कांग्रेस विधायक दल की बैठक में सरकार को घेरने की बनी रणनीति, डोटासरा सहित दर्जनों कांग्रेस विधायक शामिल

2 साल के बजाय 5 साल के विकास कार्यों की तुलना पर फोकस

कांग्रेस विधायक दल की बैठक में सरकार को घेरने की बनी रणनीति, डोटासरा सहित दर्जनों कांग्रेस विधायक शामिल

कांग्रेस विधायक दल की राजस्थान विधानसभा की ना पक्ष लॉबी में बैठक। पीसीसी चीफ गोविंद डोटासरा सहित दर्जनों कांग्रेस विधायक शामिल। कांग्रेस ने हाल के दिनों में सरकार द्वारा विधायकों की बोलने की प्रक्रिया में बाधा डालने और अन्य कार्यवाही संबंधी विवादों पर कड़ा रुख अपनाया। कांग्रेस 2 साल के बजाय 5 साल के विकास कार्यों की तुलना पर फोकस।

जयपुर। कांग्रेस विधायक दल की शुक्रवार को राजस्थान विधानसभा की ना पक्ष लॉबी में बैठक हुई। बैठक नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली की अध्यक्षता में सुबह करीब 10:15 बजे शुरू हुई, जिसमें पीसीसी चीफ गोविंद डोटासरा सहित दर्जनों कांग्रेस विधायक शामिल हुए। बैठक का मुख्य उद्देश्य बजट सत्र के दौरान सदन में उपजे गतिरोध और विभिन्न मुद्दों पर रणनीति तय करना था। कांग्रेस ने हाल के दिनों में सरकार द्वारा विधायकों की बोलने की प्रक्रिया में बाधा डालने और अन्य कार्यवाही संबंधी विवादों पर कड़ा रुख अपनाया है।

बैठक में तय किया गया कि कांग्रेस सदन में आक्रामक रुख अपनाएगी और सरकार को जनहित से जुड़े मुद्दों जैसे बजट घोषणाओं, विकास कार्यों, बेरोजगारी, किसान समस्याओं तथा कानून-व्यवस्था पर घेरेगी। विधायकों ने चर्चा की कि सदन में यदि बोलने का अवसर नहीं दिया गया तो हंगामा और बहिष्कार जैसी रणनीतियां अपनाई जा सकती हैं। बैठक में यह भी जोर दिया गया कि कांग्रेस 2 साल के बजाय 5 साल के विकास कार्यों की तुलना पर फोकस करेगी तथा सरकार की कमियों को उजागर करेगी। टीकाराम जूली ने विधायकों को एकजुट रहकर विपक्ष की मजबूत भूमिका निभाने का आह्वान किया।

Post Comment

Comment List

Latest News

कस्तूरबा गांधी राष्ट्रीय आंदोलन में महिला सशक्तिकरण की एक मजबूत नींव : वह हम सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत, खड़गे बोले- जेल जाने के बावजूद राजनीतिक उद्देश्यों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता पर रही अडिग कस्तूरबा गांधी राष्ट्रीय आंदोलन में महिला सशक्तिकरण की एक मजबूत नींव : वह हम सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत, खड़गे बोले- जेल जाने के बावजूद राजनीतिक उद्देश्यों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता पर रही अडिग
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कस्तूरबा गांधी की जयंती पर उन्हें महिला सशक्तिकरण की मजबूत नींव और प्रेरणा का प्रतीक...
अशोक गहलोत का भाजपा पर हमला : झांसा देने वालों को माफ नहीं करेगी राजस्थान की जनता, कहा- कांग्रेस की योजनाओं को किया कमजोर
व्यापार राजस्थान सेमिनार शुरू : देशभर के ऑटो मोबाइल डीलर्स हुए शामिल, विशेषज्ञ के साथ हो रहा मंथन
कृषि की पैदावार बढ़ाना और लागत कम करना समय की आवश्यकता : एकीकृत कृषि प्रणाली अपनाएं किसान, शिवराज ने कहा- इंटीग्रेटेड फार्मिंग मॉडल को अपनाने पर 2 लाख की कर सकते है आमदनी
अशोक गहलोत ने किया अखिलेश के बयान का समर्थन : भाजपा सरकार पर साधा निशाना, कहा- मुखिया दौरों में व्यस्त
राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड की 9वीं बैठक : जन विश्वास संशोधन से व्यापार सुगमता को मिलेगा बढ़ावा, छोटे व्यापारियों को राहत
कांग्रेस का केंद्र सरकार पर हमला : भू-राजनीतिक परिदृश्य में भारत की रणनीतिक स्थिति पर उठाए सवाल, जयराम बोले- देश ने गंवाया अपने राजनयिक नेतृत्व को साबित करने का अवसर