हर भाषा को संभाल कर रखना लेखक का कर्तव्य, अनुवाद से और समृद्ध होगा साहित्य : मुर्मू

एक भाषा की पुस्तकों का दूसरी भाषा में अनुवाद होने से साहित्य समृद्ध होता है

हर भाषा को संभाल कर रखना लेखक का कर्तव्य, अनुवाद से और समृद्ध होगा साहित्य : मुर्मू

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आज देश में भाषाओं के संरक्षण की आवश्यकता को रेखांकित करते हुए कहा कि हर भाषा को संभाल कर रखना लेखकों का कर्तव्य है और एक भाषा की पुस्तकों का दूसरी भाषाओं में अनुवाद से साहित्य और ज्यादा समृद्ध होगा।

भोपाल। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आज देश में भाषाओं के संरक्षण की आवश्यकता को रेखांकित करते हुए कहा कि हर भाषा को संभाल कर रखना लेखकों का कर्तव्य है और एक भाषा की पुस्तकों का दूसरी भाषाओं में अनुवाद से साहित्य और ज्यादा समृद्ध होगा।

मुर्मू यहां केंद्रीय संस्कृति विभाग के अधीन संगीत नाटक अकादमी और साहित्य अकादमी की ओर से राज्य के संस्कृति विभाग के सहयोग से आयोजित समारोह 'उत्कर्ष' एवं 'उन्मेष' के उद्घाटन समारोह को संबोधित कर रहीं थीं। इस अवसर पर मध्यप्रदेश के राज्यपाल मंगुभाई पटेल और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी उपस्थित थे।

मुर्मू ने कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव के तहत साहित्य के क्षेत्र में इस बात का विचार किया जाना चाहिए कि इस क्षेत्र में पाठकों की भागीदारी कितनी है। उन्होंने कहा कि उनकी जानकारी में उड़िया भाषा की एक पुस्तक ऐसी है, जिसके 100 से ज्यादा रीपीट हो चुके हैं। इसी क्रम में उन्होंने कहा कि संप्रेषणीय होना साहित्य की प्रमुख कसौटी है। 

Read More बेटियों को सशक्त बनाना हर परिवार और समाज की जिम्मेदारी : राष्ट्र निर्माण की एक मजबूत शक्ति बनकर उभर रही नारी शक्ति, रेखा गुप्ता ने कहा- अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहें महिलाएं

मुर्मू ने कहा कि उनका संथाली और उड़िया भाषा से सबसे ज्यादा परिचय है। संथाली भाषा की पुस्तकों का कई अन्य भाषाओं में अनुवाद हुआ है। उन्होंने कहा कि एक भाषा की पुस्तकों का दूसरी भाषा में अनुवाद होने से साहित्य समृद्ध होता है।

Read More अखिलेश का महंगाई को लेकर केंद्र व राज्य सरकार पर निशाना : सरकार टैक्स बढ़ाकर लोगों पर डाल रही बोझ, बोले- जब जाएंगे भाजपाई, तभी हटेगी महंगाई

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि भारत में 700 से ज्यादा आदिवासी समुदाय है, लेकिन उनकी भाषाएं और बोली इससे लगभग दो गुनी हैं। देश भर की भाषाओं को संभाल कर रखना लेखकों का कर्तव्य है। 

उन्होंने कहा कि भारत की सबसे ज्यादा जनजातीय आबादी मध्यप्रदेश में रहती है, इसलिए ये आयोजन यहां किया जाना तर्कसंगत और भावसंगत दोनों है। 

 

 

Post Comment

Comment List

Latest News

ईंधन संकट पर सरकार का जवाब: भारत मे गैस-सिलेंडर, तेल औऱ पेट्रोल की कोई कमी नहीं, देश में क्रूड सप्लाई पूरी तरह सुरक्षित, झूठे मुद्दों पर विपक्ष फैला रहा अफवाह ईंधन संकट पर सरकार का जवाब: भारत मे गैस-सिलेंडर, तेल औऱ पेट्रोल की कोई कमी नहीं, देश में क्रूड सप्लाई पूरी तरह सुरक्षित, झूठे मुद्दों पर विपक्ष फैला रहा अफवाह
पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने लोकसभा में आश्वस्त किया कि भारत की ईंधन आपूर्ति पूरी तरह सुरक्षित है। उन्होंने...
ईरान-इजराइल संघर्ष: हैकर्स ने बनाया इजरायल की 'अकादमी ऑफ द हिब्रू लैंग्वेज' वेबसाइट को निशाना, लिखा विवादित संदेश—''हिब्रू सीखने की कोई ज़रूरत नहीं, नहीं पड़ेगी इसकी आवश्यकता''
गोविंद सिंह डोटासरा-टीकाराम जूली ने गैस दाम को लेकर केंद्र पर बोला हमला, जनता पर आर्थिक हमला करने का लगाया आरोप
एमआई रोड व्यापार मंडल का होली स्नेह मिलन 18 मार्च को, बाजार की समस्याओं के समाधान के लिए तीन चरणों में तैयार होगा रोडमैप
जयपुर में हाई ड्रामा : 100 फीट ऊंची पानी टंकी पर चढ़ी महिला ने लगाई जान देने की धमकी, नगर निगम कर्मचारियों के सस्पेंशन की मांग
शिक्षा मंत्री ने निकाली आरटीई के तहत निजी विद्यालयों में नि:शुल्क प्रवेश की लॉटरी, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने पर सरकार का जोर
राहुल गांधी का केंद्र सरकार पर हमला: एलपीजी आपूर्ति सुनिश्चित करने की संभावनाओं पर दें ध्यान, 'माइंडसेट' बदलने की दी सलाह