16,436 डिलीवरी बॉयज की जांच में 38 के आपराधिक रिकॉर्ड सामने आए, पुलिस रडार पर 

गंभीर आपराधिक घटनाएं सामने आई 

16,436 डिलीवरी बॉयज की जांच में 38 के आपराधिक रिकॉर्ड सामने आए, पुलिस रडार पर 

जयपुर पुलिस ने आमजन की सुरक्षा हेतु 16,436 डिलीवरी बॉयज का आपराधिक सत्यापन किया। पुलिस ने फ्लिपकार्ट, जोमैटो व स्विग्गी से प्राप्त डेटा की जांच में 38 के आपराधिक रिकॉर्ड पाए। दोषियों पर पाबंदी लगाकर निगरानी शुरू की गई है। संबंधित कंपनियों को भी नियमानुसार कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।

जयपुर। आमजन की सुरक्षा को लेकर जयपुर पुलिस ने सख्त कदम उठाया है। जयपुर दक्षिण पुलिस उपायुक्त राजर्षि राज के निर्देशन में फ्लिपकार्ट, जोमाटो, स्विग्गी आदि ऑनलाइन डिलीवरी प्लेटफॉर्म्स पर कार्यरत कुल 16,436 डिलीवरी बॉयज का डेटा प्राप्त कर आईसीजीएस पोर्टल के माध्यम से गहन आपराधिक रिकॉर्ड सत्यापन किया गया। जांच में 38 डिलीवरी बॉयज के आपराधिक रिकॉर्ड सामने आए हैं।

पुलिस उपायुक्त राजर्षि राज ने बताया कि हाल के दिनों में जयपुर महानगर में डिलीवरी बॉयज द्वारा मारपीट, हत्या का प्रयास, लूटपाट, जहरखुरानी, चोरी जैसी गंभीर आपराधिक घटनाएं सामने आई हैं। नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए यह जांच अभियान चलाया गया।इसके तहत अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त ललित किशोर शर्मा के पर्यवेक्षण में साइबर सेल जयपुर (दक्षिण) की टीम ने विशेष अभियान चलाया। जांच में दोषी पाए गए 38 डिलीवरी बॉयज पर पुलिस द्वारा पाबंदी लगाई गई है और उनकी सतत निगरानी की जा रही है। साथ ही संबंधित कंपनियों को उनके आपराधिक रिकॉर्ड के आधार पर नियमानुसार कार्रवाई करने हेतु पत्राचार किया जा रहा है।पुलिस का कहना है कि यह कदम आमजन की सुरक्षा के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। जयपुर पुलिस आयुक्तालय क्षेत्र में लोक व्यवस्था और नागरिकों की सुरक्षा को सर्वोपरि रखते हुए ऐसे अभियान जारी रहेंगे।

Post Comment

Comment List

Latest News

जयपुर में टीजेएसबी सहकारी बैंक की एंट्री : वैशाली नगर में खुलेगी पहली शाखा, 18 मार्च को उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी करेंगी उद्घाटन जयपुर में टीजेएसबी सहकारी बैंक की एंट्री : वैशाली नगर में खुलेगी पहली शाखा, 18 मार्च को उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी करेंगी उद्घाटन
टीजेएसबी सहकारी बैंक लिमिटेड ने जयपुर में अपनी पहली शाखा खोलने की घोषणा। 18 मार्च को उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी...
सेवादल यंग ब्रिगेड की तरफ से रोजा इफ्तार का आयोजन : अमन-चैन की कामना की, शहर के युवा और नेता हुए शामिल 
रोडवेज एमडी ने ली वीसी, खराब परफॉर्मेंस पर जताई नाराजगी
त्रिपुरा में 3 साल में 1245 उग्रवादियों ने किया आत्मसमर्पण, पुनर्वास समझौते के तहत इन शर्तों का पालन करना अनिवार्य 
काबुल नरसंहार: अफगानिस्तान ने पाकिस्तान पर लगाया 400 लोगों की हत्या का आरोप, पाकिस्तानी सरकार ने किया खारिज
जयपुर में हिट एंड रन हादसा : स्कॉर्पियो की टक्कर से ड्राइवर की मौत, आरोपी फरार
एआईयु की वेस्ट जोन वाइस चांसलर्स मीट 2025-26 का शुभारंभ, राज्यपाल बागडे- वैश्विक प्रतिस्पर्धा के दौर में भारत को आत्मनिर्भर बनाने में विश्वविद्यालयों की भूमिका महत्वपूर्ण