पंजाब में बस-कार टक्कर से 4 लोगों की मौत : एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल, एयरपोर्ट जा रहे थे सभी लोग
कार आगे से पूरी तरह क्षतिग्रस्त
यह सभी लोग अमृत कुमार निवासी चलेत गांव, दौलतपुर, हिमाचल प्रदेश को विदेश जाने के लिए अमृतसर हवाई अड्डा छोड़ने जा रहे थे। अमृत कुमार दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गया है।
होशियारपुर। पंजाब के होशियारपुर में घनी धुंध के कारण शनिवार तड़के दसूहा मुख्य मार्ग पर अड्डा दोसड़क के पास दसूहा से होशियारपुर जा रही रोडवेज की बस और कार के बीच हुई भीषण टक्कर में 4 लोगों की मौत हो गयी, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा इतना भयानक था कि कार आगे से पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गयी। कार में सवार सभी लोग हिमाचल प्रदेश के गगरेट के निवासी थे, जिनकी पहचान सुखविंदर सिंह (45), सुशील कुमार (46), ब्रिज कुमार (38) , अरुण कुमार (45) के तौर पर हुई है।
यह सभी लोग अमृत कुमार निवासी चलेत गांव, दौलतपुर, हिमाचल प्रदेश को विदेश जाने के लिए अमृतसर हवाई अड्डा छोड़ने जा रहे थे। अमृत कुमार दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गया है और उसका उपचार जारी है। पुलिस ने शवों को अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है और मामले की जांच कर रही है।
Tags: killed
Related Posts
Post Comment
Latest News
27 Jul 2026 18:53:21
कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) ने असम, पश्चिम बंगाल और बिहार में प्रदर्शनकारी छात्रों की गिरफ्तारियों पर गहरी चिंता व्यक्त की...

Comment List