आज समुद्र में उतरेगा भारत का आईएनएस अंजदीप, दुश्मन की पनडुब्बियों को ढूंढ-ढूंढकर करेगा तबाह

आईएनएस अंजदीप: भारतीय नौसेना की नई 'डॉल्फिन हंटर' तैनात

आज समुद्र में उतरेगा भारत का आईएनएस अंजदीप, दुश्मन की पनडुब्बियों को ढूंढ-ढूंढकर करेगा तबाह

भारतीय नौसेना ने 27 फरवरी को चेन्नई में अत्याधुनिक आईएनएस अंजदीप को कमीशन किया। स्वदेशी युद्धपोत को विशेष परिस्थितियों के लिए किया गया डिजाइन। 'डॉल्फिन हंटर' के नाम से है मशहूर। दुश्मन की पनडुब्बियों को खोजने व नष्ट करने में सक्षम।

नई दिल्ली। भारतीय नौसेना तटीय सुरक्षा को और मजबूत करने की दिशा में 27 फरवरी  को चेन्नई बंदरगाह पर डॉल्फिन हंटर पोत आईएनएस अंजदीप को तैनात करने जा रही है। यह पोत एंटी-सबमरीन वॉरफेयर शैलो वॉटर क्राफ्ट परियोजना के तहत बनाए जा रहे 8 पोतों में से तीसरा है। समुद्र में भारत की ताकत और बढ़ जाएगी। कोलकाता स्थित गार्डन रीच शिपबिल्डर्स एंड इंजीनियर्स की ओर से निर्मित अंजदीप एक अत्याधुनिक युद्धपोत है, जिसे विशेष रूप से तटीय और उथले जल क्षेत्रों में परिचालन की चुनौतियों से निपटने के लिए डिजाइन किया गया है।

क्या है खासियत?

यह पोत डॉल्फिन हंटर के रूप में कार्य करने के लिए डिजाइन किया गया है, जिसका मुख्य उद्देश्य तटीय क्षेत्रों में दुश्मन की पनडुब्बियों का पता लगाना, उनका पीछा करना और उन्हें निष्क्रिय करना है। विज्ञप्ति में कहा गया है कि ऐसे क्षेत्र देश की समुद्री सुरक्षा के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। भारतीय नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश के. त्रिपाठी शुक्रवार को यहां आईएनएस अंजदीप के कमीशनिंग समारोह में भाग लेंगे।

अंजदीप नाम कैसे रखा गया?

Read More पाकिस्तान की आईएसआई और बंगलादेश से संबंध : 8 संदिग्ध गिरफ्तार, आतंकवादी संगठनों के निर्देश पर भारत में बड़े हमले की रच रहे थे साजिश

बता दें कि अंजदीप का नाम कर्नाटक के कारवार तट (अरब सागर) के निकट स्थित अंजदीप द्वीप के नाम पर रखा गया है। इस युद्धपोत के शामिल होने से नौसेना की भारत के व्यापक समुद्री हितों की सुरक्षा के साथ-साथ तमिलनाडु और पुडुचेरी के तटीय क्षेत्रों की निगरानी तथा रक्षा क्षमता और मजबूत होगी। पनडुब्बी रोधी युद्ध (एंटी-सबमरीन वॉरफेयर) भूमिका के अलावा यह पोत तटीय निगरानी, कम तीव्रता वाले समुद्री अभियानों तथा खोज एवं बचाव अभियानों को अंजाम देने में भी सक्षम है।

Read More विनोद जाखड़ बने एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष : नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू, एनएसयूआई के संगठनात्मक विस्तार और छात्र आंदोलनों को नई दिशा मिलने की उम्मीद

Post Comment

Comment List

Latest News

राजस्थान में ‘डॉग अटैक’ का खतरा : ‘स्कूल गेट से लेकर घर की चौखट तक’... हर दिन 400 से ज्यादा लोग हो रहे शिकार राजस्थान में ‘डॉग अटैक’ का खतरा : ‘स्कूल गेट से लेकर घर की चौखट तक’... हर दिन 400 से ज्यादा लोग हो रहे शिकार
सड़कों, गलियों और स्कूलों के बाहर आवारा कुत्तों के हमले तेजी से बढ़ रहे। अस्पतालों में रोज डॉग बाइट के...
जर्जर नहरों के सहारे हाडौ़ती के खेतों को सीचने की कवायद
कोलकाता में 5.0 तीव्रता के भूकंप के झटके, स्पीच दे रहे केंद्रीय राज्य मंत्री सुकांत मजूमदार भी हिले, खाली किए घर-ऑफिस
काशी विश्वनाथ की नगरी वाराणसी में कचहरी को मिली बम से उड़ाने की धमकी; आरोपी गिरफ्तार, पुलिस जांच में सामने आई चौकाने वाली वजह
"ऑपरेशन गक़ाब लिल-हक़" के तहत पाकिस्तान ने किया अफगानिस्तान के खिलाफ युद्ध का ऐलान: काबुल, कंधार और पक्तिया में सैन्य ठिकानों पर बरसाए बम, 55 पाकिस्तानी सैनिकों की मौत 
कांग्रेस विधायक दल की बैठक में सरकार को घेरने की बनी रणनीति, डोटासरा सहित दर्जनों कांग्रेस विधायक शामिल
पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने की राज्य सरकार से मांग, कहा- सिलिकोसिस पीड़ितों के लंबित कार्ड शुरू करे सरकार, ब्लॉक कार्ड भी बहाल हों