महाराष्ट्र में बेमौसम बारिश से रबी की फसल, ऑर्किड को पहुंचा नुकसान

गेहूं, चना, प्याज बीज की फसल को नुकसान हुआ

महाराष्ट्र में बेमौसम बारिश से रबी की फसल, ऑर्किड को पहुंचा नुकसान

महाराष्ट्र के कैबिनेट कृषि मंत्री अब्दुल सत्तार ने राजस्व विभाग को बेमौसम बारिश के कारण फसलों को हुई क्षति का आकलन करने का निर्देश दिया है।

छत्रपति संभाजीनगर। महाराष्ट्र में मराठवाड़ा और राज्य के अन्य हिस्सों में लगातार दूसरे दिन गरज के साथ बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि होने से जनजीवन अस्त-व्यस्त रहा तथा रबी की फसल, ऑर्किड और आम के बागानों को नुकसान पहुंचा।

महाराष्ट्र के कैबिनेट कृषि मंत्री अब्दुल सत्तार ने राजस्व विभाग को बेमौसम बारिश के कारण फसलों को हुई क्षति का आकलन करने का निर्देश दिया है।

मराठवाड़ा के जालना और छत्रपति संभाजीनगर जिलों में बेमौसम बारिश ने किसानों को प्रभावित किया है। इसके कारण फसलों की कटाई बाधित हुयी है। 

राज्य के कुछ इलाकों में अब भी बारिश हो रही है। जनजीवन प्रभावित हो गया है। जालना जिले में भोकरदन, बदनापुर, मंथा और जालना तालुका के कुछ हिस्सों में गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश हुई। इससे गेहूं, चना, प्याज बीज की फसल को नुकसान हुआ है।

Read More शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार में तेजी, इन शेयरों में दिखेगी तेजी जरूर रखें नजर

जिले में बुधवार तक बारिश होने के आसार जताये गए हैं और किसान को फसलों के बर्बाद होने का डर सताये जा रहा है और किसान गेहूं की कटाई में जुटे हुए हैं। छत्रपति संभाजीनगर शहर और आसपास के इलाकों में कल देर रात झमाझम बारिश हुई।

Read More भारतीय IT शेयर धड़ाम, एंथ्रोपिक के AI टूल्स से वॉल स्ट्रीट में बढ़ी हलचल

शहर में आज सुबह तक झमाझम बारिश की झड़ी लगी रही। बताया जा रहा है कि तालुका के अदगांव में बिजली गिरने से एक गाय की मौत हो गयी। जिले में जहां कल फूलुंबरी, खुल्ताबाद, योग्यव, सिल्लोड तालुकों में बारिश हुई थी। वहीं, कन्नड़ तालुक में पेड़ उखडऩे से नागद-बनोती मार्ग पर कुछ देर के लिए यातायात बाधित रहा।

Read More पीएम मोदी ने पूर्वी नागालैंड पर ऐतिहासिक समझौते की सराहना की, कहा मील का पत्थर, विकास एवं समृद्धि को महत्वपूर्ण रूप से बढ़ावा मिलेगा

नांदेड़ जिले से प्राप्त रिपोर्ट के मुताबिक कल मध्य रात्रि मध्यम स्तर की बारिश हुयी। इस बीच मुंबई के कई हिस्सों, पालघर जिले में भी बारिश हुई, जबकि बोइसर के धनानीनगर इलाके में कुछ देर के लिए हल्की ओलावृष्टि हुई। नासिक, धुले, नंदुरबार और पालघर सहित कई जिलों में कल बारिश हुई। धुले जिले के सकरी तालुका में भारी ओलावृष्टि हुई। वहीं नासिक जिले में बारिश के कारण 191 गांवों की लगभग 2600 हेक्टेयर भूमि में फसल में बुरा असर पड़ा है।

Post Comment

Comment List

Latest News

राहुल गांधी ने सदन में मंत्री के खिलाफ लगाएं बेबुनियाद आरोप: भाषण देकर सदन से चले जाते हैं विपक्षी नेता, किरेन रिजिजू ने कहा—उनके खिलाफ विशेषाधिकार हनन का प्रस्ताव लाएगी सरकार  राहुल गांधी ने सदन में मंत्री के खिलाफ लगाएं बेबुनियाद आरोप: भाषण देकर सदन से चले जाते हैं विपक्षी नेता, किरेन रिजिजू ने कहा—उनके खिलाफ विशेषाधिकार हनन का प्रस्ताव लाएगी सरकार 
संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि लोकसभा में राहुल गांधी ने मंत्री हरदीप सिंह पुरी पर बिना सूचना...
राजस्थान बजट 2026-27 : कानून-व्यवस्था को मजबूत करने के लिए 5 हजार होमगार्ड्स की होगी भर्ती, जलदाय विभाग में 3 हजार संविदा कर्मियों की होगी नियुक्ति
इंडिगो को दी गई विशेष रियायत समाप्त, पायलट के आराम संबंधी नियम 30 अप्रैल तक रहेंगे स्थगित
सीआईडी की बड़ी स्ट्राइक : 7 साल से छलावा दे रहा 10,000 का ईनामी बदमाश गिरफ्तार, टीम ने घेराबंदी कर दबोचा
मणिपुर में सुरक्षा बलों को बड़ी कामयाबी: अलग-अलग अभियानों में छह उग्रवादी गिरफ्तार, तलाशी ​अभियान जारी
छह साल की मासूम बच्ची से छेड़छाड़, गुस्साए लोगों ने जमकर कर दी धुनाई 
राजस्थान बजट 2026-27 : 10 हजार युवाओं को कई भाषाओं में दी जाएगी ट्रेनिंग, प्रदेश में राजस्थान टेस्टिंग एजेंसी की होगी स्थापना ; नशे के खिलाफ चलाया जाएगा अभियान