भारत का विभाजन कृत्रिम, सिंध प्रदेश नहीं भूल सकते हैं - भागवत

भागवत ने भारतीय सिंधू सभा की ओर से आयोजित भव्य समारोह को किया संबोधित

भारत का विभाजन कृत्रिम, सिंध प्रदेश नहीं भूल सकते हैं - भागवत

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के प्रमुख मोहन भागवत ने भारत के 1947 में हुए विभाजन को आज ''कृत्रिम'' बताते हुए कहा कि हम ''सिंधू'' और ''सिंध प्रदेश'' को भूल नहीं सकते हैं।

भोपाल। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के प्रमुख मोहन भागवत ने भारत के 1947 में हुए विभाजन को आज ''कृत्रिम'' बताते हुए कहा कि हम ''सिंधू'' और ''सिंध प्रदेश'' को भूल नहीं सकते हैं।

भागवत ने यहां भारतीय सिंधू सभा की ओर से आयोजित भव्य समारोह को संबोधित किया, जिसमें देश के विभिन्न हिस्सों से सिंधी समुदाय के महिला और पुरुष शामिल हुए। अमर शहीद हेमू कालाणी जन्मशताब्दी वर्ष पर आयोजित इस समारोह में भागवत ने कहा कि कृत्रिम विभाजन के कारण इस समाज के लोग 'भारत' छोड़कर 'भारत' में आए। यह दर्द अब भी सबके मन में हैं। वे अपनी जमीन और सबकुछ छोड़कर आए। उस समय की पीढ़ी की यादों में सबकुछ अब भी है, लेकिन इस समाज की नयी पीढ़ी जो यहां जन्मी है, उसे इस बात का भान कराना पुरानी पीढ़ी की ही जिम्मेदारी है।

उन्होंने देश के विभाजन के संदर्भ में कहा कि शरीर खंडित हुआ है, लेकिन ज्यादा लंबे समय तक शरीर खंडित नहीं रह सकता है। अब तो पाकिस्तान के लोग भी कहते हैं कि गलती हो गयी। लेकिन हम यहीं नहीं कहते हैं कि भारत को आक्रमण करना चाहिए, क्योंकि हमारी संस्कृति और पहचान आक्रमणकारी के रूप में नहीं है। लेकिन भारत ''विश्व गुरू'' बनेगा। और ''अखंड भारत'' फिर से बनेगा। भागवत ने कहा कि वे यह नहीं जानते कि यह सब कैसे होगा, लेकिन ये अवश्य होगा।

भागवत ने कहा कि सिंधू ही हिन्दू है। हमें सभी षडय़ंत्रकारियों और षडय़ंत्रों से सावधान रहना है। और अपने 'स्व' को पाने के लिए सदैव तत्पर रहना है। उन्होंने शहीद हेमू कालाणी और अन्य क्रांतिकारियों का जिक्र करते हुए कहा कि उन्होंने भी स्व को पाने के लिए ही अपनी जान की बाजी लगायी थी। यह सब उपक्रम सिर्फ देश से अंग्रेजों को हटाकर अपनी यानी भारतीयों की सत्ता हासिल करना अकेला नहीं था। हमें अपनी संस्कृति के अनुरूप व्यवस्था स्थापित करने का कार्य करना है।

Read More भारत ने बलूचिस्तान में ट्रेन अपहरण की घटना को लेकर पाकिस्तान के बयानों को किया खारिज

इस अवसर पर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सिंधी समाज की मांगों के परिप्रेक्ष्य में अनेक घोषणाएं कीं। समारोह में भागवत और चौहान ने सिंधी समाज की विभिन्न विभूूतियों का सम्मान किया।

Read More वानुआतु में ललित मोदी का पासपोर्ट रद्द करने का निर्देश, ललित मोदी पर करोड़ों रुपए के गबन में कथित संलिप्तता का आरोप

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

अशोक गहलोत ने दी होली की शुभकामनाएं, कहा- यह पर्व सौहार्द तथा सामाजिक समरसता को और अधिक करे मजबूत अशोक गहलोत ने दी होली की शुभकामनाएं, कहा- यह पर्व सौहार्द तथा सामाजिक समरसता को और अधिक करे मजबूत
मैं कामना करता हूं कि यह पर्व भाईचारे, सौहार्द तथा सामाजिक समरसता को और अधिक मजबूत करे तथा सभी में...
प्रदेश में हर्षोल्लास से मनाई होली : विभिन्न रंगों में रंगे नजर आए विदेशी सैलानी, ढोल-नगाड़ों की थाप पर किया डांस
भजनलाल शर्मा ने होली पर किया पूजन, मंत्रोच्चार के बीच किया होलिका दहन 
भारत ने बलूचिस्तान में ट्रेन अपहरण की घटना को लेकर पाकिस्तान के बयानों को किया खारिज
डिप्टी सीएम दीया कुमारी के सिविल लाइंस कार्यालय पर फूलों संग होली कार्यक्रम का आयोजन, राधा कृष्ण और मातृ शक्ति के संग मनाई फूलों वाली होली
राजभवन में हुआ होलिका दहन : राज्यपाल बागडे ने किया होलिका दहन, प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं
होली पर राष्ट्र रंग में रंग जाएं हम सब लोग, विविधताओं में भरे देश को एकता के सूत्र में बांधने का काम करते हैं पर्व : शेखावत