खडगे, राहुल, प्रियंका ने दी देशवासियों को विजयादशमी की बधाई

खडगे, राहुल, प्रियंका ने दी देशवासियों को विजयादशमी की बधाई

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडगे, पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी तथा पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने असत्य पर सत्य की जीत का प्रतीक विजयादशमी के पर्व पर देशवासियों को आज बधाई दी।

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडगे, पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी तथा पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने असत्य पर सत्य की जीत का प्रतीक विजयादशमी के पर्व पर देशवासियों को आज बधाई दी।

खडगे ने कहा "असत्य पर सत्य, बुराई पर अच्छाई एवं अन्याय पर न्याय की विजय के प्रतीक विजयादशमी के पावन पर्व पर समस्त देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएँ। इस महापर्व पर अहंकार और बुराइयों का अंत कर हमें सामाजिक सछ्वाव, सौहार्द एवं भाईचारे को बढ़ावा देने का संकल्प लेना चाहिए।''

राहुल गांधी ने कहा ''अच्छाई की बुराई पर जीत के महापर्व, विजयदशमी की सभी को हार्दिक शुभकामनाएं। असत्य और अहंकार का नाश हो, सत्य और मानवता का सभी के जीवन में वास हो। शुभ दशहरा।''

प्रिंयका गांधी वाड्रा ने कहा ''असत्य, अन्याय और अत्याचार की हार तय है। लड़ाई लंबी चल सकती है लेकिन युद्ध का अंत सत्य और न्याय के पक्ष में ही होगा। विजयादशमी ने हमें यही सर्वोत्तम रास्ता दिखाया है। आइये, भगवान राम की साधुता, भद्रता, विनम्रता और महान शौर्य को याद करें। उसे धारण करें। आप सबको विजयादशमी की बधाई। उत्सव के साथ-साथ यह संकल्प का भी दिन है।''

Read More नायडू सरकार का बड़ा कदम, 13 साल से कम उम्र के बच्चों के सोशल मीडिया इस्तेमाल पर लगाई रोक, 90 दिनों में लागू होगा नियम

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

चिकित्सा विभाग के विभिन्न कार्यक्रमों की समीक्षा बैठक का हुआ आयोजन, स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाने और लक्ष्यों की प्राप्ति सुनिश्चित करने पर विशेष जोर चिकित्सा विभाग के विभिन्न कार्यक्रमों की समीक्षा बैठक का हुआ आयोजन, स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाने और लक्ष्यों की प्राप्ति सुनिश्चित करने पर विशेष जोर
सेठी कॉलोनी स्थित मिनी स्वास्थ्य भवन में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. रवि शेखावत की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग...
किरेन रिजिजू का विपक्ष पर हमला: राजनीतिक रोटी सेंकने के लिए लाया गया ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव 
क्या सच में जल्द खत्म होने वाला युद्व? पश्चिम एशिया तनाव के बीच ट्रंप-पुतिन ने की टेलीफ़ोन पर बात, युद्ध सहित कई वैश्विक मुद्दों पर हुई चर्चा
जयपुर में ड्रग्स के खिलाफ बड़ी कार्रवाई : 9.15 ग्राम स्मैक के साथ आरोपी गिरफ्तार, जानें पूरा मामला 
मिडिल ईस्ट तनाव का भारत पर असर: एलपीजी आपूर्ति प्रभावित, संसद भवन में हरदीप पुरी और जयशंकर ने की पीएम मोदी से मुलाकात
19 मार्च से शुरू होंगे चैत्र नवरात्र, घट स्थापना के साथ घरों और मंदिरों में शक्ति स्वरूपा मां दुर्गा की आराधना होगी प्रारंभ
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने दी ईरान को चेतावनी, कहा-अगर ईरान होर्मुज जलडमरूमध्य मार्ग को रोकता है, तो उस पर बीस गुना अधिक भयानक होगा हमला