पेट्रोल-डीजल की कीमतें नियंत्रित करे सरकार : राहुल

कीमतों में वृद्धि की चोट गरीबों पर पड़ रही है

पेट्रोल-डीजल की कीमतें नियंत्रित करे सरकार : राहुल

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा है कि पेट्रोल और डीजल की कीमतों में लगातार हो रही वृद्धि की सीधी चोट गरीबों पर पड़ रही है और सरकार को जन हित में कीमतें तत्काल नियंत्रित करना चाहिए।

नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा है कि पेट्रोल और डीजल की कीमतों में लगातार हो रही वृद्धि की सीधी चोट गरीबों पर पड़ रही है और सरकार को जन हित में कीमतें तत्काल नियंत्रित करना चाहिए। गांधी ने संसद भवन में कहा कि उनकी पार्टी इस मुद्दे को संसद में भी उठा रही है, लेकिन सरकार विपक्ष की इस मांग को नजरअंदाज कर रही है। उनका कहना था कि सरकार को पेट्रोल और डीजल की कीमतें तत्काल नियंत्रित करनी चाहिए।

कांग्रेस नेता ने कहा कि हमारे कांग्रेस पार्टी के सांसद संसद में और अन्य नेता तथा कार्यकर्ता पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी के खिलाफ देशभर में प्रदर्शन कर रहे हैं। पिछले 10 दिनों में नौ बार पेट्रोल डीजल के दाम बढ़ाए गए और इसकी सीधी चोट गरीब लोगों पर पड़ रही है, इसलिए हमारी मांग है की बढ़ती कीमतों को सरकार नियंत्रित करें और पेट्रोल डीजल के दाम बढ़ाना बंद करें। उनकी पार्टी कीमतों में बढ़ोतरी के खिलाफ पूरे देश में लगातार प्रदर्शन करेगी। सरकार इस बढ़ोतरी से हजारों करोड़ रुपए कमा रही है। सरकार का सीधा फार्मूला है कि गरीबों की जेब से पैसे निकालो और अपना भंडार भरो।

Post Comment

Comment List

Latest News

चुनाव आयोग की बड़ी कार्रवाई: पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों के लिए 1,111 केंद्रीय पर्यवेक्षक तैनात, अप्रेल में होंगे चुनाव चुनाव आयोग की बड़ी कार्रवाई: पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों के लिए 1,111 केंद्रीय पर्यवेक्षक तैनात, अप्रेल में होंगे चुनाव
चुनाव आयोग ने निष्पक्ष मतदान हेतु 1,111 पर्यवेक्षकों को तैनात किया है। पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु और केरल सहित चुनावी राज्यों...
इजरायली हमले में ईरानी बासिज बल के प्रमुख गुलामरेजा सुलेमानी की मौत, ईरान ने जताई कड़ी नाराजगी
अशोक गहलोत ने व्हीलचेयर फेंसिंग ट्रायल में सुविधाओं की कमी पर उठाए सवाल, कहा- खिलाड़ियों के साथ संवेदनहीनता
संघ की और से एक दिवसीय नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर 29 मार्च को होगा : 4000 लोगों की जांच, दवाइयां और ऑपरेशन की सुविधा उपलब्ध
एआईसीसी ने तेलंगाना में पार्टी-सरकार समन्वय को मजबूत करने के लिए समिति का किया गठन, प्रशासनिक गतिविधियों के कुशल संचालन के लिए भी करेंगे काम
नाइजीरिया में भीषण आतंकवादी हमला: 23 से अधिक लोगों की मौत, अन्य 108 घायल, बचाव और राहत कार्य जारी
तकनीकी कार्य के कारण रेलसेवाएं रेगूलेट : कई प्रमुख रेल सेवाएं देरी से चलेंगी, यात्रियों को समय में बदलाव के लिए सतर्क रहने की सलाह