ठगी के मामले में पति-पत्नी को जेल, छह से सात करोड़ रुपये की ठगी की

पति-पत्नी ने 60 से 70 लोगों को बनाया शिकार

ठगी के मामले में पति-पत्नी को जेल, छह से सात करोड़ रुपये की ठगी की

पत्नी अरुणा ने पांच साल पहले 2018 में प्रतिदिन लोगों से वीसी खिलवाना शुरू किया। वे एक हजार से लेकर एक लाख रुपये लोगों से डेढ़ गुना रकम वापसी का लोभ देकर जमा कराते रहे। शुरुआती दौर में लोगों को मुनाफा समेत रकम भी लौटाई। 

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में ठगी के मामले में पुलिस ने पति-पत्नी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि शहर के लालबाग निवासी शिक्षक दंपती जोगेंद्र यादव व उसकी पत्नी अरुणा यादव को ठगी के मामले में गिरफ्तार कर कल जेल भेज दिया गया है। वीसी खेलवाने के नाम पर पति-पत्नी ने 60 से 70 लोगों को शिकार बनाते हुए उनसे करीब छह से सात करोड़ रुपये की ठगी की। इन दोनों ने मध्यमवर्गीय नौकरीपेशा से लेकर व्यापारियों से रकम दोगुनी होने को लेकर ठगी करते रहे। जोगेंद्र माध्यमिक शाला में शिक्षक के पद पर पदस्थ है। उसकी पत्नी अरुणा ने पांच साल पहले 2018 में प्रतिदिन लोगों से वीसी खिलवाना शुरू किया। वे एक हजार से लेकर एक लाख रुपये लोगों से डेढ़ गुना रकम वापसी का लोभ देकर जमा कराते रहे। शुरुआती दौर में लोगों को मुनाफा समेत रकम भी लौटाई। 

Post Comment

Comment List

Latest News

यूनुस के राज में बांग्लादेश बना जंग का मैदान : बीएनपी और जमात के बीच हिंसक झड़प, चुनाव से पहले बढ़ा तनाव यूनुस के राज में बांग्लादेश बना जंग का मैदान : बीएनपी और जमात के बीच हिंसक झड़प, चुनाव से पहले बढ़ा तनाव
पिछले कुछ सप्ताह की घटनाओं पर नजर डालने से पता चलता है कि जैसे-जैसे वोटिंग का दिन करीब आ रहा...
वायदा बाजार में नरमी के असर : दोनों कीमती धातुओं में गिरावट, जानें क्या है भाव
लगातार तीसरे दिन हरें निशान में बंद हुए शेयर बाजार: सेंसेक्स 200 अंक से अधिक बढ़त के साथ बंद, इन शेयरों में दिखी तेजी
निजीकरण के विरोध में लामबंद हुए जलदायकर्मी, विभाग के मुख्य अभियंता को दिया ज्ञापन
निर्माण कार्य बिलों की जांच में मनमाने आक्षेप पर रोक : कोषाधिकारियों को निर्देश, चेकलिस्ट के अनुसार ही करें परीक्षण
बाराबंकी में भड़के सीएम योगी, बोलें-कयामत तक नहीं बनेगी बाबरी मस्जिद, हम जो कहते हैं वो करके दिखाते हैं...
आखिर क्यों जेफरी एपस्टीन की सहयोगी मैक्सवेल ने संसद की समिति के सवालों का जवाब देने से किया इनकार? जानें पूरा मामला