बम की धमकी के बाद अहमदाबाद एयरपोर्ट पर विमान की इमरजेंसी लैंडिंग, संदिग्ध हिरासत में

बम धमकी से हड़कंप

बम की धमकी के बाद अहमदाबाद एयरपोर्ट पर विमान की इमरजेंसी लैंडिंग, संदिग्ध हिरासत में

मदीना से हैदराबाद जा रही इंडिगो फ्लाइट को बम धमकी मिलने के बाद अहमदाबाद एयरपोर्ट पर आपात लैंडिंग कराई गई। सभी यात्रियों को सुरक्षित उतारकर जांच शुरू की गई। संदिग्ध गतिविधियों वाले एक यात्री को हिरासत में लिया गया है। शुरुआती जांच में कोई संदिग्ध सामग्री नहीं मिली।

अहमदाबाद। मदीना से हैदराबाद जा रहे इंडिगो के एक विमान की अहमदाबाद एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग करवाई गई है। सूत्रों के अनुसार, ये लैंडिंग विमान में बम की धमकी मिलने के बाद करवाई गई। इस घटना की सूचना मिलते ही सुरक्षाबल तुरंत एयरपोर्ट पर पहुंचे और उसके बाद विमान से सभी यात्रियों को नीचे उरवाया गया और उसके बाद जांच शुरू की ।

फिलहाल, पुलिस ने संदिग्ध गतिविधियों वाले यात्री को हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है। डीसीपी जोन 4 के अतुल बंसल इस पूरे मामले की गहन जांच कर रहे हैं। सूत्रों के अनुसार, अभी तक जांच में कोई भी संदिग्ध सामग्री नहीं मिली है।

Post Comment

Comment List

Latest News

रोहित वेमुला के सवाल खत्म नहीं हुए : यह लड़ाई लड़ते रहना हमारी जिम्मेदारी, राहुल गांधी ने कहा- देश में सपने देखने का सबको बराबर का हक रोहित वेमुला के सवाल खत्म नहीं हुए : यह लड़ाई लड़ते रहना हमारी जिम्मेदारी, राहुल गांधी ने कहा- देश में सपने देखने का सबको बराबर का हक
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष तथा लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कहा कि एक दशक पहले जिस रोहित...
PFMS के e-UC पोर्टल से अब ऑनलाइन भेजे जाएंगे उपयोगिता प्रमाण-पत्र, वित्त विभाग ने जारी किया परिपत्र
पैंथरों की हरकत पर नजर रखेगा जीएसएस रेडियो कॉलर
सुरों में सजी जीवन की सीख : JLF में गौर गोपाल दास का राग–वैराग्य, कहा- हर जीवन एक अधूरी धुन की तरह है, जिसमें कोई न कोई बोझ छुपा होता है
असर खबर का : पशु चिकित्सा केन्द्र पर लगा मिला ताला, अधिकारी से मांगा स्पष्टीकरण
अमेरिकी सांसदों ने ट्रंप को लिखा पत्र : भारत से दालों पर टैरिफ कम करवाने की मांग की, कहा- दलहन उत्पादकों को हो रहा नुकसान
दिल्ली में घने कोहरे की चादर : धुंध के बीच दृश्यता प्रभावित होने से कई उड़ानें रद्द, बहुत खराब श्रेणी में एक्यूआई