छत्तीसगढ़ में सतनामी समाज के लोग प्रदर्शन के दौरान हुए उग्र, कलेक्टर कार्यालय में लगाई आग 

भीड़ ने पुलिस पर पत्थर बाजी भी की

छत्तीसगढ़ में सतनामी समाज के लोग प्रदर्शन के दौरान हुए उग्र, कलेक्टर कार्यालय में लगाई आग 

प्रदर्शनकारियों ने कलेक्ट्रेट में तोड़फोड़ करते हुए लगभग 3 दर्जन मोटरसाइकिल व एक दर्जन कारों को क्षतिग्रस्त कर दिया।

बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में सतनामी समाज के लोग प्रदर्शन के दौरान उग्र हो गए और उनकी पुलिस के साथ झड़प हो गई। उन्होंने कलेक्टर कार्यालय में आग लगा दी। भीड़ ने पुलिस पर पत्थर बाजी भी की। 

प्रदर्शन के दौरान कई पुलिसकर्मी घायल 
इस प्रदर्शन में कइयों को चोट आई है और कई पुलिस कर्मी भी घायल हुए हैं। मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ी में भी तोड़फोड़ की गई और भीड़ ने बेरिकेडिंग तोड़ दिए। प्रदर्शनकारियों ने कलेक्ट्रेट में तोड़फोड़ करते हुए लगभग 3 दर्जन मोटरसाइकिल व एक दर्जन कारों को क्षतिग्रस्त कर दिया।

सीबीआई जांच की मांग कर रहे थे लोग
यह प्रदर्शन बीते दिनों गिरौदपुरी के महकोनी गांव में संत अमरदास की तपोभूमि के जैतखाम को काटे जाने की सीबीआई जांच की मांग को लेकर हो रहा था। प्रदेश के गृहमंत्री विजय शर्मा ने भी सतनामी समाज की मांग पर न्यायिक जांच की बात कही थी। 

17 मई को गिरौदपुरी धाम में हुई थी तोड़फोड़
बलौदा बाजार जिले में बीती 17 मई को गिरौदपुरी धाम के अमर दास गुफा में असामाजिक तत्वों ने तोड़-फोड़ की थी और वहां लगे जैतखाम को तोड़ दिया था। इसके बाद से  सतनामी समाज बेहद आक्रोशित था। समाज के लोगों ने तब भी गिरौदपुरी चौकी में जमकर प्रदर्शन किया था। इसके बाद पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया था।  

Read More अवैध भूमि पट्टा वितरण मामला: मेघायल सीएम कॉनराड संगमा और अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज, जांच शुरू

 

Read More संधू बने दिल्ली के उपराज्यपाल : वीरेंद्र सचदेवा ने दी सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं, विकास और खुशहाली के लिए आपके मार्गदर्शन और नेतृत्व की उम्मीद 

Tags: fire

Post Comment

Comment List

Latest News

PKC-ERCP परियोजना: गलवा से ईसरदा तक भूमि अधिग्रहण एक माह में पूरा होगा, जल्द दिखेगी काम की रफ्तार PKC-ERCP परियोजना: गलवा से ईसरदा तक भूमि अधिग्रहण एक माह में पूरा होगा, जल्द दिखेगी काम की रफ्तार
PKC-ERCP परियोजना के तहत गलवा से ईसरदा तक भूमि अधिग्रहण एक माह में पूरा होने की संभावना। करीब 27 किमी...
शांति देवी फाउंडेशन का 7वां स्थापना दिवस, विभिन्न राज्यों में सेवा कार्यक्रम आयोजित
प्रधानमंत्री मोदी ने दी जम्मू-कश्मीर सीएम उमर अब्दुल्ला को जन्मदिन की बधाई, दीर्घायु तथा स्वस्थ जीवन की कामना की
कृतिका कामरा और गौरव कपूर का मजेदार और अलग अंदाज वाला वेडिंग इनवाइट आया सामने, मेहमानों के लिए ‘द पार्टी, आफ्टर’ का खास इंतजाम
एक साल से फरार 10 हजार का ईनामी शातिर ठग अरुण शर्मा उर्फ आलू गिरफ्तार, जानें पूरा मामला 
यूएई ने की इराक में अपने दूतावास पर आतंकी ड्रोन हमले की कड़ी निंदा: अंतरराष्ट्रीय मानदंडों एवं कानूनों का उल्लंघन बताया, कोई हताहत नहीं
रक्तदान एवं चिकित्सा शिविर 15 मार्च को, रक्तदाताओं ने किया पोस्टर विमोचन