हेमंत सोरेन एमपी-एमएलए कोर्ट के सामने हुए पेश

हाईकोर्ट निर्देश पर दी हाजिरी, भरे बेल बॉन्ड

हेमंत सोरेन एमपी-एमएलए कोर्ट के सामने हुए पेश
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ईडी समन अवहेलना मामले में रांची सिविल कोर्ट स्थित एमपी-एमएलए कोर्ट में पेश हुए। उन्होंने 7-7 हजार रुपये के दो बेल बॉन्ड भरे। वकील ने बताया कि आगे उन्हें पेश होने की जरूरत नहीं।

रांची। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ईडी समन अवहेलना मामले में हाईकोर्ट के निर्देश पर रांची सिविल कोर्ट स्थित विशेष न्यायालय पहुंचे। सीएम हेमंत सोरेन एमपी-एमएलए कोर्ट के न्यायाधीश सार्थक शर्मा की अदालत में हाजिर हुए। सोरेन ने इस दौरान सात-सात हजार के दो बेल बॉन्ड भी भरे। 

मुख्यमंत्री सोरेन भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सिविल कोर्ट पहुंचे  न्यायिक कार्य के बाद सीधे अपने आवास के लिए रवाना हुए। जिस समय कोर्ट के समक्ष मुख्यमंत्री हाजिर हुए, उनके साथ महाधिवक्ता राजीव रंजन सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता कोर्ट में मौजूद रहे। सोरेन के अधिवक्ता प्रदीप चंद्रा ने बताया कि कि इस केस में हाईकोर्ट के निर्देशानुसार आगे मुख्यमंत्री को कोर्ट के समक्ष उपस्थित नहीं होना पड़ेगा। 

 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

परिवहन विभाग में फिलहाल नहीं होंगे ट्रांसफर-पोस्टिंग, अधिकारियों को सड़क सुरक्षा पर फोकस के निर्देश परिवहन विभाग में फिलहाल नहीं होंगे ट्रांसफर-पोस्टिंग, अधिकारियों को सड़क सुरक्षा पर फोकस के निर्देश
परिवहन विभाग में फिलहाल ट्रांसफर-पोस्टिंग की संभावना नहीं। प्रमुख सचिव भवानी सिंह देथा और परिवहन आयुक्त पुरुषोत्तम शर्मा की अध्यक्षता...
रोडवेज की 144 नई एक्सप्रेस ब्लू लाइन बसें डिपो को आवंटित, कोटा को मिली सबसे अधिक बसें
जौहरी बाजार में आईआईजीजे लैब का कलेक्शन सेंटर शुरू, अब जयपुर में ही मिलेगी रत्न-आभूषणों की विश्वसनीय प्रमाणन सुविधा
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला केवल भ्रष्टाचार नहीं हिंदुओं की आस्था पर हमला, जनता के मुद्दों को पूरी ताकत से उठाएंगे : वेणुगोपाल 
अराघची का दावा: होर्मुज़ का हमेशा से रक्षक रहा ईरान, ट्रंप का 20% टोल बहुत ज़्यादा 
चंडीगढ़ में युवक की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़ : साइकिल पर शव ले जाते दिखे 2 युवक, दोषियों की गिरफ्तारी की मांग
जयपुर: मनमाने स्थानांतरणों के विरोध में वन कर्मचारियों का प्रदर्शन, 15 जुलाई से अनशन की चेतावनी