भाजपा ने आप पार्टी और केजरीवाल पर साधा निशाना : संदीप पाठक के घर छापे की निंदा की, भगवंत मान के नशे में विधानसभा जाने को लेकर मांगा स्पष्टीकरण  

स्थिति पर नियंत्रण न करके पाठक के घर छापा मारा जाता है

भाजपा ने आप पार्टी और केजरीवाल पर साधा निशाना : संदीप पाठक के घर छापे की निंदा की, भगवंत मान के नशे में विधानसभा जाने को लेकर मांगा स्पष्टीकरण  
राज्यसभा सांसद संदीप पाठक के घर पंजाब पुलिस की छापेमारी की कड़ी निंदा की। प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने इसे कानून-व्यवस्था से भटकाव बताया और केजरीवाल से जवाब मांगा। साथ ही मुख्यमंत्री भगवंत मान पर विधानसभा में नशे में होने के आरोप पर भी स्पष्टीकरण की मांग की, जिससे राजनीतिक विवाद तेज हो गया।

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने राज्यसभा सांसद संदीप पाठक के घर पंजाब पुलिस की ओर से छापा मारे जाने की निंदा की है और पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के शराब के नशे में धुत होकर विधानसभा सभा में जाने को लेकर स्पष्टीकरण मांगा है। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं राज्यसभा सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने शनिवार को यहां पार्टी मुख्यालय में संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए आम आदमी पार्टी और केजरीवाल पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, पंजाब पुलिस ने राज्यसभा सांसद संदीप पाठक के घर पर छापा मारने की कोशिश की। हम पंजाब सरकार से यह सवाल पूछना चाहते हैं कि एक ऐसा राज्य जहाँ कानून-व्यवस्था की स्थिति इतनी इतनी लचर है कि आपकी पुलिस न ड्रग वालों को पकड़ पा रही है। पवित्र हरमंदिर साहिब के गेट पर गोली चल जाती है, जहां पर पुलिस अधिकारियों के कार्यालय पर हमला हो जाता है, लेकिन वहां पर स्थिति पर नियंत्रण न करके पाठक के घर छापा मारा जाता है। ऐसा क्यों किया जाता है।

उन्होंने कहा, मेरा सवाल केजरीवाल से है, जो खुद को इस नई राजनीति का अलंबरदार बताते हैं, पंजाब विधानसभा में विपक्ष ने कल ही मुख्यमंत्री भगवंत मान पर एक गंभीर आरोप लगाया था, जिसमें उन पर शराब के नशे में होने का आरोप लगाया गया था। इसके बारे में भी केजरीवाल को स्पष्टीकरण देनी चाहिए। उन्होंने आप और पंजाब सरकार पर हमला बोलते हुए कहा, कागज का है लिबास, चिरागों का शहर है, चलना संभल-संभल के, क्योंकि तुम नशे में हो।

गौरतलब है कि हाल ही में आप छोड़कर भाजपा में शामिल हुए पाठक के खिलाफ पंजाब पुलिस ने गैर जमानती धाराओं को तहत दो प्राथमिकी दर्ज की है। सूत्रों के मुताबिक इस सिलसिले में पंजाब पुलिस शनिवार को दिल्ली में पाठक के सरकारी आवास पर पहुंची थी, लेकिन वह अपने आवास के पिछले दरवाजे से निकल गये।

Tags: BJP

Post Comment

Comment List

Latest News

क्या विपक्ष को फिर एकजुट करेंगी ममता? राहुल से मुलाकात के बाद तेज हुई अटकलें ; बढ़ी सियासी हलचल, 6 जून को होगी भविष्य की रणनीति तय क्या विपक्ष को फिर एकजुट करेंगी ममता? राहुल से मुलाकात के बाद तेज हुई अटकलें ; बढ़ी सियासी हलचल, 6 जून को होगी भविष्य की रणनीति तय
पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु चुनाव में हार के बाद विपक्षी खेमे को एकजुट करने के लिए 6 जून को 'INDIA'...
पूर्व कुलपति डॉ. देव स्वरूप से जुड़े विवादों ने बढ़ाई चर्चा, राजस्थान यूनिवर्सिटी में हलचल
संयुक्त राष्ट्र की खौफनाक रिपोर्ट: 2025 में युद्ध क्षेत्रों में यौन हिंसा के मामले दोगुने से अधिक बढ़े, 10,000 मामले दर्ज
शुभेन्दु सरकार का बड़ा फैसला: सर्वाइकल कैंसर से लड़ने के लिए मुफ्त टीकाकरण अभियान की शुरूआत, 14 वर्षीय लड़कियों को होगा लाभ
अमृत भारत योजना से बदली सूरतगढ़ स्टेशन की तस्वीर, व्यापार और आवागमन को मिला नया बल
सीयूईटी-यूजी 2026 में तकनीकी गड़बड़ी पर 'आप' हमलावर, सौरभ भारद्वाज और आतिशी ने उठाए परीक्षा सुरक्षा पर सवाल
प्रवक्ताओं एवं मीडिया पैनलिस्टों की नियुक्ति छह माह की परिवीक्षा अवधि पर, प्रदर्शन के आधार पर होगा अंतिम चयन : कांग्रेस