिए एक सशक्त रोजगार मंच सिद्ध होगा।

नवरेखा के अनुसार दसवीं, बारहवीं, स्नातक, स्नातकोत्तर, डिप्लोमा एवं आईटीआई सहित विभिन्न योग्यताओं वाले अभ्यर्थियों के लिए अवसर उपलब्ध रहेंगे। सभी पात्र अभ्यर्थियों से आग्रह है कि वे अपने शैक्षणिक प्रमाण-पत्रों के साथ शिविर में उपस्थित होकर अधिक से अधिक लाभ उठाएं।

Read More इप्टा राष्ट्रीय नाट्य रंगोत्सव 2026 : प्रेम, इज़हार और हास्य का रंग, दूसरे दिन फ्लर्ट नाटक से सजेगा मंच

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

धोखाधड़ी मामले में सुमित अग्रवाल को राजस्थान हाई कोर्ट से राहत : गिरफ्तारी पर रोक, पढ़ें पूरा मामला धोखाधड़ी मामले में सुमित अग्रवाल को राजस्थान हाई कोर्ट से राहत : गिरफ्तारी पर रोक, पढ़ें पूरा मामला
राजस्थान हाई कोर्ट ने कलाइट इंजीनियरिंग एंड वर्कस के प्रोपराइटर गुवाहाटी निवासी सुमित अग्रवाल को राहत देते हुए उसके खिलाफ...
प्रधानमंत्री बालेन शाह का बड़ा फ़ैसला : दलितों पर सदियों से हो रहे अत्याचार के लिए मांगेंगे माफ़ी, सामाजिक संगठनों ने की भेदभाव-विरोधी कानूनों को सख्ती से लागू करने की मांग
नौसेना के बेड़े में शामिल हुआ तारागिरी युद्धपोत : राजनाथ सिंह ने कहा-मजबूत और सक्षम नौसेना समय की आवश्यकता, ऊर्जा सुरक्षा होगी मजबूत
एसआई भर्ती परीक्षा-2025 : निर्धारित समय एवं तिथि पर ही आयोजित होगी परीक्षा, सर्वोच्च न्यायालय ने किया जारी आदेश में संशोधन
पत्नी ने की पति की हत्या : 12 घंटे में पुलिस ने सुलझाया अधजले शव का मामला, मृतक की पत्नी गिरफ्तार 
दिल्ली में सीबीआई की बड़ी कार्रवाई : एमसीडी और एएसआई के रिश्वतख़ोरी रैकेट का भंडाफोड़, आरोपी गिरफ़्तार
महिला आरक्षण विधेयक पर घमासान : कांग्रेस ने सरकार के फैसले को बताया 'एकतरफा' , सर्वदलीय बैठक की मांग