नर्सिंग अधिकारी भर्ती सामान्य पात्रता परीक्षा के परिणाम घोषित, दिल्ली एम्स ने किया था परीक्षा का आयोजन

संबंधित विज्ञापन में लगभग 2000 रिक्तियां घोषित की गई थी

नर्सिंग अधिकारी भर्ती सामान्य पात्रता परीक्षा के परिणाम घोषित, दिल्ली एम्स ने किया था परीक्षा का आयोजन
देशभर के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थानों और केंद्रीय सशस्त्र बल आयुर्विज्ञान संस्थान में नर्सिंग अधिकारी की भर्ती परीक्षा ‘नर्सिंग अधिकारी भर्ती सामान्य पात्रता परीक्षा 2025’ के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं

नई दिल्ली। देशभर के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थानों और केंद्रीय सशस्त्र बल आयुर्विज्ञान संस्थान में नर्सिंग अधिकारी की भर्ती परीक्षा ‘नर्सिंग अधिकारी भर्ती सामान्य पात्रता परीक्षा 2025’ के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) ने सोमवार को यहां बताया कि प्रधानमंत्री स्वास्थ्य सुरक्षा योजना के अंतर्गत स्थापित नए एम्स और केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के अधीन अन्य केंद्रीय सरकारी अस्पतालों -(सीएपीएफआईएमएस) के लिए नर्सिंग अधिकारी भर्ती सामान्य पात्रता परीक्षा 2025 आयोजित की गई थी। संबंधित विज्ञापन में लगभग 2000 रिक्तियां घोषित की गई थी। इनमें एम्स की 600 और केंद्रीय सशस्त्र बल आयुर्विज्ञान संस्थान की 300 रिक्तियों के अलावा अन्य नर्सिंग अधिकारियों की रिक्तियां भी थीं।

एम्स के अनुसार परीक्षा के परिणाम मई 2025 में घोषित किए गए, जिसमें 1939 उम्मीदवारों में से 595 नर्सिंग अधिकारी एम्स, नई दिल्ली के लिए और 288 नर्सिंग अधिकारी एम्स-सीएपीएफआईएमएस के लिए चुने गए हैं। अस्पतालों में नियमित नर्सिंग आवश्यकता को समझते हुए यह परीक्षा पहले वर्ष में एक बार आयोजित की जाती थी, लेकिन फिलहाल यह दो बार आयोजित की जा रही है। इससे समय पर भर्ती और निर्बाध रोगी देखभाल सेवाओं को सुनिश्चित करने में मदद मिलेगी। यह नीतिगत बदलाव एम्स और स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की रणनीतिक योजना के अनुरूप है।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

राजस्थान में पौधारोपण पर सियासत तेज, टीकाराम जूली ने 127.78 करोड़ रुपये के खर्च पर उठाए सवाल राजस्थान में पौधारोपण पर सियासत तेज, टीकाराम जूली ने 127.78 करोड़ रुपये के खर्च पर उठाए सवाल
राजस्थान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने राज्य सरकार पर वृक्षारोपण के नाम पर 'हरियाला भ्रष्टाचार' करने का आरोप...
असम के बाढ़ हालात पर पीएम मोदी की अहम बैठक, प्रभावितों की मदद और सुरक्षा को बताया सर्वोच्च प्राथमिकता
ईरान पर दबाव जारी, ट्रंप बोले- बातचीत सकारात्मक, लेकिन जरूरत पड़ी तो फिर करेंगे सैन्य कार्रवाई
धर्मेंद्र प्रधान को नया मंत्रीपद मिलने की अटकलों पर भाजपा का विराम, संबित पात्रा बोले- खबरें पूरी तरह काल्पनिक
भाजपा सरकार की भर्ती प्रक्रिया बेनकाब, 3 बार रद्द हुई सफाईकर्मियों की संविदा भर्ती: डोटासरा 
प्रेम मोटर्स वीकेआईए पर 'ऑल न्यू ब्रेज़ा' लॉन्च, बुकिंग शुरू
चारागाह भूमि पर अतिक्रमण हटाने के सख्त निर्देश, 200 बड़े अतिक्रमणकारियों पर तत्काल एफआईआर दर्ज होगी: दिलावर