सबरीमाला विवाद: भाजपा ने की नए हलफनामे की मांग, मुख्यमंत्री विजयनन के घर के सामने अयप्पा ज्योति जलाएगी पार्टी

भाजपा आज केरल मुख्यमंत्री आवास के सामने जलाएगी 'अयप्पा ज्योति'

सबरीमाला विवाद: भाजपा ने की नए हलफनामे की मांग, मुख्यमंत्री विजयनन के घर के सामने अयप्पा ज्योति जलाएगी पार्टी

महिलाओं में प्रवेश को लेकर बड़ा राजनीतिक कदम। भाजपा ने की मुख्यमंत्री के आवास के सामने अयप्पा ज्योति जलाने की घोषणा। कार्यक्रम में हजारों श्रद्धालु लेंगे भाग। सरकार पर सबरीमाला मुद्दे पर रुख स्पष्ट करने का दवाब। माकपा के राज्य सचिव के खिलाफ टिप्पणियां वापस लेने की मांग।

तिरुवनंतपुरम। सबरीमाला में महिलाओं के प्रवेश से जुड़े मुद्दे पर बड़ा राजनीतिक कदम उठाते हुए भारतीय जनता पार्टी ने मंगलवार शाम पांच बजे मुख्यमंत्री के आधिकारिक आवास के सामने अयप्पा ज्योति जलाने की घोषणा की है। पार्टी ने मांग की है कि पहले राज्य सरकार उच्चतम न्यायालय में दाखिल अपना हलफनामा वापस ले और मंदिर परंपराओं तथा श्रद्धालुओं के समर्थन में नया हलफनामा दाखिल करे। 

भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी समिति के सदस्य पीके कृष्णदास ने कहा कि कार्यक्रम में हजारों अयप्पा श्रद्धालु और पार्टी कार्यकर्ता भाग लेंगे। उन्होंने बताया कि पार्टी सरकार पर दबाव बना रही है कि वह सबरीमाला मुद्दे पर अपना रुख स्पष्ट करे और अनुष्ठानों तथा परंपराओं की रक्षा के पक्ष में कदम उठाए। 

उन्होंने कहा कि सबरीमाला के प्रवेश द्वार माने जाने वाले चेंगन्नूर में अयप्पा संरक्षण संगमम भी आयोजित किया जाएगा, जिसमें मुख्यमंत्री और राज्य सरकार से हृदय परिवर्तन की अपील की जाएगी। आने वाले दिनों में भाजपा राज्य के 23,000 से अधिक बूथों पर इसी तरह के कार्यक्रमों और अयप्पा ज्योति प्रज्वलन का आयोजन करेगी। 

कृष्णदास ने माक्र्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के राज्य सचिव एमवी गोविंदम से तंत्री के खिलाफ की गयी टिप्पणियां वापस लेने और सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग की। उन्होंने आरोप लगाया कि अदालत द्वारा सबूतों के अभाव में जमानत दिए जाने के बावजूद तंत्री के खिलाफ मानहानिकारक बयान दिए गए। 

Read More जासूसी नेटवर्क का खुलासा : दिल्ली पुलिस ने 11 लोगों को दबोचा, सेना क्षेत्रों की निगरानी का खुलासा

उन्होंने सबरीमाला से जुड़े स्वर्ण चोरी मामले में केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) जांच की भी मांग की। उनका आरोप है कि एसआईटी की जांच ठप पड़ी है और मुख्यमंत्री ने जांच में हस्तक्षेप किया है। उन्होंने यह भी दावा किया कि मामले को उच्च राजनीतिक स्तर तक पहुंचने से रोकने के लिए सत्तारूढ़ और विपक्षी नेतृत्व के बीच राजनीतिक समझ बनी हुई है। 

Read More कृषि की पैदावार बढ़ाना और लागत कम करना समय की आवश्यकता : एकीकृत कृषि प्रणाली अपनाएं किसान, शिवराज ने कहा- इंटीग्रेटेड फार्मिंग मॉडल को अपनाने पर 2 लाख की कर सकते है आमदनी

भाजपा नेता ने मंदिर परंपराओं के कथित उल्लंघन के खिलाफ प्रदर्शन करने वाले अयप्पा श्रद्धालुओं पर दर्ज मामलों को वापस लेने की भी मांग की और राज्य सरकार तथा माकपा पर अयप्पा विरोधी रुख अपनाने का आरोप लगाया। 

Read More अखिलेश यादव ने साधा निशाना : संविधान संशोधन विधेयक के सहारे सत्ता की राजनीति कर रही सरकार, एसआईआर के जरिए वोट काटने का लगाया आरोप 

Post Comment

Comment List

Latest News

मातृ, शिशु स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस पर टीकाकरण सत्रों का आयोजन, गर्भवती महिलाओं और बच्चों को लगाए टीके मातृ, शिशु स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस पर टीकाकरण सत्रों का आयोजन, गर्भवती महिलाओं और बच्चों को लगाए टीके
मातृ, शिशु स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस पर गुरूवार को जिले में चिकित्सा संस्थानों पर टीकाकरण सत्रों का आयोजन किया गया।...
विधायिका में महिलाओं को आरक्षण देने से किसी राज्य का सीटों का नुकसान नहीं होगा ; जो दल विरोध करेंगे, चुनावों में भुगतना पड़ेगा खामियाजा : पीएम मोदी 
होर्मुज़ जलड़मरूमध्य को खोलना अंतरराष्ट्रीय समुदाय की सर्वसम्मत मांग : चीनी विदेश मंत्री ने दिया ईरान की संप्रभुता, सुरक्षा और अधिकारों पर ज़ोर
अखिलेश यादव ने साधा निशाना : संविधान संशोधन विधेयक के सहारे सत्ता की राजनीति कर रही सरकार, एसआईआर के जरिए वोट काटने का लगाया आरोप 
कृषि पर्यवेक्षक सीधी भर्ती परीक्षा 2026 आयोजित, 40872 अभ्यार्थी होंगे सम्मिलित
दिल्ली एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला: Akasa और SpiceJet के विमानों में टक्कर, सभी यात्री और क्रू मेंबर सुरक्षित
राजस्थान संपर्क पोर्टल पर शिकायतों के निस्तारण में तेजी, जयपुर जिला और जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग अव्वल