प्रशांत कुमार की भारतीय रेलवे पर लिखी दो पुस्तकों का विमोचन

रायबरेली रेल इतिहास पर पुस्तक लॉन्च

प्रशांत कुमार की भारतीय रेलवे पर लिखी दो पुस्तकों का विमोचन

आधुनिक रेल डिब्बा कारखाना रायबरेली के महाप्रबंधक प्रशांत कुमार मिश्रा ने कोलकाता में आयोजित रेल उत्सव में ईस्ट इंडियन रेलवे की विरासत पर प्रस्तुति दी और अपनी दो नई पुस्तकें लॉन्च कीं, जो साम्राज्यवादी महत्वाकांक्षा से राष्ट्रीय परिवर्तन तक रेलवे की भूमिका को दर्शाती हैं।

रायबरेली। आधुनिक रेल डिब्बा कारखाना रायबरेली के महाप्रबंधक प्रशांत कुमार मिश्रा ने ईस्ट इंडियन रेलवे की विरासत पर एक विस्तृत प्रस्तुति दी और अपनी दो प्रतीक्षित पुस्तकें ‘द हाईवे ऑफ हिंदोस्तान’ ‘द ईस्ट इंडियन रेलवे’ (1841-1871) और ट्रैक्स ऑफ नेसेसिटी: रेलवे फेमाइन एंड एम्पायर इन डेक्कन लॉन्च कीं। 

यह कार्यक्रम रेल उत्सव के तहत कलकत्ता यूनिवर्सिटी इंस्टिट्यूट कोलकाता में रेल उत्साही समाज (रेल इंथुजियास्ट सोसाइटी)ने आयोजित किया था। यह पुस्तक पूरी तरह प्राथमिक स्रोतों पर आधारित है और दिखाती है कि कैसे इस रेलवे की स्थापना साम्राज्यवादी महत्वाकांक्षा से राष्ट्रीय परिवर्तन तक पहुंची। इसमें इंजीनियरिंग चमत्कार, औपनिवेशिक राजनीति, भूले-बिसरे मजदूरों और दूरदर्शी सुधारकों के जीवन को जीवंत रूप में प्रस्तुत किया गया है। यह केवल ट्रेनों की कहानी नहीं है, बल्कि साम्राज्य, प्रतिरोध और उस लोहे की रेल की कहानी है जिसने पूरे उपमहाद्वीप को जोड़ा।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

खामेनेई की मौत पर चुप्पी को लेकर राहुल गांधी ने उठाए केंद्र सरकार की विदेश नीति पर सवाल, बोलें- ईरान संकट और "लक्षित हत्या" पर चुप्पी तोड़ें खामेनेई की मौत पर चुप्पी को लेकर राहुल गांधी ने उठाए केंद्र सरकार की विदेश नीति पर सवाल, बोलें- ईरान संकट और "लक्षित हत्या" पर चुप्पी तोड़ें
विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने ईरानी नेता खामेनेई की हत्या को 'लक्षित हत्या' बताते हुए केंद्र सरकार से स्पष्ट...
ईरान ने सऊदी में अमेरिकी दूतावास पर किया ड्रोन अटैक, कहा-जमीन पर तैनात सैनिकों की जरूरत नहीं
होली की खुशियां मातम में बदली: श्रीगंगानगर मिलिट्री स्टेशन में सुबह व्यायाम और दौड़ लगाने के बाद दिल का दौरा पड़ने से सूबेदार की मौत
विश्व वन्यजीव दिवस: पीएम मोदी ने वन्यजीवों के संरक्षण की प्रतिबद्धता दोहराई, पृथ्वी की समृद्ध जैव विविधता की रक्षा के महत्व को किया रेखांकित
कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने की खामेनेई के प्रतिनिधि अब्दुल हकीम मजीद इलाही से मुलाकात, निधन पर जताया शोक
होटल मालिक की गोली मारकर हत्या : बदमाशों ने होटल में घुसकर की अंधाधुंध फायरिंग, शराब कारोबार की पुरानी रंजिश को है कारण
दिल्ली आते ही लौटी मुस्कान: जंग के बीच दुबई में फंसे 149 यात्रियों को लेकर दिल्ली पहुंची एयर इंडिया की पहली उड़ान