गर्मी में खास ‘फालसा’ की एंट्री : थोक भाव 150 से 170 रुपए किलो, अजमेर-पुष्कर से पहुंच रहा मंडी; अल्प समय के लिए ही बाजार में होगा उपलब्ध

रिटेल भाव 300 से 500 रुपए प्रति किलो

गर्मी में खास ‘फालसा’ की एंट्री : थोक भाव 150 से 170 रुपए किलो, अजमेर-पुष्कर से पहुंच रहा मंडी; अल्प समय के लिए ही बाजार में होगा उपलब्ध

गर्मियों में स्वाद और सेहत के लिए खास माने जाने वाले फालसा की आवक इन दिनों मंडियों में शुरू। हालांकि इसकी आपूर्ति अभी सीमित है, जिससे कीमतें ऊंचे स्तर पर बनी हुई हैं। मुहाना मंडी में फालसा का थोक भाव 150 से 170 रुपए प्रति किलो।

जयपुर। गर्मियों में स्वाद और सेहत के लिए खास माने जाने वाले फालसा की आवक इन दिनों मंडियों में शुरू हो गई है। हालांकि इसकी आपूर्ति अभी सीमित है, जिससे कीमतें ऊंचे स्तर पर बनी हुई हैं। मुहाना मंडी में फालसा का थोक भाव 150 से 170 रुपए प्रति किलो तक चल रहा है। फल-सब्जी थोक विक्रेता संघ, मुहाना मंडी के अध्यक्ष योगेश तंवर के अनुसार फालसा मुख्य रूप से अजमेर और पुष्कर क्षेत्र से जयपुर की मंडियों में पहुंच रहा है। अभी इसकी आवक अधिक नहीं है और यह फल अल्प समय के लिए ही बाजार में उपलब्ध रहता है।

अनुमान है कि फालसा का सीजन करीब 15 दिन और चलेगा। उन्होंने बताया कि फालसा की थोक बिक्री सांगानेरी गेट मंडी में भी की जा रही है, जहां व्यापारी इसकी खरीद-बिक्री कर रहे हैं। सीमित उत्पादन और कम आवक के कारण बाजार में इसकी मांग बनी हुई है। तंवर ने बताया कि फालसा के उत्पादन के लिए सूखा और गर्म मौसम उपयुक्त होता है, इसलिए राजस्थान इसकी खेती के लिए अनुकूल क्षेत्र माना जाता है। कम समय और सीमित मात्रा में उपलब्ध होने के कारण हर साल यह फल बाजार में विशेष आकर्षण का केंद्र रहता है।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

आरजीएचएस से जुड़ी समस्याओं को लेकर चिकित्सकों और अस्पतालों का राज्यव्यापी बहिष्कार जारी : सोनदेव बंसल की रिहाई की मांग ने पकड़ा जोर, विरोध में किया प्रदर्शन आरजीएचएस से जुड़ी समस्याओं को लेकर चिकित्सकों और अस्पतालों का राज्यव्यापी बहिष्कार जारी : सोनदेव बंसल की रिहाई की मांग ने पकड़ा जोर, विरोध में किया प्रदर्शन
जयपुर में राज्यव्यापी धरना राजस्थान में RGHS से जुड़ी गंभीर समस्याओं को लेकर चिकित्सकों और अस्पतालों का राज्यव्यापी बहिष्कार लगातार...
भर्ती परीक्षाओं में डमी कैंडिडेट गैंग का खुलासा : कमजोर अभ्यर्थी खुद की जगह अधिक योग्य उम्मीदवारों को बैठाकर लाखों में करते थे सौदा, 3अहम मामलों का पर्दाफाश
असर खबर का : समर्थन मूल्य पर हो रही खरीद में अव्यवस्थाओं को लेकर हरकत में आया प्रशासन, तहसीलदार ने मंडी परिसर व तुलाई केंद्र का किया निरीक्षण
बंगाल में मतगणना के लिए सुरक्षा इंतजाम और सख्त : चुनाव आयेाग ने तैनात किए अतिरिक्त गणना पर्यवेक्षक और पुलिस पर्यवेक्षक, मतगणना को सुरक्षित, भयमुक्त और पारदर्शी वातावरण में संपन्न कराना उद्देश्य
दवा विक्रेताओं का राज्यव्यापी बंद का ऐलान, औषधि व्यापार और जनस्वास्थ्य से जुड़े मुद्दों को लेकर सरकार से हस्तक्षेप की मांग
पत्रकार सम्मान समारोह : सत्य, साहस व संवेदना के साथ राष्ट्र सेवा करें पत्रकार, देवनानी ने कहा- आज सबसे सच्चा होने की आवश्यकता
ट्रंप ने की जर्मनी से अमेरिकी सैनिकों की वापसी की घोषणा : चांसलर से मतभेद के बाद उठाया कदम, 6 महीनों के भीतर होगी वापसी