छात्रों की मौत के मामले में कोर्ट ने दिया आरोपियों को सीबीआई की हिरासत में भेजने का आदेश

हिरासत की मांग करते हुए याचिका दायर की थी

छात्रों की मौत के मामले में कोर्ट ने दिया आरोपियों को सीबीआई की हिरासत में भेजने का आदेश

कोर्ट ने कहा कि दिल्ली हाईकोर्ट ने इस मामले की सीबीआई जांच का आदेश दिया था। ऐसे में आरोपियों की भूमिका की जांच के लिए उनकी हिरासत में पूछताछ जरूरी है।

नई दिल्ली। राऊज एवेन्यू कोर्ट ने ओल्ड राजेंद्र नगर के राऊ स्टडी सर्कल में तीन छात्रों की मौत के मामले में गिरफ्तार 6 आरोपियों को 4 दिनों की सीबीआई हिरासत में भेज दिया है। एडिशनल चीफ जुडिशियल मजिस्ट्रेट निशांत गर्ग ने 6 आरोपियों को सीबीआई हिरासत में भेजने का आदेश दिया। 
आरोपियों की न्यायिक हिरासत खत्म हो रही थी। सीबीआई ने आरोपियों की हिरासत की मांग करते हुए याचिका दायर की थी।

कोर्ट ने कहा कि दिल्ली हाईकोर्ट ने इस मामले की सीबीआई जांच का आदेश दिया था। ऐसे में आरोपियों की भूमिका की जांच के लिए उनकी हिरासत में पूछताछ जरूरी है। कोर्ट ने आरोपियों अभिषेक गुप्ता, देशपाल सिंह, तेजिंदर सिंह, हरविंदर सिंह, सरबजीत सिंह और परविंदर सिंह को सीबीआई हिरासत में भेजने का आदेश दिया। 

Tags: custody

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

पश्चिमी एशिया संकट के बीच हरे निशान में खुले शेयर बाजार, सेंसेक्स 74,415 अंक पर खुला,  रुपया 14 पैसे टूटकर 92.44 रुपये प्रति डॉलर पर पहुंचा पश्चिमी एशिया संकट के बीच हरे निशान में खुले शेयर बाजार, सेंसेक्स 74,415 अंक पर खुला, रुपया 14 पैसे टूटकर 92.44 रुपये प्रति डॉलर पर पहुंचा
शुरुआती गिरावट के बाद सेंसेक्स और निफ्टी सोमवार को रिकवरी मोड में नजर आए। बैंकिंग और ऑटो सेक्टर में खरीदारी...
आज का भविष्यफल     
गोविन्द देव जी में एकादशी पर वैदिक विधि से मनाया जन्मदिन, पौधरोपण का लिया संकल्प
ऑस्कर 2026 : फिल्म ‘सिनर्स’ में दमदार अभिनय के लिए बी. जॉर्डन को मिला बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड, जेसी बकले ने जीता बेस्ट एक्ट्रेस का खिताब
इंटक का पीसीसी मुख्यालय में प्रदेश कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह : 21 सूत्री मांग पत्र प्रस्ताव किया पास, सरकार पर लगाए आरोप
मणिशंकर के बयान पर प्रदर्शन : भाजपा कार्यकर्ताओं ने पूतला फूंका, कांग्रेस के खिलाफ लगाए नारे
ध्यान भटकाने के लिए दिखा रहे 2047 सब्जबाग : जूली ने भाजपा सराकर पर लगाए आरोप, बोले- शिक्षा और स्वास्थ्य लगभग हर क्षेत्र में सरकार विफल