हुब्बल्ली मंडल के प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर फ्लैग मार्च और सुरक्षा जांच, डॉग स्क्वायड के कर्मियों के साथ चलाया समन्वित अभियान 

अभियान रेल मंत्रालय के निर्देशों के तहत चलाया गया

हुब्बल्ली मंडल के प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर फ्लैग मार्च और सुरक्षा जांच, डॉग स्क्वायड के कर्मियों के साथ चलाया समन्वित अभियान 

इस पहल का उद्देश्य रेलवे परिसर के भीतर सुरक्षा को मजबूत करना, आपराधिक गतिविधियों का पता लगाना और आपातकालीन स्थितियों के लिए तत्परता सुनिश्चित करना था

हुब्बल्ली। भारत पाकिस्तान के बीच चल रहे युद्ध से उपजे हालातों के बीच व्यापक सुरक्षा पहल के एक हिस्से के रूप में दक्षिण पश्चिम रेलवे के हुब्बल्ली मंडल के प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर फ्लैग मार्च और गहन सुरक्षा निरीक्षण किए गए। इस पहल का उद्देश्य रेलवे परिसर के भीतर सुरक्षा को मजबूत करना, आपराधिक गतिविधियों का पता लगाना और आपातकालीन स्थितियों के लिए तत्परता सुनिश्चित करना था।

रेलवे सुरक्षा बल आरपीएफ, राजकीय रेलवे पुलिस जीआरपी और आरपीएफ  डॉग स्क्वायड के कर्मियों के साथ समन्वित अभियान चलाया गया। हुब्बल्ली मंडल के महत्वपूर्ण स्टेशनों पर निरीक्षण किया गया, जिसमें यात्रियों और उनके सामान की गहन जांच की गई। इसके साथ ही रेलवे स्टेशनों के प्रवेश और निकास द्वारों की सुरक्षा पर विशेष ध्यान दिया गया और प्रमुख स्टेशनों पर सीसीटीवी कवरेज की निगरानी नियमित आधार पर लगातार की जा रही है। यह अभियान रेल मंत्रालय के निर्देशों के तहत चलाया गया, जिसमें अचानक आने वाली आपात स्थितियों से प्रभावी तरीके से निपटने के लिए नियमित रूप से तैयारियां करने का निर्देश दिया गया है। इस पहल के बारे में बोलते हुए वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त आलोक कुमार ने इस बात पर जोर दिया कि यात्रियों और रेलवे संपत्तियों की सुरक्षा के लिए इस तरह के सक्रिय सुरक्षा उपाय नियमित रूप से किए जाते हैं।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

चिकित्सा विभाग के विभिन्न कार्यक्रमों की समीक्षा बैठक का हुआ आयोजन, स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाने और लक्ष्यों की प्राप्ति सुनिश्चित करने पर विशेष जोर चिकित्सा विभाग के विभिन्न कार्यक्रमों की समीक्षा बैठक का हुआ आयोजन, स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाने और लक्ष्यों की प्राप्ति सुनिश्चित करने पर विशेष जोर
सेठी कॉलोनी स्थित मिनी स्वास्थ्य भवन में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. रवि शेखावत की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग...
किरेन रिजिजू का विपक्ष पर हमला: राजनीतिक रोटी सेंकने के लिए लाया गया ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव 
क्या सच में जल्द खत्म होने वाला युद्व? पश्चिम एशिया तनाव के बीच ट्रंप-पुतिन ने की टेलीफ़ोन पर बात, युद्ध सहित कई वैश्विक मुद्दों पर हुई चर्चा
जयपुर में ड्रग्स के खिलाफ बड़ी कार्रवाई : 9.15 ग्राम स्मैक के साथ आरोपी गिरफ्तार, जानें पूरा मामला 
मिडिल ईस्ट तनाव का भारत पर असर: एलपीजी आपूर्ति प्रभावित, संसद भवन में हरदीप पुरी और जयशंकर ने की पीएम मोदी से मुलाकात
19 मार्च से शुरू होंगे चैत्र नवरात्र, घट स्थापना के साथ घरों और मंदिरों में शक्ति स्वरूपा मां दुर्गा की आराधना होगी प्रारंभ
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने दी ईरान को चेतावनी, कहा-अगर ईरान होर्मुज जलडमरूमध्य मार्ग को रोकता है, तो उस पर बीस गुना अधिक भयानक होगा हमला