आम चुनाव तय करेंगे देश का भविष्यः अखिलेश यादव

कार्यकर्ताओं से एकजुटता बनाए रखने की अपील

आम चुनाव तय करेंगे देश का भविष्यः अखिलेश यादव

यादव ने पार्टी मुख्यालय में बड़ी तादाद में आए सपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुये कहा कि पार्टी में अब आपसी गुटबंदी नहीं चलेगी। कार्यकर्ता इस बार चूक न करें। बूथ स्तर पर लोकतंत्र को बचाना है।

लखनऊ। अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव के मद्देनजर समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कार्यकर्ताओं से एकजुटता बनाए रखने की अपील करते हुए गुरूवार को कहा कि बूथ स्तर पर लोकतंत्र को बचाने के लिहाज से यह चुनाव आने वाली पीढ़ी और देश का भविष्य तय करेंगे। यादव ने यहां पार्टी मुख्यालय में बड़ी तादाद में आए सपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुये कहा कि पार्टी में अब आपसी गुटबंदी नहीं चलेगी। कार्यकर्ता इस बार चूक न करें। बूथ स्तर पर लोकतंत्र को बचाना है। लोकसभा चुनाव बहुत ही गंभीरता से लड़ना और जीतना है। 2024 में होने वाले चुनाव आने वाली पीढ़ी और देश का भविष्य भी तय करने वाले साबित होंगे। समाजवादी पार्टी उत्तर प्रदेश में भाजपा को पराजित कर जनता की उम्मीदों को पूरा करेगी। उन्होंने कहा कि सपा के पास भविष्य का विजन और विकास का मॉडल है। समाजवादी सरकार में विकास के जो मानक तय किए थे वही समाजवादी माडल है जिससे लोक कल्याणकारी राज्य का निर्माण होता है। जनता समाजवादी पार्टी पर ही उसके सपनों को पूरा करने की क्षमता पर भरोसा रखती है। 

सपा अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं का आव्हान किया कि वे एकजुटता, निष और ईमानदारी से बूथ मजबूत करने के काम में अभी से जुट जाएं। उन्होंने कार्यकर्ताओं को सजग करते हुए कहा कि इस बार लोकसभा चुनाव में कोई चूक नहीं होनी चाहिए। 2022 के विधानसभा चुनाव में जनता सपा की सरकार बनाना चाहती थी, उसने समाजवादी सरकार बनाने के लिए पार्टी प्रत्याशियों को जमकर वोट किया था लेकिन भाजपा ने सत्ता का दुरुपयोग, झूठ, छल और बल से परिणाम को प्रभावित किया। 

यादव ने कहा कि समाजवादी सरकार की विकास योजनाएं ही आज दिखाई दे रही है और उनसे जनता को लाभ मिल रहा है। भाजपा ने तो समस्याएं ही समस्याएं पैदा की है। महंगाई, बेरोजगारी चरम पर है। हर वर्ग परेशान है। किसान, नौजवान, मजदूर सभी जीवनयापन के लिए संघर्ष कर रहे हैं। भाजपा सरकार ने छह साल में जनहित की कोई योजना नहीं चलाई है। प्रदेश में विकास कार्य ठप्प हैं। चिकित्सा और स्वास्थ्य सेवाएं चौपट हैं। मरीजो को अस्पतालों में सामान्य इलाज भी नहीं मिल पा रहा है। खुलेआम हत्याएं हो रही है। चारों तरफ अराजकता है। गरीबों के साथ अन्याय हो रहा है। किसी को भी न्याय नहीं मिल रहा है।

उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी संविधान और लोकतंत्र को बचाने के लिए आगामी 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा को सत्ता से उखाड़ फेंकने का काम करेगी। पार्टी कार्यकर्ता एकजुट होकर भाजपा को सत्ता से हटाने के लिए संकल्पित है।

Read More मोटर दुर्घटना मामलों में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला : देरी से क्लेम अब नहीं होंगे खारिज, न्याय का उद्देश्य पीड़ितों को राहत देना है, न कि अधिकारों को सीमित करना 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

मातृ, शिशु स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस पर टीकाकरण सत्रों का आयोजन, गर्भवती महिलाओं और बच्चों को लगाए टीके मातृ, शिशु स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस पर टीकाकरण सत्रों का आयोजन, गर्भवती महिलाओं और बच्चों को लगाए टीके
मातृ, शिशु स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस पर गुरूवार को जिले में चिकित्सा संस्थानों पर टीकाकरण सत्रों का आयोजन किया गया।...
विधायिका में महिलाओं को आरक्षण देने से किसी राज्य का सीटों का नुकसान नहीं होगा ; जो दल विरोध करेंगे, चुनावों में भुगतना पड़ेगा खामियाजा : पीएम मोदी 
होर्मुज़ जलड़मरूमध्य को खोलना अंतरराष्ट्रीय समुदाय की सर्वसम्मत मांग : चीनी विदेश मंत्री ने दिया ईरान की संप्रभुता, सुरक्षा और अधिकारों पर ज़ोर
अखिलेश यादव ने साधा निशाना : संविधान संशोधन विधेयक के सहारे सत्ता की राजनीति कर रही सरकार, एसआईआर के जरिए वोट काटने का लगाया आरोप 
कृषि पर्यवेक्षक सीधी भर्ती परीक्षा 2026 आयोजित, 40872 अभ्यार्थी होंगे सम्मिलित
दिल्ली एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला: Akasa और SpiceJet के विमानों में टक्कर, सभी यात्री और क्रू मेंबर सुरक्षित
राजस्थान संपर्क पोर्टल पर शिकायतों के निस्तारण में तेजी, जयपुर जिला और जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग अव्वल