पीएम मोदी 14 फरवरी को देंगे पूर्वोत्तर को पहले राजमार्ग आधारित रनवे की सौगात: राफेल, सुखोई और तेजस जेट समेत भारतीय वायुसेना के 16 लड़ाकू विमान उतरेंगे और भरेंगे उड़ान

एईएलएफ, ब्रह्मपुत्र पुल और डेटा सेंटर का शुभारंभ

पीएम मोदी 14 फरवरी को देंगे पूर्वोत्तर को पहले राजमार्ग आधारित रनवे की सौगात: राफेल, सुखोई और तेजस जेट समेत भारतीय वायुसेना के 16 लड़ाकू विमान उतरेंगे और भरेंगे उड़ान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को असम में एईएलएफ रनवे, ब्रह्मपुत्र पुल, आईआईएम परिसर व हाइपरस्केल डेटा सेंटर का उद्घाटन करेंगे। 100 ईवी-सीएनजी बसें भी समर्पित करेंगे।

गुवाहाटी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का शनिवार को असम में कई अवसंचना परियोजनाओं का उद्घाटन करने के लिए एक दिन के दौर पर  आने का अनुमान है। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने बुधवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री डिब्रूगढ़ के चबुआ हवाई अड्डा पर पहुंचेंगे और उन्नत आपातकालीन लैंडिंग रनवे (एईएलएफ) का उद्घाटन करने के लिए मोरन जाएंगे। यह पूर्वोत्तर में पहला राजमार्ग आधारित एईएलएफ है। राष्ट्रीय राजमार्ग-37 (एनएच-2) के 4.2 किलोमीटर हिस्से पर बनी यह सुविधा एक रणनीतिक उपयोग के लिए दोहरे बुनियादी ढांचे के तौर पर काम करेगी। इसे लड़ाई या आपदा के दौरान विमानों की लैंङ्क्षडग के लिए तैयार किया गया है, जिससे चीन सीमा के पास सुरक्षा बढ़ती है। 

सीएम सरमा ने कहा कि उद्घाटन के बाद मोरन केंद्र से राफेल, सुखोई और तेजस जेट समेत भारतीय वायुसेना के 16 लड़ाकू विमान उतरेंगे और उड़ान भरेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि इसके बाद पीएम मोदी मोरन से गुवाहाटी के लिए उड़ान भरेंगे। उन्होंने कहा, गुवाहाटी में, प्रधानमंत्री ब्रह्मपुत्र नदी पर गुवाहाटी और उत्तर गुवाहाटी के बीच बने पुल का उद्घाटन करेंगे, जो वास्तुकला का एक बेजोड़ उदाहरण है। वह गुवाहाटी के लाचित घाट से भारतीय प्रबंधन संस्थान (आईआईएम) गुवाहाटी के अस्थायी परिसर का वर्चुअली उद्घाटन करेंगे।

उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री उसी दिन गुवाहाटी के अमिंमगाँव में बने एक हाइपर स्केल डेटा सेंटर का भी उद्घाटन करेंगे और असम के लोगों को लगभग 100 ईवी और सीएनजी बसें समर्पित करेंगे। उन्होंने कहा, इस उद्घाटन के बाद प्रधानमंत्री बीजे बूथ संमिलानी को संबोधित करने के लिए खानापारा के वेटनरी फील्ड ग्राउंड जाएंगे, जहाँ बीजे के लाखों बूथ स्तरीय के सदस्य पहुंचेंगे। उन्होंने बताया कि पीएम मोदी उसी शाम नयी दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे। 

Post Comment

Comment List

Latest News

खान विभाग ने जुटाया 8,888 करोड़ का राजस्व : फील्ड स्तर पर राजस्व संग्रहण की रणनीति की तय, अधिकारियों के साथ की समीक्षा खान विभाग ने जुटाया 8,888 करोड़ का राजस्व : फील्ड स्तर पर राजस्व संग्रहण की रणनीति की तय, अधिकारियों के साथ की समीक्षा
खान एवं भू-विज्ञान विभाग ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के अंतिम महीने में 1500 करोड़ रुपए से अधिक राजस्व जुटाने का...
विधायक जयकृष्ण पटेल ने उठाया ट्राइबल एरिया में भर्ती नही होने का मुद्दा, गजेंद्र खींवसर ने कहा-आगामी 25000 भर्तियों में दी जाएगी ट्राइबल एरिया को प्राथमिकता
वैश्विक आर्थिक संकट: पश्चिम एशिया में तेल की सप्लाई बाधित, होर्मुज जलडमरूमध्य सिर्फ US इजरायल और यूरोप के जहाजों के लिए बंद
रायसीना डायलॉग 2026: पीएम मोदी आज शाम करेंगे उद्घाटन, 110 देशों के प्रतिनिधि ले रहे हैं हिस्सा, सबसे चुनौतीपूर्ण मुद्दों पर होगी चर्चा
जरा देखूं तो कैसा है मेरा घर का आंगन, टाइग्रेस ने किया शिकार, रास आ रहा मुकुंदरा
राजस्थान विधानसभा: देवेंद्र जोशी ने बोला चिकित्सा मंत्री खीवसर पर हमला, कहा-जोधपुर मेडिकल कॉलेज में सोनोग्राफी मशीन लगाने का प्रस्ताव विचाराधीन नहीं
राज्यसभा चुनाव: जदयू उम्मीदवारों के नाम पर सस्पेंस, नामांकन की आज अंतिम तिथि, नीतीश के बेटे निशांत पार्टी में शामिल होने के लिए तैयार