अल्मोड़ा में भयावह हादसा, बस खाई में गिरी, 7 लोगों की दर्दनाक मौत

अल्मोड़ा में भीषण बस हादसा

अल्मोड़ा में भयावह हादसा, बस खाई में गिरी, 7 लोगों की दर्दनाक मौत

उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले में मंगलवार सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हुआ। भिकियासैंण से रामनगर जा रही यात्री बस शिलापानी के पास गहरी खाई में गिर गई। इस हादसे में 7 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कई घायल हैं। SDRF और स्थानीय पुलिस राहत एवं बचाव कार्य में जुटी है।

नैनीताल। उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले में मंगलवार सुबह एक यात्री बस खाई में गिर गई। हादसे में सात लोगों की मौत हो गई। कई यात्रियों के घायल होने की खबर है। पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई है। बचाव कार्य जारी है।

जानकारी के अनुसार, भिकियासैंण इलाके के शिलापनी में एक बस अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। हादसे में सात लोगों की मौत की खबर है। एसडीआरएफ के कमांडेंट आईपीएस अर्पण यदुवंशी ने बताया कि जिला नियंत्रण केंद्र अल्मोडा के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई है कि भिकियासैंण से रामनगर जा रही एक यात्री बस विनायक क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त होकर खाई में गिर गई है, बस में लगभग 17-18 यात्री सवार बताए गए हैं। 

उन्होंने कहा, प्राप्त सूचना के अनुसार उक्त दुर्घटना में 06-07 व्यक्तियों की घटनास्थल पर ही मौत होने की सूचना है, जबकि अन्य घायल यात्रियों को उपचार के लिए भिकियासैंण के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने पर्यटन, कला-साहित्य एवं संस्कृति तथा पुरातत्व विभाग की समीक्षा बैठक ली उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने पर्यटन, कला-साहित्य एवं संस्कृति तथा पुरातत्व विभाग की समीक्षा बैठक ली
उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने बजट घोषणाओं की समीक्षा करते हुए 'राजस्थान दिवस' (14-19 मार्च) को भव्य रूप से मनाने के...
नयी बस्ती  हिंदवाड़ में पुनर्वासित परिवारों से संवाद कर भावनात्मक एवं नैतिक सहयोग प्रदान किया गया
कौन है हरीश राणा? जिसको सुप्रीम कोर्ट ने दी इच्छामृत्यु की परमिशन, 13 सालों से पीवीएस हालत में है युवक
बुधवार को गणेश मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ : भक्तों ने भगवान गणेश के किए दर्शन, विधि-विधान से की पूजा-अर्चना 
ईरान की बैंकों पर हमले की चेतावनी: गूगल, माइक्रोसॉफ्ट, एनवीडिया, आईबीएम और ओरेकल जैसी कंपनियां भी निशाने पर
प्रदेश में आग उगली गर्मी : पढ़ें कब से मिलगी राहत, मेघगर्जन के साथ होगी हल्की बारिश; चलेगी धूल भरी आंधी
बाजार में कोहराम: पश्चिम एशिया संकट के दबाव में शेयर बाजारों में फिर बड़ी गिरावट, सेंसेक्स 1342 अंक लुढ़ककर 76,863 पर हुए बंद