संसद शीतकालीन सत्र 2025: धर्मेंद्र यादव ने लोकसभा में उठाया नकली कफ सीरप का मामला, बच्चों के स्वास्थय पर जताई चिंता 

पूर्वांचल में नकली कफ सीरप का संकट

संसद शीतकालीन सत्र 2025: धर्मेंद्र यादव ने लोकसभा में उठाया नकली कफ सीरप का मामला, बच्चों के स्वास्थय पर जताई चिंता 

सपा नेता धर्मेंद्र यादव ने पूर्वांचल में फैल रहे नकली कफ सीरप रैकेट पर गंभीर चिंता जताई। उन्होंने बच्चों की मौतों और बार एसोसिएशन उपाध्यक्ष की मृत्यु का हवाला दिया। अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि वाराणसी में माफिया इस नेटवर्क को चला रहे हैं और सरकार से सख्त कार्रवाई की मांग की।

नई दिल्ली। समाजवादी पार्टी के धर्मेन्द्र यादव ने शून्यकाल के दौरान नकली कफ सीरप का मामला उठाया और इससे जान के नुकसान पर चिंता जतायी। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के पूर्वांचल विशेषकर बनारस के आसपास जौनपुर, चंदौली, गाजीपुर, आजमगढ और भदोई में नकली कफ सीरप का पूरा रैकेट चल रहा है। बनारस सेंट्रर बार एसोसिएशन के उपाध्यक्ष राजा आनंद ज्योति सिंह की नकली कफ सीरप की वजह से लगभग एक साल पहले मौत हो गयी थी। उनकी पत्नी भारती सिंह एक साल से बनारस में दर दर की ठोकरें खाती रही लेकिन किसी थाने में प्राथमिकी दर्ज नहीं की गयी थी। 

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने जब इस मामले को उठाया और मीडिया में आया तब प्राथमिकी दर्ज की गयी। अखिलेश यादव ने क​हा कि, नकली कफ सीरप की चपेट में सैकड़ों बच्चे जान गवां चुके हैं। वाराणसी के अंदर एक जाति विशेष का माफिया इस नकली सीरप के रैकेट चला रहे हैं। इस मामले में सरकार को जांच करवानी चाहिए और दोषियों को कठोरतम कार्रवाई की जानी चाहिए। इसके आगे सपा प्रमुख ने कहा कि यहां से नकली सीरप सिर्फ वाराणसी नहीं बल्कि देश के दूसरे हिस्सों और विदेशों में भी आपूर्ति की गयी है जिससे लोगों के स्वास्थ्य खराब हुआ है। 

Post Comment

Comment List

Latest News

चिकित्सा विभाग के विभिन्न कार्यक्रमों की समीक्षा बैठक का हुआ आयोजन, स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाने और लक्ष्यों की प्राप्ति सुनिश्चित करने पर विशेष जोर चिकित्सा विभाग के विभिन्न कार्यक्रमों की समीक्षा बैठक का हुआ आयोजन, स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाने और लक्ष्यों की प्राप्ति सुनिश्चित करने पर विशेष जोर
सेठी कॉलोनी स्थित मिनी स्वास्थ्य भवन में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. रवि शेखावत की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग...
किरेन रिजिजू का विपक्ष पर हमला: राजनीतिक रोटी सेंकने के लिए लाया गया ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव 
क्या सच में जल्द खत्म होने वाला युद्व? पश्चिम एशिया तनाव के बीच ट्रंप-पुतिन ने की टेलीफ़ोन पर बात, युद्ध सहित कई वैश्विक मुद्दों पर हुई चर्चा
जयपुर में ड्रग्स के खिलाफ बड़ी कार्रवाई : 9.15 ग्राम स्मैक के साथ आरोपी गिरफ्तार, जानें पूरा मामला 
मिडिल ईस्ट तनाव का भारत पर असर: एलपीजी आपूर्ति प्रभावित, संसद भवन में हरदीप पुरी और जयशंकर ने की पीएम मोदी से मुलाकात
19 मार्च से शुरू होंगे चैत्र नवरात्र, घट स्थापना के साथ घरों और मंदिरों में शक्ति स्वरूपा मां दुर्गा की आराधना होगी प्रारंभ
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने दी ईरान को चेतावनी, कहा-अगर ईरान होर्मुज जलडमरूमध्य मार्ग को रोकता है, तो उस पर बीस गुना अधिक भयानक होगा हमला