उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और पश्चिम बंगाल की राज्यसभा की 12 सीटों के लिए चुनाव कार्यक्रम घोषित, 16 अक्टूबर को होगा मतदान

मतगणना भी उसी दिन होगी

उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और पश्चिम बंगाल की राज्यसभा की 12 सीटों के लिए चुनाव कार्यक्रम घोषित, 16 अक्टूबर को होगा मतदान
निर्वाचन आयोग ने उत्तर प्रदेश की 10, उत्तराखंड की एक और पश्चिम बंगाल की एक उपचुनाव सीट के लिए राज्यसभा चुनाव कार्यक्रम की घोषणा कर दी है। 29 सितंबर को अधिसूचना जारी होगी और 16 अक्टूबर को मतदान के बाद शाम 5 बजे से मतगणना की जाएगी।

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश की 10 और उत्तराखंड की एक सीट के लिए द्विवार्षिक राज्यसभा चुनाव तथा पश्चिम बंगाल की राज्यसभा की एक सीट के उपचुनाव के लिए 16 अक्टूबर को वोट डाले जाएंगे। निर्वाचन आयोग ने मंगलवार को यहां जारी एक विज्ञप्ति यह जानकारी देते हुए बताया कि उत्तर प्रदेश के 10 और उत्तराखंड के एक राज्यसभा सदस्य का कार्यकाल 25 नवंबर को समाप्त हो रहा है। पश्चिम बंगाल से राज्यसभा सांसद रुक्मिणी मलिक के 16 जुलाई 2026 को दिए गए इस्तीफे के कारण खाली हुई एक सीट पर उपचुनाव कराया जा रहा है।

घोषित चुनाव कार्यक्रम के अनुसार, अधिसूचना 29 सितंबर को जारी की जाएगी और नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि छह अक्टूबर तय की गयी है। नामांकन पत्रों की जांच सात अक्टूबर को होगी, जबकि नौ अक्टूबर तक नाम वापस लिए जा सकेंगे। तीनों राज्यों की इन 12 सीटों के लिए मतदान 16 अक्टूबर को सुबह 9:00 बजे से अपराह्न 4:00 बजे तक होगा और उसी दिन शाम 5:00 बजे से मतगणना की जाएगी। पूरी चुनाव प्रक्रिया 19 अक्टूबर तक संपन्न कर ली जाएगी।

Post Comment

Comment List

Latest News

उत्तर प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 34 आईएएस अधिकारियों के तबादले, नौ जिलों के जिलाधिकारी बदले गए उत्तर प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 34 आईएएस अधिकारियों के तबादले, नौ जिलों के जिलाधिकारी बदले गए
उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए 34 आईएएस अधिकारियों का तबादला कर दिया है। इस...
ईरानी राष्ट्रपति पेजेश्कियान संयुक्त राष्ट्र महासभा के लिए न्यूयॉर्क रवाना, युद्ध खत्म करने और वैश्विक विश्वास बहाली की उम्मीद जताई
जयपुर में 24 से 27 सितंबर तक ENT की राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस, AI-रोबोटिक सर्जरी पर होगा फोकस
दिल्ली एयरपोर्ट पर सुरक्षा चूक: बिना आव्रजन प्रक्रिया लुफ्थांसा में सवार हुए तीन यात्री, एयर इंडिया के कर्मचारी निलंबित
महा-हड़ताल से महा-संकट : जयपुर सहित प्रदेशभर में लगातार 5 दिन बंद रहेंगे बैंक, करोड़ों का लेन-देन ठप होने की आशंका
भाजपा के संजय भूटानी बने बूंदी के उपसभापति
उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और पश्चिम बंगाल की राज्यसभा की 12 सीटों के लिए चुनाव कार्यक्रम घोषित, 16 अक्टूबर को होगा मतदान