Foreign Exchange Reserves 5.16 बिलियन डॉलर बढ़कर 657.2 बिलियन डॉलर पर

आईएमएफ के पास आरक्षित निधि 40 लाख डॉलर की बढ़त के साथ 4.6 अरब डॉलर हो गया

Foreign Exchange Reserves 5.16 बिलियन डॉलर बढ़कर 657.2 बिलियन डॉलर पर
आलोच्य सप्ताह एसडीआर में 2.1 करोड़ डॉलर की तेज़ी आई और यह बढ़कर  18.04 अरब डॉलर पर पहुंच गया।

मुंबई। विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति, स्वर्ण भंडार, विशेष आहरण अधिकार (एसडीआर) और अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) के पास आरक्षित निधि में जबरदस्त बढ़त होने से 05 जुलाई को समाप्त सप्ताह में देश का विदेशी मुद्रा भंडार 5.16 अरब डॉलर बढ़कर 657.2 अरब डॉलर पर पहुंच गया। वहीं, इसके पिछले सप्ताह देश का विदेशी मुद्रा भंडार 1.7 अरब डॉलर कम होकर 651.9 अरब डॉलर पर रहा था।

रिजर्व बैंक की ओर से जारी साप्ताहिक आंकड़े के अनुसार, 05 जुलाई को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार के सबसे बड़े घटक विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति 4.23 अरब डॉलर की बढ़त के साथ 577.1 अरब डॉलर पर पहुंच गया। इसी तरह इस अवधि में स्वर्ण भंडार 90.4 करोड़ डॉलर का इजाफा लेकर 57.4 अरब डॉलर हो गया।

आलोच्य सप्ताह एसडीआर में 2.1 करोड़ डॉलर की तेज़ी आई और यह बढ़कर  18.04 अरब डॉलर पर पहुंच गया। इसी तरह इस अवधि में आईएमएफ के पास आरक्षित निधि 40 लाख डॉलर की बढ़त के साथ 4.6 अरब डॉलर हो गया।

Post Comment

Comment List

Latest News

देश में प्रदूषण का कहर : एक साल में 20 लाख मौतें, जयराम बोले- सरकार फिर भी खतरे से बेखबर देश में प्रदूषण का कहर : एक साल में 20 लाख मौतें, जयराम बोले- सरकार फिर भी खतरे से बेखबर
वायु प्रदूषण से 2023 में देश में करीब 20 लाख लोगों की मौत हुई। कांग्रेस ने फिक्की-ईवाई की रिपोर्ट का...
त्योहार पर घर जाने वालों के लिए खुशखबरी, जयपुर से बिहार के लिए स्पेशल ट्रेन
दीपावली की रात आग का तांडव, कहीं दुकान तो कहीं ट्रक में लगी आग
जहरीली हवा को साफ दिखाने का खेल? सरकार पर AAP का हमला
भिवाड़ी की हवा में घुला जहर, AQI 300 पार
मिस्र में ट्रेनों की टक्कर के बाद चीख-पुकार : 7 लोगों की मौत, पलटे डिब्बों में फंसे यात्रियों की तलाश
महाराष्ट्र में दिवाली की रात इमारत बनी आग का गोला, 50 से ज्यादा लोगों का रेस्क्यू