भारत की सांस्कृतिक विरासत दुनिया में है बेमिसाल : धनखड़

राष्ट्र के प्रति समर्पण की भावना में बढ़ोतरी हुई है

भारत की सांस्कृतिक विरासत दुनिया में है बेमिसाल : धनखड़

दर्शन के उपरांत उन्होंने कहा की इस पवित्र जगह पर आकर मन में एक नई ऊर्जा का संचार हुआ है और  राष्ट्र के प्रति समर्पण की भावना में बढ़ोतरी हुई है।

नई दिल्ली। उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने कहा कि भारत की 5 हजार साल की सांस्कृतिक विरासत दुनिया में बेमिसाल है और अब की वैश्विक समस्याओं के समाधान में भारतीय संस्कृति एक महत्वपूर्ण स्थान रखती है। उत्तराखंड के दौरे पर गये धनखड़ ने नैनीताल जिले में कैंची धाम में बाबा नीब करौरी महाराज के दर्शन किए और आश्रमवासियों के साथ समय व्यतीत किया। दर्शन के उपरांत उन्होंने कहा की इस पवित्र जगह पर आकर मन में एक नई ऊर्जा का संचार हुआ है और  राष्ट्र के प्रति समर्पण की भावना में बढ़ोतरी हुई है।

कैंची धाम में महाराज के दर्शन कर धनखड़ ने कहा कि इस जगह आकर उन्हें धार्मिकता, उदात्तता और आध्यात्मिकता के संगम का आभास हुआ है। उन्होंने कहा कि ये वो जगह है, जहां ऐसे महापुरुष हुए है, जिनके द्वारा निर्धारित उच्चतम सिद्धांत सभी के लिए अनुकरणीय हैं। भारत की उत्कृष्ट सांस्कृतिक विरासत की ओर ध्यान आकर्षित करते हुए उपराष्ट्रपति ने कहा कि भारत की पांच हजार साल की सांस्कृतिक विरासत दुनिया में बेमिसाल है और अब की वैश्विक समस्याओं के समाधान में भारतीय संस्कृति एक महत्वपूर्ण स्थान रखती है। 

Tags: dhankhad

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

पश्चिम एशिया संकट : एयर इंडिया ने बढ़ाई उड़ानों की संख्या, कई मार्गों पर संचालित हो रही फ्लाइट; घटनाक्रम पर नजर रख रही  एयरलाइंस पश्चिम एशिया संकट : एयर इंडिया ने बढ़ाई उड़ानों की संख्या, कई मार्गों पर संचालित हो रही फ्लाइट; घटनाक्रम पर नजर रख रही एयरलाइंस
पश्चिम एशिया संकट के बीच एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस ने क्षेत्र के लिए उड़ानों की संख्या बढ़ाकर 80...
आप ने की संगठन को मजबूत करने के लिए बड़े स्तर पर अभियान चलाने की घोषणा : राजस्थान में 10 हजार से अधिक सभाएं करेगी पार्टी, बैठक में लिया निर्णय
जयपुर पुलिस आयुक्त ने भांकरोटा थाने में की जनसुनवाई : परिवादियों की सुनी समस्याएं, अधिकारियों को दिए निस्तारण के निर्देश 
जनता को भयावह युद्धों के दुष्प्रभावों से बचाने में लगी सरकार : हताश कांग्रेस ने देश के विरुद्ध ही खोल दिया मोर्चा, प्रधानमंत्री ने कहा- देश में डर उत्पन्न करने की कोशिश में लगी कांग्रेस
पाइपलाइन से पेट्रोलियम चोरी का खुलासा : मुख्य आरोपी सहित 4 गिरफ्तार, पाइपलाइन को पंक्चर कर चोरी करने का किया प्रयास
बगदाद में अमेरिकी दूतावास पर ड्रोन हमला : आत्मघाती ड्रोन का किया उपयोग, वायु रक्षा रडार प्रणाली को हुआ नुकसान
लोक अदालत में 16 मामलों का निस्तारण : 1.19 करोड़ की राशि स्वीकृत, रेल दुर्घटना प्रभावितों को मिली त्वरित राहत