रामपुर शहर सीट पर पहली बार खिला कमल

आकाश सक्सेना ने आसिम रजा को 33 हजार 702 वोटों से हराया

रामपुर शहर सीट पर पहली बार खिला कमल

भाजपा प्रत्याशी को इस चुनाव में 80 हजार 902 वोट मिले वहीं सपा उम्मीदवार को 47 हजार 262 वोटों से संतोष करना पड़ा।

रामपुर। पूर्व मंत्री और समाजवादी पार्टी (सपा) नेता आजम खान की परंपरागत विधानसभा सीट रामपुर सदर पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने पहली बार कब्जा कर लिया है। यहां हुए उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी आकाश सक्सेना उर्फ हनी ने अपने निकटतम प्रतिद्धंदी सपा के आसिम रजा को 33 हजार 702 वोटों से हरा दिया। सपा प्रत्याशी मतगणना के 21वें चरण तक भाजपा उम्मीदवार से बढ़त बनाये हुये थे, मगर बाद में तस्वीर बदल गयी और मतगणना समाप्त होने तक भाजपा उम्मीदवार ने बढ़त के आंकड़ें को बढ़ाना जारी रखा और अंतत: पहली बार रामपुर शहर सीट पर बीजेपी का कब्जा हो गया।

भाजपा प्रत्याशी को इस चुनाव में 80 हजार 902 वोट मिले वहीं सपा उम्मीदवार को 47 हजार 262 वोटों से संतोष करना पड़ा। भाजपा के आकाश शर्मा ने जीत का श्रेय रामपुर की जनता विशेषकर मुस्लिम समुदाय को दिया। उन्होने कहा कि देश में रामपुर ऐसा इकलौता नगर है, जहां 70 फीसदी मुस्लिम आबादी निवास करती है। भाजपा को मिली जीत दर्शाती है, कि योगी सरकार के प्रति मुस्लिमों के विश्वास में इजाफा हुआ है। मुस्लिम वर्ग भाजपा राज में खुद को महफूज और सम्मानित महसूस करता है। 

मतदाताओं को वोट डालने से रोकने और पुर्नमतदान की सपा की मांग पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुये उन्होने कहा कि सपा नेताओं का हर बयान पहले से स्क्रिप्टड होता है। इसलिये रामपुर की जनता उन्हे तवज्जो नहीं देती है। रामपुर की जनता विकास चाहती है जो उन्हे भाजपा की सरकार में ही मिल सकता है।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

सचिन पायलट ने साधा भाजपा सरकार पर निशाना, कहा- पेट्रोल डीजल दाम बढ़ाकर जनता को मंहगाई में धकेल दिया सचिन पायलट ने साधा भाजपा सरकार पर निशाना, कहा- पेट्रोल डीजल दाम बढ़ाकर जनता को मंहगाई में धकेल दिया
पायलट ने एयरपोर्ट पर मीडिया से बात करते हुए भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। पायलट ने कहा कि चुनाव...
गौरव भाटिया का कांग्रेस पर पलटवार: जल्द दो हिस्सों में बंट जाएगी कांग्रेस, राहुल गांधी को बताया भारतीय राजनीति का 'भस्मासुर'
आसमान में बिगड़ी यात्री की तबीयत, जयपुर एयरपोर्ट पर फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग
पेट्रोल-डीज़ल की क़ीमतों में हुए इज़ाफ़े पर कांग्रेस का हमला: सरकार को बताया 'महंगाई मैन', कहा- पेट्रोल का शतक पूरा
'अफ्रीका दिवस' पर यूएन प्रमुख का संदेश: सतत विकास और समृद्धि के लिए अफ्रीका के साथ मिलकर काम करने की प्रतिबद्धता
'कॉकरोच जनता पार्टी' पर सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर: सीबीआई जांच की मांग; उच्चतम न्यायालय का सुनवाई से इंकार, कहा- इतना भावुकता से न लें
आयुर्वेद वि.वि. द्वारा विश्व थायरॉइड दिवस पर मण्डोर गार्डन में जागरूकता शिविर का हुआ आयोजन