NCP विलय पर शरद पवार का चौकाने वाला बयान, याद आई अजित पवार की फिर से एक होने की इच्छा

सुनेत्रा पवार के शपथग्रहण पर शरद पवार अनजान

NCP विलय पर शरद पवार का चौकाने वाला बयान, याद आई अजित पवार की फिर से एक होने की इच्छा

मुंबई में शरद पवार ने कहा कि सुनेत्रा पवार के शपथ ग्रहण को लेकर उन्हें कोई जानकारी नहीं है। अजित पवार की इच्छा थी राकांपा का पुनर्मिलन।

मुंबई। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद पवार गुट) के प्रमुख शरद पवार ने शनिवार को कहा कि विमान दुर्घटना का शिकार बने उनके भतीजे अजित पवार की पत्नी एवं सांसद सुनेत्रा पवार से जुड़े किसी भी शपथ ग्रहण समारोह के बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं है और इस मामले पर परिवार में कोई चर्चा नहीं हुई।

बारामती में सुबह के समय हुए एक संवाददाता सम्मेलन में शरद पवार ने कहा कि राकांपा के दोनों गुटों के फिर से एक होने का विचार विमान दुर्घटना का शिकार बने उनके भतीजे अजित पवार की इच्छा थी और उनकी पार्टी भी यही चाहती थी। शरद पवार ने कहा, अजित पवार की मौत महाराष्ट्र के लिए एक बहुत बड़ा नुकसान है और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी और राकांपा (शरद पवार गुट) को फिर से एक करने के बारे में चर्चा कई महीनों से चल रही थी लेकिन दुखद हवाई दुर्घटना के कारण ये चर्चाएं रुक गईं।

उन्होंने कहा कि पिछले छह महीनों से अजित पवार और राकांपा (शरद पवार) नेता जयंत पाटिल के बीच फिर से एक होने पर बातचीत चल रही थी लेकिन विमानदुर्घटना के बाद वे चर्चाएं रुक गईं। राकांपा के नेताओं प्रफुल्ल पटेल और सुनील तटकरे के जल्दबाजी में लिए गए फैसलों के बारे में पूछे जाने पर, राकांपा-(एससीपी प्रमुख शरद पवार ने कहा, मुझे जो पता है वह यह है कि हमारी पार्टी (एनसीपी-एससीपी) और अजीत पवार की पार्टी (एनसीपी) के एक साथ काम करने की प्रक्रिया शुरू हो गई थी, और इस पर जल्द ही फैसला लिया जाना था। हालांकि, यह दुर्भाग्यपूर्ण दुर्घटना-अजीत पवार की मौत-हो गई है।

शरद पवार ने सुनेत्रा पवार के बारे में सवालों का जवाब देते हुए कहा कि उन्हें, किसी भी शपथ ग्रहण समारोह के बारे में न तो सूचित किया गया और न ही आमंत्रित किया गया। अजीत की मौत के बाद परिवार में कोई चर्चा नहीं हुई थी। उन्होंने कहा कि उन्होंने केवल मीडिया रिपोर्ट पढ़ी हैं जिनमें कहा गया है कि मुंबई में चर्चा चल रही है, और कहा कि दूसरे गुट के नेतृत्वकर्ता सर्वश्री सुनील तटकरे और प्रफुल्ल पटेल जैसे नेताओं को अपनी पार्टी के लिए फैसले लेने का अधिकार है। उन्होंने कहा कि ऐसा लगता है कि उन्होंने कोई फैसला लिया है, लेकिन इस पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया।

Read More फिनलैंड के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर स्टब ने कहा-अंतरराष्ट्रीय कूटनीति में इंडिया का विशेष स्थान, आने वाला कल भारत का, हर पक्ष से कर सकता है बात

इससे पहले सुनेत्रा पवार अपने दोनों बेटों पार्थ पवार और जय पवार के साथ शनिवार तड़के मुंबई पहुंचीं। सूत्रों के अनुसार, एनसीपी की विधायक दल की बैठक दोपहर दो बजे मुंबई में होनी है, जिसके दौरान पार्टी के विधायक दल के नेता का चुनाव किया जाएगा। इसके बाद राजभवन में एक छोटा शपथ ग्रहण समारोह होने की उम्मीद है। जब उनसे पूछा गया कि क्या अगर फिर से एक होने की बातचीत आगे बढ़ती है तो वह भारतीय जनता पार्टी के साथ हाथ मिलाने को तैयार हैं, तो पवार ने भाजपा की प्रासंगिकता पर सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि अजीत पवार और राकांपा (शरद पवार) नेताओं के बीच बातचीत के दौरान भारतीय जनता पार्टी के बारे में कोई बात नहीं हुई थी। उन्होंने अपनी बेटी सुप्रिया सुले या अपने पोते रोहित पवार के लिए मंत्री पद को लेकर किसी भी चर्चा की जानकारी होने से भी इनकार किया।

Read More पीएम मोदी ने दी अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं को शुभकामनाएं, कहा-महिलाएं पक्के इरादे, रचनात्मकता और बेमिसाल जोश के साथ भारत की तरक्की को दे रही आकार

पवार ने कहा कि परिवार मुश्किल समय में एक-दूसरे का साथ देने के लिए एक साथ आते हैं। पहले परिवार स्तर पर बातचीत सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ रही थी। उन्हें नहीं पता कि आगे क्या होगा। जब उनसे पूछा गया कि क्या घटनाक्रम जल्दबाजी में हो रहे हैं, तो उन्होंने समय पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया। उन्होंने यह भी कहा कि वह किसी राजनीतिक रणनीतिकार नरेश अरोड़ा को नहीं जानते, जब उनसे उन रिपोर्टों के बारे में पूछा गया जिनमें उपमुख्यमंत्री पद से संबंधित चर्चाओं में उनकी भागीदारी का सुझाव दिया गया था। गौरतलब है कि, अरोड़ा एक राजनीतिक रणनीतिकार हैं जिन्होंने अजित पवार के राजनीतिक अभियान को डिजाइन करने में मदद की थी।

Read More कलवकुंतला कविता ने की तिरुमाला में भगवान वेंकटेश्वर स्वामी की पूजा-अर्चना: नई राजनीतिक पार्टी बनाने का दिया संकेत, दिल्ली आबकारी नीति के मामले में मिली क्लीन चीट

इस बीच, महाराष्ट्र के मंत्री गिरीश महाजन ने कहा कि अगर राकांपा के दोनों गुट फिर से एक हो जाते हैं तो भाजपा खुश होगी। शिवसेना (यूबीटी) सांसद संजय राउत ने भाजपा की आलोचना करते हुए उसे एक अवसरवादी पार्टी बताया और कहा कि राज्य शोक में है। उन्होंने कहा कि अगर शनिवार को शपथ ग्रहण समारोह हो रहा है, तो उनके पास और कुछ कहने के लिए नहीं है। राकांपा नेता सुनील तटकरे ने इस पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया कि क्या शरद पवार को शपथ ग्रहण समारोह में आमंत्रित किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि, महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री के रूप में कार्यरत अजित पवार का 28 जनवरी को एक विमान दुर्घटना में निधन हो गया था। 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

ईंधन संकट पर सरकार का जवाब: भारत मे गैस-सिलेंडर, तेल औऱ पेट्रोल की कोई कमी नहीं, देश में क्रूड सप्लाई पूरी तरह सुरक्षित, झूठे मुद्दों पर विपक्ष फैला रहा अफवाह ईंधन संकट पर सरकार का जवाब: भारत मे गैस-सिलेंडर, तेल औऱ पेट्रोल की कोई कमी नहीं, देश में क्रूड सप्लाई पूरी तरह सुरक्षित, झूठे मुद्दों पर विपक्ष फैला रहा अफवाह
पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने लोकसभा में आश्वस्त किया कि भारत की ईंधन आपूर्ति पूरी तरह सुरक्षित है। उन्होंने...
ईरान-इजराइल संघर्ष: हैकर्स ने बनाया इजरायल की 'अकादमी ऑफ द हिब्रू लैंग्वेज' वेबसाइट को निशाना, लिखा विवादित संदेश—''हिब्रू सीखने की कोई ज़रूरत नहीं, नहीं पड़ेगी इसकी आवश्यकता''
गोविंद सिंह डोटासरा-टीकाराम जूली ने गैस दाम को लेकर केंद्र पर बोला हमला, जनता पर आर्थिक हमला करने का लगाया आरोप
एमआई रोड व्यापार मंडल का होली स्नेह मिलन 18 मार्च को, बाजार की समस्याओं के समाधान के लिए तीन चरणों में तैयार होगा रोडमैप
जयपुर में हाई ड्रामा : 100 फीट ऊंची पानी टंकी पर चढ़ी महिला ने लगाई जान देने की धमकी, नगर निगम कर्मचारियों के सस्पेंशन की मांग
शिक्षा मंत्री ने निकाली आरटीई के तहत निजी विद्यालयों में नि:शुल्क प्रवेश की लॉटरी, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने पर सरकार का जोर
राहुल गांधी का केंद्र सरकार पर हमला: एलपीजी आपूर्ति सुनिश्चित करने की संभावनाओं पर दें ध्यान, 'माइंडसेट' बदलने की दी सलाह