बेंगलुरु में एक व्यक्ति ने नगर निगम को भेजा 50 लाख का नोटिस, कहा- खराब सड़कों के लिए हुई शारीरिक कठिनाइयां

झटकों और आघात के कारण हुआ

बेंगलुरु में एक व्यक्ति ने नगर निगम को भेजा 50 लाख का नोटिस, कहा- खराब सड़कों के लिए हुई शारीरिक कठिनाइयां

नोटिस में बताया गया कि कर-भुगतान करने वाले नागरिक होने के बावजूद उन्हें बुनियादी ढाँचे को बनाए रखने में नागरिक निकाय की कथित विफलता के कारण लगातार शारीरिक कठिनाइयों और मानसिक पीड़ा का सामना करना पड़ रहा है।

बेंगलुरु। कर्नाटक में बेंगलुरु शहर में कथित रूप से टूटी सड़कों के लिए एक व्यक्ति ने ब्रुहत बेंगलुरु महानगर पालिका को 50 लाख रुपए का कानूनी नोटिस भेजा है। व्यक्ति ने टूटी सड़क और मोटर-चालन योग्य न होने वाली सड़कों के कारण हुई शारीरिक पीड़ा और भावनात्मक आघात के लिए नगर निगम को नोटिस भेजा है।

नोटिस में बताया गया कि कर-भुगतान करने वाले नागरिक होने के बावजूद उन्हें बुनियादी ढाँचे को बनाए रखने में नागरिक निकाय की कथित विफलता के कारण लगातार शारीरिक कठिनाइयों और मानसिक पीड़ा का सामना करना पड़ रहा है। उस व्यक्ति ने दावा किया कि उन्हें गर्दन और पीठ में गंभीर दर्द हुआ। इसके कारण उन्हें ऑर्थोपेडिक्स और अस्पतालों में कई बार आपातकालीन सेवाएं लेनी पड़ी। उन्होंने कहा कि ऐसा उनके साथ खतरनाक सड़कों पर आवागमन के दौरान होने वाले झटकों और आघात के कारण हुआ। 

Tags: notice

Post Comment

Comment List

Latest News

ईंधन संकट पर सरकार का जवाब: भारत मे गैस-सिलेंडर, तेल औऱ पेट्रोल की कोई कमी नहीं, देश में क्रूड सप्लाई पूरी तरह सुरक्षित, झूठे मुद्दों पर विपक्ष फैला रहा अफवाह ईंधन संकट पर सरकार का जवाब: भारत मे गैस-सिलेंडर, तेल औऱ पेट्रोल की कोई कमी नहीं, देश में क्रूड सप्लाई पूरी तरह सुरक्षित, झूठे मुद्दों पर विपक्ष फैला रहा अफवाह
पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने लोकसभा में आश्वस्त किया कि भारत की ईंधन आपूर्ति पूरी तरह सुरक्षित है। उन्होंने...
ईरान-इजराइल संघर्ष: हैकर्स ने बनाया इजरायल की 'अकादमी ऑफ द हिब्रू लैंग्वेज' वेबसाइट को निशाना, लिखा विवादित संदेश—''हिब्रू सीखने की कोई ज़रूरत नहीं, नहीं पड़ेगी इसकी आवश्यकता''
गोविंद सिंह डोटासरा-टीकाराम जूली ने गैस दाम को लेकर केंद्र पर बोला हमला, जनता पर आर्थिक हमला करने का लगाया आरोप
एमआई रोड व्यापार मंडल का होली स्नेह मिलन 18 मार्च को, बाजार की समस्याओं के समाधान के लिए तीन चरणों में तैयार होगा रोडमैप
जयपुर में हाई ड्रामा : 100 फीट ऊंची पानी टंकी पर चढ़ी महिला ने लगाई जान देने की धमकी, नगर निगम कर्मचारियों के सस्पेंशन की मांग
शिक्षा मंत्री ने निकाली आरटीई के तहत निजी विद्यालयों में नि:शुल्क प्रवेश की लॉटरी, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने पर सरकार का जोर
राहुल गांधी का केंद्र सरकार पर हमला: एलपीजी आपूर्ति सुनिश्चित करने की संभावनाओं पर दें ध्यान, 'माइंडसेट' बदलने की दी सलाह