बंगाल के विश्वविद्यालयों की चांसलर बनेगी ममता बनर्जी
इसे लेकर संशोधन बिल पेश किया जाएगा
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी राज्यपाल की जगह प्रदेश के विश्वविद्यालयों की चांसलर बन जाएगी। बंगाल विधानसभा में जल्द ही इसे लेकर संशोधन बिल पेश किया जाएगा।
कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी राज्यपाल की जगह प्रदेश के विश्वविद्यालयों की चांसलर बन जाएगी। बंगाल विधानसभा में जल्द ही इसे लेकर संशोधन बिल पेश किया जाएगा। प्रदेश के शिक्षा मंत्री ब्रत्य बसु ने बताया कि राज्य मंत्रिमंडल ने राज्यपाल की जगह मुख्यमंत्री को सभी स्टेट यूनिवर्सिटीज का कुलाधिपति बनाने के प्रस्ताव को सहमति दे दी है। इस प्रस्ताव को जल्द ही विधानसभा में विधेयक के रूप में पेश किया जाएगा। फिलहाल राज्यपाल ही सभी यूनिवर्सिटीज के कुलाधिपति हैं।
गवर्नर के पावर को कम करने की बड़ी कवायद
कुछ दिनों पहले कुलपति की नियुक्ति को लेकर रस्साकशी की खबरें आई थी। हाल ही में राज्यपाल जगदीप धनखड़ पर राज्य सरकार की सहमति के बिना कई कुलपतियों की नियुक्ति करने का आरोप भी लगा था। इसके बाद गवर्नर के पावर को कम करने की यह बड़ी कवायद हुई है।
Related Posts
Post Comment
Latest News
12 Sep 2026 19:01:50
मायावती ने परिवारवाद पर बड़ा फैसला लेते हुए कहा कि भाई आनंद कुमार के किसी बेटे को पार्टी में कोई...

Comment List