आईएस ने ली पुलिस पर हुए हमले की जिम्मेदारी

इस दावे की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो सकी

आईएस ने ली पुलिस पर हुए हमले की जिम्मेदारी

इस्लामिक स्टेट (आईएस) ने श्रीनगर में पुलिस दल हुए हमले की जिम्मेदारी ली है। इस हमले में एक पुलिस अधिकारी शहीद हो गया था तथा दो अन्य घायल हो गए हो गए थे।

श्रीनगर। इस्लामिक स्टेट (आईएस) ने श्रीनगर में पुलिस दल हुए हमले की जिम्मेदारी ली है। इस हमले में एक पुलिस अधिकारी शहीद हो गया था तथा दो अन्य घायल हो गए हो गए थे। इस्लामिक स्टेट की अमाक न्यूज एजेंसी ने हमले की जिम्मेदारी ली है। इस दावे की हालांकि स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो सकी है। उल्लेखनीय है कि आतंकवादियों ने करीब 7 बजे श्रीनगर के लाल बाजार इलाके में एक पुलिस चौकी पर गोलीबारी की थी, जिसमें सहायक पुलिस उप निरीक्षक मुश्ताक अहमद शहीद हो गए थे और दो अन्य पुलिस अधिकारी घायल हुए थे।

अमाक न्यूज एजेंसी ने हमले की एक वीडियो क्लिप भी जारी की। इस वीडियो में पुलिस पर अंधाधुंध फायरिंग करते हुए हमलावर को लगाते सुना जा सकता है। समूह ने दावा किया कि हमले के बाद एक हथियार भी ले लिये गये थे। इस हमले के तुरंत बाद एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि वे हमलावरों की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाल रहे हैं।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

भाजपा ने आप पार्टी और केजरीवाल पर साधा निशाना : संदीप पाठक के घर छापे की निंदा की, भगवंत मान के नशे में विधानसभा जाने को लेकर मांगा स्पष्टीकरण   भाजपा ने आप पार्टी और केजरीवाल पर साधा निशाना : संदीप पाठक के घर छापे की निंदा की, भगवंत मान के नशे में विधानसभा जाने को लेकर मांगा स्पष्टीकरण  
राज्यसभा सांसद संदीप पाठक के घर पंजाब पुलिस की छापेमारी की कड़ी निंदा की। प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने इसे कानून-व्यवस्था...
सरकार को विधायक से मारपीट मामले में करानी चाहिए निष्पक्ष जांच : असलियत का चले पता, गहलोत ने कहा-  दोषियों पर हो उचित कार्रवाई
आरजीएचएस से जुड़ी समस्याओं को लेकर चिकित्सकों और अस्पतालों का राज्यव्यापी बहिष्कार जारी : सोनदेव बंसल की रिहाई की मांग ने पकड़ा जोर, विरोध में किया प्रदर्शन
भर्ती परीक्षाओं में डमी कैंडिडेट गैंग का खुलासा : कमजोर अभ्यर्थी खुद की जगह अधिक योग्य उम्मीदवारों को बैठाकर लाखों में करते थे सौदा, 3अहम मामलों का पर्दाफाश
असर खबर का : समर्थन मूल्य पर हो रही खरीद में अव्यवस्थाओं को लेकर हरकत में आया प्रशासन, तहसीलदार ने मंडी परिसर व तुलाई केंद्र का किया निरीक्षण
बंगाल में मतगणना के लिए सुरक्षा इंतजाम और सख्त : चुनाव आयेाग ने तैनात किए अतिरिक्त गणना पर्यवेक्षक और पुलिस पर्यवेक्षक, मतगणना को सुरक्षित, भयमुक्त और पारदर्शी वातावरण में संपन्न कराना उद्देश्य
दवा विक्रेताओं का राज्यव्यापी बंद का ऐलान, औषधि व्यापार और जनस्वास्थ्य से जुड़े मुद्दों को लेकर सरकार से हस्तक्षेप की मांग