युवाओं पर पुलिस कार्रवाई के खिलाफ फिर सड़कों पर उतरेगा इंडिया गठबंधन : पहले से अधिक बुलंद करेंगे आवाज, कहा- गुंडागर्दी पर उतरी पुलिस

भाजपा के लोगों को महिलाओं और युवाओं पर हिंसा करने की खुली छूट दी

युवाओं पर पुलिस कार्रवाई के खिलाफ फिर सड़कों पर उतरेगा इंडिया गठबंधन : पहले से अधिक बुलंद करेंगे आवाज, कहा- गुंडागर्दी पर उतरी पुलिस
गांधी ने ऐलान किया कि सोमवार को इंडिया गठबंधन और युवा दिल्ली पुलिस की कार्रवाई के खिलाफ बड़ा प्रदर्शन करेंगे। उन्होंने पुलिस पर गुंडागर्दी और भाजपा-आरएसएस पर महिलाओं व युवाओं के खिलाफ हिंसा को बढ़ावा देने का आरोप लगाया। गांधी विपक्षी नेताओं के साथ मुख्य न्यायाधीश से मिलकर जवाबदेही तय करने की मांग भी करेंगे।

नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष तथा लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कहा है कि सोमवार को पूरा इंडिया गठबंधन तथा देश के युवा बड़ी संख्या में सड़कों पर उतरेंगे और दिल्ली पुलिस की कार्रवाई के खिलाफ पहले से कहीं अधिक विरोध की आवाज बुलंद करेंगे। गांधी ने रविवार को सोशल मीडिया एक्स पर कहा कि गृहमंत्री अमित के अधीन दिल्ली पुलिस खुद गुंडागर्दी पर उतर आई है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के लोगों को महिलाओं और युवाओं पर हिंसा करने की खुली छूट दी जा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार जितना दबाव बनाएगी, युवाओं और छात्रों का गुस्सा उतना ही बढ़ेगा।

कांग्रेस नेता ने कहा कि वह इंडिया गठबंधन के नेताओं के साथ सोमवार को मुख्य न्यायाधीश से भी मुलाकात करेंगे और मांग करेंगे कि जब दिल्ली की सड़कों पर संविधान और लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाया जा रहा है, तब कानून के संरक्षक चुप नहीं रह सकते। उन्होंने कहा कि संविधान की धज्जियां उड़ने पर विपक्ष चुप नहीं बैठेगा और जवाबदेही तय कराकर रहेगा। गांधी ने गृह मंत्री अमित को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार जितनी चाहे पुलिस तैनात कर ले और भाजपा-आरएसएस के जितने लोगों को बुलाना चाहे, बुला ले, लेकिन वे डरने या पीछे हटने वाले नहीं हैं और यह लड़ाई अब रुकने वाली नहीं है।

Tags: alliance

Post Comment

Comment List

Latest News

सिंधीकैम्प से सवारी बनकर बैठे बदमाश : ऑटो चालक के गले पर लगाया चाकू, 11 हजार रुपए लूटे सिंधीकैम्प से सवारी बनकर बैठे बदमाश : ऑटो चालक के गले पर लगाया चाकू, 11 हजार रुपए लूटे
सवारी बनकर बैठे दो बदमाशों ने ऑटो चालक सूर्यदेव को लालवास के कच्चे रास्ते पर चाकू की नोक पर लूट...
हम सख्ती से निपटेंगे, किससे सख्ती से निपटोगे... देशवासियों से : गहलोत
एनटीए में बड़े स्तर पर सुधार की जरूरत : गंभीर खामियों और जवाबदेही के अभाव पर संसदीय समिति ने जताई चिंता, जयराम बोले- समिति ने की उचित व्यवस्था विकसित करने की सिफारिश
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने राहुल गांधी और कांग्रेस सांसद के आचरण पर गहलोत से मांगा जवाब, कहा- सार्वजनिक जीवन में शालीनता जरूरी
नवरात्रि के शुभारंभ पर पीएम मोदी ने की मां शैलपुत्री की आराधना, देशवासियों के लिए शांति की कामना की
मणिपुर में फिर व्यापक हिंसा, ताजा झड़पों में तीन की मौत; कुकी और नागा हथियारबंद गुट लगातार कर रहे एक दूसरे पर गोलीबारी
त्योहारों में बेहतर यातायात प्रबन्धन की तैयारी : ट्रैफिक पुलिस बनाएगी 2 माह की कार्ययोजनाएं, डीजीपी ने कहा-एक डायवर्जन से दूसरे रास्तों पर न फंसे जाम